AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल विधि से किया सिंगरौली हवाई पट्टी का शिलान्यास

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल विधि से मुख्यमंत्री आवास से सिंगरौली की हवाई पट्टी का शिलान्यास किया। हवाई पट्टी का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा 35 करोड़ 30 लाख रूपये की लागत से किया जा रहा है। इस हवाई पट्टी की कुल लंबाई 2 किलोमीटर है जिसमें बड़े विमान भी आसानी से उतर सकेंगे। हवाई पट्टी का निर्माण जिला मुख्यालय बैढ़न से 10 किलोमीटर दूर ग्राम सिंगरौलिया में किया जा रहा है। इसके लिये 80 एकड़ भूमि सुरक्षित की गई है।

डेथ आडिट सार्वजनिक कर, ज्यूडीशियल जांच कराये सरकार -भूपेन्द्र गुप्ता

भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल में कोरोना वार्ड में हुई मौतों पर प्रशासन द्वारा दी गई क्लीन चिट एक गंभीर.घटना पर लीपापोती करने का प्रयास है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने क्लीन चिट को अप्रत्याशित बताया और कहा कि एक दिन में एक ही वार्ड में तीन मौतें चिंता और चिंतन का विषय हैं। जिसकी जांच उन्हीं लोगों से करवा ली गई जो की परिस्थितियों के लिए जिम्मेदार हैं।यह धूल झोंकने की सरकारी कोशिश है। व्यवस्था सुधारने के लिए सरकार जुडिशल जांच के आदेश करे तथा डेथ ऑडिटके परिणाम सार्वजनिक करे।

ड्रग माफियाओं को भाजपा के नेताओं का खुला संरक्षण: नरेंद्र सलूजा

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा कि ड्रग्स माफिया के खिलाफ सरकार का अभियान दिखावा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इंदौर में पकड़ी गई हाई प्रोफाइल ड्रग माफिया आंटी उर्फ़ प्रीति जैन काकरेचा के पुत्र यश जैन काकरेचा के कई बड़े-बड़े भाजपा नेताओं के साथ संबंध हैं जिनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। इसलिए भाजपा सरकार अपनी पार्टी की छवि को धूमिल होने से बचाने के लिए ऐसा अभियान चलाकर दिखावा कर रही है।

लोक अदालत में 20 करोड़  से अधिक समझौता राशि वितरित

जिला अदालत में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस नेशनल लोक अदालत में प्रीलिटिगेशन के 1063  मामले, चैक बाउंस के 225, मामले, मोटर दुर्घटना दावा अधिनियम के 211 मामले,फौजदारी के 106 मामले ,पारिवारिक विवाद के 38 मामले, बैंक रिकवरी के 46 मामले, सिविल के 13 मामले,  विद्युत अधिनियम के 55 और अन्य समझौता योग्य 17 मामले सहित कुल 1774  मामलों का निराकरण किया जाकर पक्षकारों को 20 करोड़ ,77  लाख ,97 हजार 128 समझौता राशियों के अवार्ड  पारित किए गए।

मुख्यमंत्री ने हमीदिया कोरोना वार्ड बिजली गुल मामले में जांच के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमीदिया अस्पताल भोपाल के कोरोना वार्ड बिजली गुल मामले में भोपाल संभाग आयुक्त कवींद्र कियावत को तुरंत जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि यदि ऐसा है, तो यह गंभीर लापरवाही है तथा शाम तक जांच कर इसकी रिपोर्ट दी जाए। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कंप्यूटराइजेशन 3 वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य: मंत्री डॉ. भदौरिया

सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा कि प्रदेश की सभी 4523 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के कंप्यूटराइजेशन का कार्य निर्धारित समय अवधि में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि पैक्स के कंप्यूटराइजेशन 3 वर्ष में पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कंप्यूटराइजेशन के लिए विभागीय बजट में ₹20 करोड़ के प्रावधान के साथ ही नाबार्ड द्वारा भी ₹5 करोड़ की सहायता की सैद्धांतिक सहमति दी गई है। इस कार्य के लिए राज्य स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। मंत्री डॉ0 भदौरिया मंत्रालय में सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे ।

भोपाल के कोरोना वार्ड में हुई मौतों पर स्वास्थ्य मंत्रियों से इस्तीफे ले सरकार : भूपेन्द्र गुप्ता

भोपाल के मेडिकल कॉलेज में बिजली गुल हो जाने के कारण और आक्सीजन सप्लाई बाधित होने के कारण कोरोना से हुई 3 मौतों को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने चरमराई हुई प्रदेश की जन स्वास्थ्य सेवा पर स्वास्थ्य मंत्रियों के तत्काल इस्तीफे की मांग की है ।

संभाग केन्द्रों पर 15 दिसंबर से किसान सम्मेलन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कृषि से संबंधित ऐतिहासिक सुधारों के लिए लाए गए कृषि बिल को लेकर भारतीय जनता पार्टी देश भर में व्यापक रूप से जनजागरण अभियान शुरू कर रही है। प्रदेश में जनजागरण अभियान के तहत 15 एवं 16 दिसंबर को संभाग केन्द्रों पर किसान सम्मेलन आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा सहित केन्द्रीय मंत्रीगण एवं पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। जिसके साथ ही जनजागरण अभियान एवं व्यापक जनसंपर्क अभियान के माध्यम से किसानों को कृषि बिल के लाभ एवं विपक्षी दलों द्वारा फैलाएं जा रहे भ्रम को दूर किया जायेगा।

विद्युत आपूर्ति में अवरोध का 3 कोविड मरीजों की मृत्यु से कोई संबंध नहीं

हमीदिया चिकित्सालय के कोविड वार्ड में विद्युत आपूर्ति में अवरोध का कोरोना पाजीटिव 3 मरीजों की मृत्यु से कोई संबंध नहीं है। आयुक्त भोपाल संभाग कवीन्द्र कियावत ने राज्य शासन को भेजे जांच प्रतिवेदन में इस तथ्य का उल्लेख किया है । उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कियावत को घटना की जांच कर आज ही प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे ।

नाटक ‘नेपथ्य में शकुंतला’ का मंचन

एकाग्र ‘गमक’ श्रृंखला अंतर्गत आज संस्कृति संचालनालय द्वारा श्री मनोज नायर द्वारा लिखित एवं निर्देशित नाटक ‘नेपथ्य में शकुंतला’ का मंचन हुआ|  

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today