RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

मुख्यमंत्री आज करेंगे 15 दिवसीय सम्मान अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 जनवरी 2021 को मिंटो हाल भोपाल में दोपहर 1:30 बजे  महिला सुरक्षा के लिए प्रदेश स्तरीय जन जागरुकता अभियान सम्मान का शुभारंभ करेंगे।अभियान के मुख्य उद्देश्य महिला अपराध के उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है एवं महिला तथा बालिकाओं के लिए समाज में सम्मानजनक अनुकूल वातारण तैयार करना है। साथ ही जनमानस को कानून के विधिक प्रावधानों के प्रति जागरूक कर मानसिक रूप से सशक्त करना है, जिससे कि स्वयं महिलाएं ही नहीं अपितु समाज के सभी वर्ग, महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक होकर अपने कर्तव्य का निवर्हन करें। यह अभियान सभी विभागों के समन्वय से आयोजित किया जा रहा है।

‘गमक’ अन्तर्गत नाटक ‘बूढ़ी काकी’ का मंचन

संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित गमक श्रृंखला की सप्ताहांत प्रस्तुतियों के अंतर्गत रवींद्र भवन में आज सूत्रधार आज़मगढ़ के युवा रंगकर्मियों द्वारा अभिषेक पंडित के निर्देशन में हिंदी साहित्य के महान कहानीकार मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखित कहानी ‘बूढ़ी काकी’ की नाट्य प्रस्तुति हुई|  

राष्ट्रवादी विचारों का प्रभाव संगम के मूल में है : जगदीश मित्तल

” राष्ट्रीय कवि संगम का मूल सूत्र राष्ट्रवादी कवियों रचनाकारों को  सुसंस्कारित वातावरण प्रदान करते हुए संगठित करना है भारतीयता और राष्ट्रीय भावना का पोषण साहित्य के माध्यम से करना संगम का प्रमुख उपदेश है राष्ट्रवादी विचारों का प्रवाह संगम के मूल में है”
उपयुक्त विचार राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल नई दिल्ली मैं मध्य प्रदेश राष्ट्रीय कवि संगम मध्यप्रदेश के भोपाल अधिवेशन में 5 जिले के संगम के कवियों रचनाकारों को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल में आयोजित अधिवेशन में विख्यात चित्रकार एवं अंतर्राष्ट्रीय गीतकार श्री बाबा सत्यनारायण मौर्य भी उपस्थित थे।

रक्तदान शिविर में पचास लोगो ने रक्तदान किया

स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस 12 जनवरी जिसे ” युवा दिवस” के रूप में मनाया जाता है, के उपलक्ष्य मे यूथ हॉस्टल ऑफ़ इंडिया, भेल इकाई के तत्वावधान में 10 जनवरी को सामुदायिक केंद्र पिपलानी में “रक्त दान शिविर” का आयोजन किया गया।

कोरोना इलाज में दवाई के दुष्प्रभाव से मौत पर स्वास्थ्य मंत्री की सफाई, दवाई का असर 24-48 में दिखता

राजधानी में कोरोना के इलाज के दौरान कथित रूप से दीपक मारवी नामक के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके डोज लेने के नौ दिन बाद हुई मौत के 18 दिन बाद मृत्यु को संदिग्ध बताया गया। दीपक को 12 दिसंबर को इलाज में दवाई दी थी और 21 दिसंबर को मौत हुई। आठ जनवरी को उसकी मौत पर संदेह जाया गया। इसको लकेर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभूराम चौधरी ने सफाई दी।

एक भी स्कूल बंद किया तो सड़कों पर होगा मुकाबला – डाॅ. विक्रांत भूरिया

प्रदेश के आदिवासियों को शिक्षा से वंचित रखने का षढयंत्र भाजपा की सरकार कर रही है। यही कारण है कि राज्य सरकार प्रदेश के जनजाति बाहुल्य जिलों के पौने 6 हजार स्कूल बंद करने का प्रयास कर रही है। आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. विक्रांत भूरिया ने कहा कि युवक कांग्रेस के आव्हान पर भाजपा की इस आदिवासी विरोधी साजिश का प्रदेश के नौजवान पुरजोर विरोध करेंगे। यदि जरूरत पड़ी पूरे प्रदेश का वंचित समाज सड़कों पर उतर कर भाजपा की घृणित मानसिकता को बेनकाब करेगा।

मुख्यमंत्री व मंत्री पहले कोरोना वैक्सिन लगाने की घोषणा करे: सलूजा

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने अपने एक जारी बयान में कहा कि जहां एक तरफ़ पूरे देश में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण का कार्यक्रम चालू होने जा रहा है , वहीं उसके पहले कोरोना वेक्सीन ट्रायल दोज का कार्यक्रम चलाया जा रहा है वही दूसरी तरफ़ राजधानी भोपाल में एक गैस पीड़ित युवक दीपक मरावी, जिसकी उम्र 47 साल है ने 12 सितंबर को भारत बायोटेक का को-वैक्सीन का ट्रायल डोज़ लगवाया था, जिसके 9 दिन बाद उसकी मृत्यु होने की खबर सामने आई है। मृतक के परिजनों एवं उसकी पत्नी ने बताया कि दीपक को किसी तरह की कोई बीमारी नहीं थी। इस डोज को लेने के बाद दीपक मरावी को उल्टियां हुई, कमजोरी आई, मुंह से झाग निकलने लगा, ऐसे तमाम तरह के आरोप वैक्सीन के साईड इफेक्ट को लेकर मृतक के परिजनों ने लगाये हैं, परिजनों ने यहां तक कहा कि टीका लगने से ही दीपक की मौत हुई है, किंतु शासन-प्रशासन ने हादसे पर कोई सुध नहीं ली।

प्रदेश अध्यक्ष 10 को कटनी एवं 11 को पन्ना प्रवास पर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा 10 एवं 11 जनवरी को कटनी एवं पन्ना प्रवास पर रहेंगे। श्री शर्मा 10 जनवरी को प्रातः 7 बजे भोपाल से कटनी रवाना होंगे। प्रदेश अध्यक्ष सांची, विदिशा, राहतगढ़, सागर, दमोह, रीठी होते हुए कटनी पहुंचेंगे।

विश्व हिंदी दिवस 2021 की पूर्व संध्या पर विश्वरंग कविता पाठ

टैगोर अंतरराष्ट्रीय साहित्य, कला एवं संगीत महोत्सव – विश्वरंग और रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय द्वारा विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन करने जा रहा है। इसके तहत विश्व हिंदी दिवसी की पूर्व संध्या पर कविता पाठ एवं संगीतमय कार्यक्रम का प्रसारण किया गया जिसमें विश्वरंग की खास झलकियां भी शामिल रहीं।

भंडारा में दस नवजात बच्चों के निधन पर प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दुख

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने महाराष्ट्र के भंडारा जिले के सिविल अस्पताल में आग लगने से 10 नवजात बच्चों के काल कवलित हो जाने पर दुख व्यक्त किया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today