कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

स्कूलों का शीतकालीन अवकाश निरस्त

स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों का शिक्षण सत्र 2020-21 के लिए घोषित 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक का शीतकालीन अवकाश निरस्त कर दिया है। यह निर्णय बोर्ड एवं स्थानीय परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों का शिक्षकों से सीधे संवाद के लिए पर्याप्त समय उपलब्ध कराने के लिए लिया गया है। कोविड-19 संक्रमण के कारण मार्च 2020 से नियमित कक्षाओं का संचालन नहीं हो रहा था।

पूर्व विधायक कल्याण सिंह दांगी का निधन

भाजपा के पूर्व विधायक कल्याण सिंह दांगी का निधन हो गया है। दांगी लंबे समय से राजधानी भोपाल के चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती थे। भाजपा के पूर्व विधायक कल्याण सिंह दांगी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

दिल्ली के किसान आंदोलन के समर्थन में धरना के आव्हान पर पुलिस कार्यवाही

दि्लली में कृषि बिलों के विरोध में चल रहे आंदोलन के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन और अन्य संगठन ने भोपाल में भी मंगलवार को धरना का आव्हान किया गया था जिसकी सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हुई। भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए धरना प्रदर्शन के बिना प्रशासन की अनुमति के आयोजित करने पर भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष एवं किसान संगठन के नेता अनिल यादव द्वारा उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्यवाही की गई।

दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री तोमर को लिखा पत्र, कृषि बिलों पर लिखे पत्र का जवाब

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को उनके द्वारा तीन कृषि बिलों को लेकर भेजे गए आठ पेज के पत्र का जवाब पत्र के माध्यम से भेजा है जिसमें कहा है कि पत्र में किसी और की मंशा को उन्होंने पूरा किया है। तोमर से कहा है कि आपने मजबूरी में पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। तोमर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने चुनाव घोषणा पत्र में समाजसेवी बताया था तो पत्र में अपने आपको किसान को क्यों बता रहे हैं।
दिग्विजय सिंह का तोमर को लिखा गया यह है पत्र।

हर्षोल्‍लास एवं धूम-धाम के साथ मनेगा गणतंत्र दिवस

कोविड-19 संक्रमण से बचाव के प्रोटोकाल का पालन करते हुए इस साल भी हर्षोल्‍लास एवं धूम-धाम के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश का मुख्‍य समारोह 26 जनवरी को यहाँ जहाँगीराबाद स्थित लाल परेड मैदान में आयोजित होगा। बीटिंग द रिट्रीट समारोह का आयोजन 29 जनवरी को किया जाएगा। इन दोनों आयोजनों की तैयारी के सिलसिले में अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक एसएएफ मिलिंद कानस्‍कर ने मंगलवार को संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।

वोरा का दुर्ग में अंतिम संस्कार, शिवराज शामिल हुए

अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा का मंगलवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग में अंतिम संस्कार हो गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्थिव शरीर पर दुर्ग में पुष्पांजलि अर्पित की।

दैनिक भास्कर के संस्थापक महेश प्रसाद अग्रवाल का निधन

दैनिक भास्कर के संस्थापक और उत्तरप्रदेश में प्रकाशित होने वाले दैनिक भास्कर में झांसी के प्रधान संपादक श्री महेश प्रसाद अग्रवाल का सोमवार की रात को निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे। उनका जन्म आठ अगस्त 1941 को झांसी में हुआ था।

पूर्व मंत्री भारत सिंह मप्र कांग्रेस की अनुशासन समिति के अध्यक्ष बने

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मध्यप्रदेश कांग्रेस की की प्रदेश अनुशासन समिति का पुनर्गठन किया है। इसके अध्यक्ष पूर्व मंत्री भारत सिंह को बनाया गया है तो उपाध्यक्ष पीसीसी के संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर को बनाया है। इनके अलावा छह सदस्य हैं जिनमें विनय दुबे, पूर्व मंत्री नन्हें सिंह धुर्वे, पूर्व आईएएस अधिकारी अजीता बाजपेयी पांडे, बाबूलाल सोलंकी, सैयद साजिद अली और रामेश्वर पटेल शामिल हैं।

नए सुधारों से कृषि की ओर आकर्षित होगी युवा पीढ़ी: तोमर

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि आज सबसे बड़ी चुनौती यही है कि युवा पीढ़ी खेती-किसानी में अपना कैरियर नहीं बनाना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए किए गए प्रावधानों से युवा पीढ़ी कृषि की ओर आकर्षित होगी और खेती में लाभ एवं रोजगार के अवसर निर्मित होंगे। केंद्रीय मंत्री तोमर मंगलवार को नई दिल्ली में कृषि मंत्रालय में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी एवं राज्यसभा सदस्य सुरेन्द्र सिंह नागर भी उपस्थित थे।

फोर्ब्स मिडिल ईस्ट के टॉप 100 में शामिल भोपाल के सुहैल बुखारी का निधन

फोर्ब्स मिडिल ईस्ट की लिस्ट में टॉप 100 एंटरप्रेन्योर में शामिल भोपाल के प्रोफेसर कालोनी निवासी रहे सुहैल बुखारी का मंगलवार को दोहा में इलाज के दौरान निधन हो गया । सुहैल राष्ट्रीय अभिलेखागार मप्र के संचालक रहे स्व वाय. के. बुखारी के पुत्र थे तथा विगत 33 साल से कतर में रह रहे थे ।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today