RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

देश को आत्मनिर्भर बनाने में नई शिक्षा नीति की अहम भूमिका – राज्यपाल

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर द्वारा आयोजित वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुये राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिये नयी शिक्षा नीति की अहम भूमिका रहेगी। नई शिक्षा नीति के माध्यम से युवाओं को समय और जरूरत के मान से रोजगारोन्मुखी शिक्षण-प्रशिक्षण दिया जायेगा। नई शिक्षा नीति जीवन उपयोगी रहेगी.

देश को कुछ देने के लिए प्रतिबद्ध रहे युवा पीढ़ी – राज्यपाल

मध्यप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने युवाओं से आह्वान किया है कि वे देश को कुछ देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहे। अपनी शिक्षा को समाज में सकारात्मक बदलाव और कुरीतियों के उन्मूलन में लगाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षा सिर्फ़ सर्टिफ़िकेट में नहीं रहना चाहिए, वे समाज में जाकर अपनी योग्यता सिद्ध करें। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल आज डॉ. बी.आर. अम्‍बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू के तृतीय दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थी।

होशंगाबाद जिले का नाम अब नर्मदापुरम होगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पुण्य सलिला मां नर्मदा के तटों तथा उनके तट पर बसे नगरों का विकास प्राकृतिक रूप से किया जाएगा, वहां हम सीमेंट कंक्रीट के जंगल नहीं बनने देंगे। साथ ही नर्मदा जल की स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। होशंगाबाद जिले का नाम अब नर्मदापुरम होगा।

पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर करेंगी 47वें खजुराहो नृत्य समारोह का शुभारंभ

47वां खजुराहो नृत्य समारोह शनिवार की संध्या को शुरू होगा। प्रदेश की संस्कृति, पर्यटन एवं अध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर शाम 7 बजे नवगति नवलय ताल छन्दनव नृत्य समारोह का सांस्कृतिकपूर्ण तरीके से शुभारंभ करेंगी। इस अवसर पर जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विभाग के मंत्री तुलसीराम सिलावट विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे तथा सांसद खजुराहो विष्णुदत्त शर्मा शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

महाराष्ट्रीयन कुणबी पाटिल समाज ने शिवाजी जयंती पर निकाला पैदल मार्च

कुणबी पाटिल समाज सेवा समिति मध्य प्रदेश द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की 391 जयंती के अवसर पर  भोपाल में पैदल मार्च निकाला यह मार्च विधि विधान से पूजा कर  गुलाब उद्यान के गेट से शिवाजी चौक तक निकाला गया. इस मार्च में कुणबी पाटिल समाज के महिला पुरूष एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया. जगह-जगह फूल मालाओं से मार्च का स्वागत हुआ. ढोल ताशे  के साथ भगवा ध्वज हाथ में लिए  में  लोगों चल रहे थे.  शिवाजी महाराज का रूप धरे योद्धाओं ने लोगों को आकर्षित किया. यह मार्च का नेतृत्व समाज के युवा सदस्यों ने किया.

मासूम से अप्राकृतिक दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी को 10 साल की कठोर कैद

सात साल के मासूम के साथ लवकुषनगर में गलत काम करने के मामले में अदालत ने फैसला दिया है। न्यायाधीष केएन अहिरवार की कोर्ट ने आरोपी को दसा साल की कठोर कैद के साथ दो हजार रुपए के जुर्माना की सजा दी है।

KJS सीमेंट फैक्ट्री में हादसा, फ्लैश ऐस से जले तीन लोग

फ्लैश ऐस से जले तीन लोग, एक हालत गंभीर, मैहर से जबलपुर के लिये रेफर। KJS सीमेंट फैक्ट्री के हादशे में शिकार हुए लोग. करही के है मजदूर 2 जो सतना के तिवारी के अंडर में काम करते थे और एक कंपनी का कर्मचारी था, हादसे के बाद अभी तक परिजनों को नही दी गई सूचना

समदड़िया मॉल के मल्टीकंपलेक्स में मजदूर के ऊपर गिरा, हालत गंभीर

रीवा बुलेट रिपोर्टर ब्रेकिंग समदड़िया मॉल सिरमौर चौराहा बाल भारती के सामने बंद है मल्टीकंपलेक्स में काम कर रहे मजदूर के सिर पर सरिया गिरा मजदूर की हालत गंभीर संजय गांधी अस्पताल में भेजा गया मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है

प्रोटेम स्‍पीकर शर्मा ने किया 70 साल पुराने कात्‍यायनी मंदिर जीर्णोद्वार का भूमिपूजन

भोपाल की अरेरा हिल्‍स पर स्थित विधायक विश्राम गृह परिसर के सामने कात्‍यायनी शक्तिपीठ  द्वारा निर्मित किये जा रहे कात्‍यायनी मंदिर के जीर्णोदार कार्यक्रम का भूमि पूजन आज विधान सभा के प्रोटेम स्‍पीकर रामेश्‍वर शर्मा, क्षेत्रीय विधायक पी.सी.शर्मा एवं विधान सभा के प्रमुख सचिव एपी.सिंह एवं स्‍थानीय धर्म प्रेमियों के अलावा अमरकंटक सहित पूरे प्रदेश के विभिन्‍न मठो से आये संतो के बीच गरिमामय उपस्थिति में संपन्‍न हुआ ।

अग्रसेन महिला विकास समिति का बसंत पंचमी उत्सव 21 को

छतरपुर अग्रसेन महिला विकास समिति का बसंत पंचमी उत्सव 21 फरवरी को दोपहर 3 बजे महालक्ष्मी मंदिर में मनाया जाएगा। समिति की मीडिया प्रभारी मनीषा सुशील अग्रवाल ने बताया कि समिति अध्यक्ष सरिता संजय अग्रवाल ने निर्णय लिया था कि कोरोना काल मे कोई भी मीटिंग व कार्यक्रम नहीं होगा लेकिन अब कोरोना का प्रकोप घट जाने से छोटे-छोटे कार्यक्रम और मीटिंग शुरू की जाएंगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today