RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

कमलनाथ इंदौर में कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन में शामिल होंगे

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि कल 21 फरवरी , रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी इंदौर में कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन में शामिल होंगे।

जनहित की यह लड़ाई जारी रहेगी : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज जारी एक बयान में बताया कि महंगाई से राहत दिलाने के नाम पर भाजपा सत्ता में आई थी लेकिन सत्ता में आते ही वह महंगाई बढ़ाने वाली सरकार बन चुकी है। पेट्रोल-डीजल के दामों में निरंतर वृद्धि हो रही है, पिछले 11 दिनों से लगातार इनके दामों में वृद्धि हुई है, वहीं रसोई गैस के दाम भी फरवरी माह में ही दो बार 75 रुपये बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ने का काम भाजपा की सरकार ने किया है।

मां नर्मदा के प्रति जन भावनाओं का प्रकटीकरण है नर्मदापुरमः विष्णुदत्त

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने होशंगाबाद का नाम नर्मदापुरम किए जाने की घोषणा करके क्षेत्रीय जनता की बरसों पुरानी मांग को पूरा कर दिया है। इसके लिए मैं नर्मदांचल क्षेत्र और समूचे प्रदेश की जनता को बधाई देता हूं, साथ ही मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देता हूं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री चौहान द्वारा नर्मदा जयंती के अवसर पर होशंगाबाद में की गई घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कही।

बंद की असफलता से साबित हुआ प्रदेश की जनता नहीं कांग्रेस के साथ:सबनानी

कांग्रेस द्वारा आहूत प्रदेश बंद जनहित में नहीं, बल्कि लगातार गर्त में जा रही कांग्रेस का विशुद्ध राजनीतिक आयोजन था, जिसे प्रदेश की जनता ने नकार दिया है। कांग्रेस के इस आह्वान को खारिज करके प्रदेश की जनता ने बता दिया है कि वह कांग्रेस के साथ नहीं, बल्कि देश-प्रदेश की तरक्की और विकास के साथ है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी ने कांग्रेस के प्रदेश बंद पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।

पर्यटन मंत्री ने बोट क्लब कुटनी का किया लोकार्पण

पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने आज खजुराहो के निकट कुटनी डैम पर स्थित पर्यटन विभाग के एमपीटी बोट क्लब कुटनी का लोकार्पण किया। मंत्री सुश्री ठाकुर ने बोट क्लब से पानी में मोटर बोट पर बैठकर सवारी भी की।

मां जगदंबा, कंदरिया महादेव प्रांगण में 47वां खजुराहो नृत्य समारोह उद्घाटित

प्रदेश की संस्कृति, पर्यटन एवं अध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने शनिवार को कन्या पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर विश्व विख्यात खजुराहो नृत्य के 47वें समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव संस्कृति विभाग शिवशेखर शुक्ला, सागर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश सागर पाटिल, डीआईजी विवेकराज सिंह, कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह, एसपी सचिन शर्मा, एएसआई सुदीप नयन, संस्कृति विभाग के संचालक अदिति जोशी विशेष रूप से उपस्थित थे।

भू-माफिया दीपक जैन रासुका में निरूद्ध

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह ने भू-माफिया दीपक जैन उर्फ दिलीप सिसोदिया उर्फ दीपक मद्दा पुत्र आनंदीलाल जैन को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) में निरूद्ध करने के आदेश जारी किये है। इसे केन्द्रीय जेल इंदौर में रखने के आदेश दिये गये है।

अवैध वसूली का घाटा पूरा करने नियमों की धज्जियां उड़ा रहे बस वाले: अजयसिंह

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने कहा है कि शिवराज सरकार में अवैध वसूली के चक्कर में बस वाले अपना घाटा पूरा करने के लिए नियमों को पूरी तरह दरकिनार कर रहे हैं| बसों में यात्री क्षमता से अधिक भरे जा रहे हैं| छोटी जगहों पर चलने वाली 25 प्रतिशत से अधिक बसें एकदम खटारा हो चुकी हैं|

शिवराज बताएं दुर्घटना की नैतिक जिम्मेदारी किसकी, नहीं बता सकते तो इस्तीफा दे- जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व मंत्री और मीडिया अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश की शिवराज सरकार की तुलना सर्कस से की है। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने सीधी बस दुर्घटना पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि शिवराज जी आपका परिवहन विभाग और पुलिस क्या कर रही है 32 सीटर बस में 64 यात्री कैसे सवार हुए। क्या परिवहन विभाग के उड़नदस्ते सिर्फ वसूली का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि 32 सीटर बस को सिर्फ 75 किलो मीटर के रूट का परमिट देने का प्रावधान है फिर दुर्घटना वाली बल को 132 किलो मीटर दर सतना तक का परमिट क्यों दिया गया।

कांग्रेस के सचिव मनोज शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने निकाली मशाल रैली

भोपाल मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज शुक्ला के नेतृत्व में आज युवा कांग्रेसियों ने नरेला विधानसभा क्षेत्र में 20 फरवरी को होने जा रहे मध्य प्रदेश बंद के आह्वान को लेकर मशाल रैली निकाली। यह रैली नरेला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से निकली निकली।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today