RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

ध्रुपद केन्द्र भोपाल में छात्रवृत्ति के लिये आवेदन आमंत्रित

मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद के अंतर्गत संचालित उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी की ओर से गुरू-शिष्य परम्परा के तहत ध्रुपद गायन का प्रशिक्षण अकादमी के ध्रुपद केन्द्र में दिया जायेगा। अकादमी ने प्रशिक्षण के लिये प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के लिये 21 जनवरी 2021 तक आवेदन आमंत्रित किये हैं। प्रशिक्षण की अवधि 4 वर्ष रहेगी।

आबकारी उप निरीक्षक मुरैना दिनेश कुमार निगम निलंबित

मुरैना में शराब पीने से हुई मौतों की घटना को गंभीरता से लेते हुए आबकारी उप निरीक्षक मुरैना दिनेश कुमार निगम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

भोपाल आयी कोरोना वैक्सीन

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग बुधवार को भोपाल आयी कोरोना वैक्सीन के स्टोरेज और ट्रान्सपोर्ट प्रक्रिया का निरीक्षण करने के लिये किलोल पार्क स्थित स्टेट वैक्सीन स्टोर पहुँचे। वहाँ उन्होंने प्रक्रिया के सुचारू व्यवस्था का आकलन किया।

मुरैना कलेक्टर कार्तिकेयन और एसपी सुनील कुमार पांडे होंगे

मुरैना जिले के शराब पीने से मौतों के मामले में राज्य शासन ने कलेक्टर और एसपी दोनों को हटा दिया है। मुरैना जिले में डिंडौरी के कलेक्टर बक्की कार्तिकेयन को नई जिम्मेदारी दी गई है तो 25वीं वाहिनी के कमांडेंट सुनील कुमार पांडे को मुरैना का एसपी बनाकर भेजा गया है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आला अफसरों के साथ उच्चस्तरीय बैठक में पूरे मामले की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया और नए अधिकारियों की टीम को भेजा है।

रोजगार के लिए बाहर जाने वाले बेटा-बेटी गुम नहीं होने चाहिये: मुख्यमंत्री

सोशल मीडिया में यह खबर प्रसारित हो रही है कि काम करने वाली हर महिला को पुलिस स्टेशन में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। सुरक्षा की खातिर पुलिस उनकी आवाजाही पर नजर रखेगी। महिलाओं को फिर से बेड़ियों में बांधा जा रहा है जबकि वस्तुस्थिति है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रदेश के बेटा-बेटियां गुम नहीं होना चाहिए। ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि रोजगार से संबंधित कार्य के लिए प्रदेश, जिले और ग्राम पंचायत से बाहर जाने वाले बेटा-बेटियों का पंजीयन किया जा सके। उनका मोबाइल नंबर पंजीबद्ध किया जाए।

जबलपुर पुलिस-प्रशासन की नगर निगम के साथ संयुक्‍त कार्यवाही

थाना हनुमानताल अंतर्गत आजाद नगर मोहरिया गली नम्‍बर 6 में कुख्यात सटोरिया बाबू सलाम जिसके विरूद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, मारपीट, सट्टा एवं जुआ के 34 अपराध थाना हुनमानताल में दर्ज हैं, के द्वारा 2000 वर्ग फुट भूमि पर लगभग एक करोड़ की लागत से नगर निगम की बिना अनुमति के अवैध निर्मित दो मंजिला मकान को किया गया जमींदोज। मध्य प्रदेश शासन द्वारा भू-मफिया राशन की काला बाजारी, मिलावटखोरों, भू-माफियाओं/चिटफंड कंपनी के कारोबारियों एवं सूदखोरों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश प्रशासन व पुलिस विभाग को दिये गये हैं, दिये गए निर्देशों के तहत पुलिस एवं प्रशासन तथा नगर निगम की संयुक्त टीम के द्वारा इस प्रकार के माफियाओं की लिस्ट एवं उनके द्वारा किये गये अवैध निर्माण एवं कब्जे की जानकारी तैयार कर उनके विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।

हरियाणा विधानसभा की सरकारी उपक्रम समिति ने किया विधानसभा का दौरा

भोपाल में दो दिवसीय  प्रवास पर आई हरियाणा विधान सभा की सरकारी उपक्रम समिति के अध्‍ययन दल के सदस्‍यों ने आज मध्‍यप्रदेश विधान सभा का भ्रमण किया तथा विधान सभा के सामयिक अध्‍यक्ष रामेश्‍वर शर्मा एवं प्रमुख सचिव एपी सिंह से सौजन्‍य भेंट की ।

विधानसभा की रिक्त भूमि के मास्टर प्लान की समीक्षा बैठक

मध्य प्रदेश विधानसभा की रिक्त भूमि का मास्टरप्लान तैयार किए जाने के संबंध में प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा एवं प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बुधवार को विधानसभा में समीक्षा बैठक की। बैठक में भोपाल कलेक्टर सहित जिला प्रशासन एवं राजधानी परियोजना, नगरीय प्रशासन सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। इसमें विधानसभा की रिक्त भूमि के बेहतर उपयोग पर चर्चा की गई।

वीडी शर्मा की टीम में आलोक शर्मा आए

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है जिसमें भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा, सीमा सिंह, राहुल कोठारी, रजनीश अग्रवाल को शामिल किया गया है। उपाध्यक्ष के रूप में आलोक शर्मा वीडी शर्मा की टीम में आए हैं लेकिन भगवानदास सबनानी टीम से बाहर हो गए हैं। वहीं, मीडिया प्रभारी के तौर पर लोकेंद्र पाराशर की पुनः नियुक्ति कर शर्मा ने उन पर भरोसा जताया है। इनके अलावा प्रदेश में भाजपा के विभिन्न मोर्चा संगठनों के अध्यक्षों का ऐलान भी किया गया है।

आईसेक्ट पीएमकेके रोजगार पखवाड़ा का शुभारंभ

सरकार के द्वारा प्रत्येक जिले में मॉडल प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किये गए हैं. जिन्हें प्रधानमंत्री कौशल केंद्र कहा जाता है। भोपाल के होशंगाबाद रोड के स्कोप कैंपस में स्थित पीएमकेके लगातार युवाओं के रोजगारन्मुखी प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट हेतु कार्य कर रहा है। आईसेक्ट भारत की बड़ी कौशल विकास प्रदाता संस्था है। इसी तारतम्यता को स्थापित करते हुए युवा दिवस पर 12 जनवरी से आईसेक्ट के द्वारा भोपाल जिले के कुशल एवं अकुशल युवाओं के लिए रोजगार पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है जो कि 17 जनवरी तक चलेगा। इसके तहत गुजरात, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, आन्ध्रप्रदेश सहित कई राज्यों से भारतीय कंपनियां इस रोजगार पखवाड़े में शामिल होकर प्रदेश एवं जिले से उम्मीदवारों का चयन कर रही हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today