RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

मध्‍यप्रदेश विधान सभा का बजट सत्र 22 फरवरी से

मध्‍यप्रदेश की पंद्रहवीं विधान सभा का आगामी बजट सत्र 22 फरवरी से आरंभ होकर 26 मार्च, 2021 तक चलेगा । राज्‍यपाल द्वारा अनुमोदित अधिसूचना विधान सभा सचिवालय द्वारा आज जारी की गई ।

बेटियों की सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है भाजपा सरकारः विष्णुदत्त शर्मा

 मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा और सम्मान को बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्पित है और इस मामले में सरकार न कभी समझौता करेगी, न पीछे हटेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री चौहान द्वारा यौन शोषण मामले की पीड़ित बच्ची की मौत की जांच एसआईटी से कराए जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए कही।

किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस करेंगी राजभवन का घेराव

केंद्र की मोदी सरकार के तीन काले कृषि कानूनों के विरोध में और देश में चले रहे किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांगे्रस पार्टी द्वारा शनिवार को भोपाल में राजभवन का घेराव किया जाएगा।

उमा भारती ने भाजपा शासित राज्यों में पूर्ण शराबबंदी की मांग उठाई

पूर्व केंद्रीय मंत्री, मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने मांग की है कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, वहां पूर्ण शराब बंदी लागू की जाएगी। उ्न्होंने मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में शराब पीने से हुई मौतों की घटनाओं को लेकर एक के बाद एक लगातार चार ट्वीट कर इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि एक मां अपने बच्चे को दूध पिलाने की जगह जहर देने जैसा काम सरकारें कर रही हैं। वे शराब उपलब्ध कराती हैं जिससे उन्हें राजस्व मिल सके।

सिंधिया ने राष्ट्रपति कोविद से मुलाकात की

राष्ट्रपति रामनाथ कोविद से मुलाकात करने राज्यसभा सदस्य और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया राष्ट्रपति भवन पहुंचे। वहां उन्होंने राष्ट्रपति कोविद से आशीर्वाद लिया और चर्चा की।

भोपाल राउंड टेबल 257 और पीएनजी ने शासकीय स्कूल मंडीदीप को दीं सौगाते

भोपाल राउंड टेबल की ओर से किए जा रहे सामाजिक सरोकारों की श्रृंखला में पीएनजी शिक्षा मिशन के सहयोग से शासकीय स्कूल मंडीदीप पोलाहा को कई सौगातें दी गई हैं। शिक्षा की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभिनव प्रयास किया गया है। इसके तहत 3 क्लासरूम्स और 2 टॉयलेट ब्लॉक छात्रों के लिए स्कूल में बनवाए गए हैं। साथ ही फर्निचर के सामान भी डोनेट किया गया है।

पीएससी पाठ्यक्रम में सिविल अधिकार संरक्षण और अजा-जजा अत्याचार निवारण अधिनियम शामिल किए जाएंः दिग्विजय

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर मांग की है कि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) के पाठ्यक्रम में मध्यप्रदेश सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम 1955 और अनुसूचित जाति व जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 को शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि इन कानूनों को पाठ्यक्रम में शामिल करने से पीएससी में चयनित अधिकारियों को सरकारी सेवा के दौरान इनके जानकारी होने से कानूनों का पूर्ण पालन कर सकेंगे।

सायबर क्राइम के प्रति सजगता के लिए आम लोग भी लिंक से जुड़ें

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । इस कार्यक्रम का शुभारंभ  मुख्यमंत्री  श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिनांक 11 जनवरी 2021 को किया गया। वर्तमान में इलेक्ट्रोनिक मीडिया इन्टरनेट एवं मोबाईल के माध्यम से घर-घर पहुंच चुका है । इसके उपयोग एवं लाभ सब जानते है लेकिन इसमें थोडी सी लापरवाही या असावधानी के कारण जाने अनजाने में सायबर अपराध का शिकार हो जाते हैं।

फिजियोथैरेपी काउंसिल के गठन पर करेंगे विचार : मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में फिजियोथैरेपी के लिए पृथक परिषद की स्थापना पर विचार करेंगे। कोरोना काल में एलोपैथी के साथ अन्य चिकित्सा पद्धतियों की उपयोगिता का अनुभव किया गया। इस नाते इन चिकित्सा पद्धतियों का रोगों से बचाव में बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान आज आरोग्य भारती के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा कर रहे थे।

उमेश तिवारी को 1 लाख की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने दबोचा

पन्ना अजयगढ़ तहसील अंतर्गत लोकायुक्त सागर की टीम ने उप पुलिस अधीक्षक राजेश खेडे़ विपुस्था के निर्देशन में एक लाख की रिश्वत लेते अजयगढ तहसीलदार उमेश तिवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today