RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

पुलिस द्वारा महिला जन जागरूकता अभियान सम्‍मान के माध्‍यम से जनजागरण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार प्रदेश स्तरीय महिला जन जागरूकता अभियान “सम्मान” सभी विभागों के समन्वय से  संचालित हो रहा है। कार्यक्रम के शुभारम्भ में सभी जिला मुख्यालय में उपस्थित अधिकारियों के अतिरिक्त, लगभग 5290 इकाईयां जुड़ी थीं, जिसमें 1076 थानों से लगभग 60 हजार नागरिक भी थाना कर्मचारियों के साथ उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में महिला सुरक्षा हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। महिला सुरक्षा एवं जन जागरूकता हेतु स्थ यात्राएं निकाली गयी, वेंडरो तथा रेलवे सफाई कर्मियों को महिला अपराध रोकने के लिए शपथ दिलाई जा रही है।

मोदी के नेतृत्व, वैज्ञानिकों की प्रतिभा ने भारत को बनाया दुनिया का अग्रणी देश: शर्मा

करीब 10 महीने पहले जब भारत कोरोना महामारी का शिकार बना था, तब सारी दुनिया के लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे थे। कोई भारत के पास संसाधनों के न होने की बात कर रहा था, तो कोई हमारी विशाल जनसंख्या के आधार पर आने वाली विभीषिका की तस्वीर दिखा रहा था। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को इस महामारी से लड़ाई के लिए तैयार किया, उनका आत्मविश्वास जगाया। वहीं, हमारे वैज्ञानिकों ने दिन रात मेहनत की और अपनी प्रतिभा से कोरोना की वेक्सीन बनाने में सफल हुए। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और वैज्ञानिकों की मेहनत ने आज भारत को एक पीड़ित देश नहीं, बल्कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दुनिया का अग्रणी देश बना दिया है।

अभा कांग्रेस के सचिव सीपी मित्तल 20 और 21 को जबलपुर और नरसिंहपुर में बैठक लेंगे

अभा कांग्रेस के सचिव प्रदेश सह-प्रभारी सी.पी. मित्तल 20 और 21 जनवरी को जबलपुर और नरसिंहपुर जिले में कांगे्रस की संगठनात्मक बैठकें लेंगे।  मित्तल 20 जनवरी को सुबह 9.15 बजे जबलपुर पहुंचेंगे।

भाजपा सरकार में मध्यप्रदेश हो रहा है शर्मशार: माण्डवी चौहान

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती माण्डवी चौहान ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए। प्रदेश में महिलाओं, बहू-बेटियों के साथ जो घटित हो रहा है, उसे वह सुनने का नैतिक साहस भी नही जुटा पा रहे हैं और वे महिलाओं की बात सुनते ही पीठ दिखाकर भाग जाते है। जब से भाजपा की सरकार आई तब से प्रदेश में लगातार महिला उत्पीड़न, छेड़छाड, ज्यादती की घटनाएं बढ़ रही है।

सभी मंत्री विधायक लगवायें बैक्सीन: जीतू पटवारी

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने एक पत्रकार वार्ता में सरकार पर चैतरफा हमले किये पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री, मंत्री पहले वैक्सीन लगवाते तो वैक्सीन को लेकर भ्रांतियां नहीं होती। वैक्सीन लगवाने की जो पहल डाॅक्टरों ने की है वह सराहनीय है। शिक्षा संस्थानों को स्कूल काॅलेजों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन का कार्यक्रम चलाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी वैक्सीनेशन का स्वागत करती है।

सीएम ने रेल मंत्री से की 105 रेलवे फाटकों के स्थान पर आरओबी या अंडरब्रिज बनाने की मांग

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को दिल्ली में रेल मंत्री पीयूष गोयल और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की। चौहान ने रेल मंत्री गोयलसे चर्चा में प्रदेश के 105 रेलवे फाटकों को बंद कर उन स्थानों पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) या अंडरब्रिज बनाने की मांग की। इन सभी रेल फाटकों को चिन्हित कर सीएम ने रेल मंत्री को सूची सौंपी है।

डॉ. उमेश शर्मा दूसरी बार वेटनरी कौंसिल के अध्यक्ष बने

मप्र के जानेमाने पशु चिकित्सक डॉक्टर उमेश शर्मा शुक्रवार को नई दिल्ली में वेटनरी कौंसिल दूसरी बार अध्यक्ष बने। उनका चुनाव सर्वानुमति से किया गया। अलग अलग राज्यों से निर्वाचित एवं नामांकित सदस्यों (पशु चिकित्सकों) ने देश की सबसे महत्वपूर्ण पशु चिकित्सा परिषद यानि वेटनरी कौंसिल ऑफ़ इंडिया VCI का चेयरमेन डॉं उमेश शर्मा को दूसरी बार चुना। इससे पहले डॉक्टर शर्मा तीन बरस तक सन 2014 से 2017 तक VCI नईदिल्ली के चेयरमैन रह चुके हैं।

टीकाकरण अभियान सम्पूर्ण ग्वालियर में समारोहपूर्वक प्रारंभ किया जायेगा

कोविड-19 वैक्सीन का महा टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से प्रारंभ होगा। विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान सम्पूर्ण देश की भाँति ग्वालियर में भी समारोहपूर्वक प्रारंभ किया जायेगा। प्रात: 10 बजे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महाटीकाकरण अभियान का शुभारंभ करेंगे और देशवासियों को संबोधित भी करेंगे। ग्वालियर जिले में 6 स्थानों पर टीकाकरण अभियान के तहत टीकाकरण किया जायेगा। प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जायेगा।

कृषि कानूनों के खिलाफ दिग्विजय का बकतरा में किसान हल्ला बोल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र के बकतरा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल के नेतृत्व में किसानों का हल्ला बोल कार्यक्रम किया। आसपास के कई किसान केंद्र सरकार के काले कृषि कानूनों के विरोध में बकतरा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहगंज द्वारा आयोजित किसान सभा में पहुंचे। कांग्रेस नेताओं के साथ किसानों ने कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

छिंदवाड़ा के किसान आंदोलन में शामिल हुए कमल नाथ

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शुक्रवार को छिन्दवाड़ा पहुंचे। उन्होंने वहां चौरई में किसान आंदोलन और ट्रेक्टर रैली में शामिल होकर कृषि संशोधन कानूनों का विरोध किया। इसके पूर्व वे सिवनी पहुँचे। वहां उन्होंने स्व.हरवंश सिंह की धर्मपत्नी व मध्यप्रदेश सेवादल के मुख्य संगठक रजनीश सिंह की माता के निधन पर शोक-संवेदनाएँ व्यक्त की।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today