RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

प्रबुद्धजनों के सुझाव के आधार पर घोषणा पत्र तैयार करेगी भाजपा : विष्णुदत्त शर्मा

नगरीय निकायों का बेहतर विकास कैसे हो इसके लिए भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध जनों के सुझाव के आधार पर नगरीय निकाय का घोषणा पत्र तैयार करेगी। नगरीय निकायों में प्रबुद्धजनों के सुझाव लिए जाएंगे और इसके लिए एक सुझाव नंबर भी जारी करेंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कटनी में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में कही। सम्मेलन में प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, जिला अध्यक्ष राम रतन पायल मंचासीन थे।

ब्रिटेन व भारत के दिग्गजों ने किया राधारमण वेबीनार को संबोधित

डाटा साइंस एक हाइली पेड करियर आॅप्शन है। डाटा साइंटिस्ट अनस्ट्रक्चर्ड विशाल डाटा को समझने और उसके विश्लेषण काम काम करता है। डाटा साइंस की पढ़ाई कर विद्यार्थी डाटा साइंटिस्ट, डाटा एनालिस्ट, डाटा इंजीनियर, बिजनेस इंटेलीजेंस एनालिस्ट अथवा मार्केटिंग एनालिस्ट के रूप में करियर बना सकते हैं।

विधान सभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्‍न

विधान सभा अध्‍यक्ष गिरीश गौतम के सभापतित्व में आज यहां कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्‍न हुई । बैठक में बजट सत्र के काम-काज के संबंध में विचार-विमर्श हुआ ।

डॉ. नीरजा गुप्ता ने संभाली सांची विश्वविद्यालय की कमान

डॉ. नीरजा ए. गुप्ता ने सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार ग्रहण कर लिया है। डॉ. गुप्ता ने भोपाल पहुंचकर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यालय में पद संभाला। कुलसचिव श्री अदिति कुमार त्रिपाठी व उपकुलसचिव श्रीमति वंदना जैन ने नवागत कुलपति महोदया का स्वागत कर पदभार ग्रहण की औपचारिकताएं पूर्ण कराईं।

मासूम से बलात्संग करने वाले आरोपी को बीस साल की कठोर कैद

सौतेले पिता द्वारा पुत्री के साथ बलात्संग करने के मामले में कार्ट ने फैसला सुनाया है चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती नोरिंन निगम की कोर्ट ने इस जघन्य सनसनीखेज मामले के आरोपी को दोषी ठहराते हुये बीस साल की सजा सुनाई है।

कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए प्राणपण से जुटें : सुमित पचौरी

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक को जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने संबोधित करते हुए कहा कि जिले के अजा मोर्चा कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को साकार करने में प्राण-प्रण से जुट जाएं और केंद्र एवं प्रदेश सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति वर्ग के प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाने का काम करें।

खजुराहो नृत्य समारोह का तीसरा दिन ओडिसी युगल नृत्य से शुरू हुआ

मंगलवार को 47वें खजुराहो नृत्य समारोह की शुरूआत विनोद केविन बच्चन एवं वृन्दा चड्ढ़ा के ओडिसी युगल नृत्य से शुरू हुई। मां जगदंबा और कंदरिया महादेव प्रांगण मंे आयोजित नृत्य समारोह की प्रस्तुति की अनुपम छटा देखते ही बनती है। मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति से खजुराहो नृत्य समारोह में उपस्थित दर्शक इसे निहार कर आनंदित और आत्मिक रूप से प्रफुल्लित हो रहे हैं।

चौथे दिन नृत्य की शुरुआत अर्धनारेश्वर नृत्य से हुई जिसमें शिव और शक्ति के रूप का वर्णन विभिन्न मुद्राओं में किया गया,इसके बाद राग भैरवी में पल्लवी नृत्य प्रस्तुत किया जिसमें छोटे पुष्प को खिलकर पूरे वातावरण को महकाने का संकेत दिया जाता है,इसके बाद तीसरी प्रस्तुति में दशावतार नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसमें दर्शाया गया कि जब जब धरती पर पाप बढ़ता है तो हरि विष्णु अवतार लेते हैं और धर्म की स्थापना करते हैं

इसके बाद आज के कार्यक्रम की दूसरी प्रस्तुति में नृत्यांगना अनिता शर्मा ने कृष्ण वंदना प्रस्तुत की इसके बाद चाली नृत्य प्रस्तुत किया,इसके बाद लीला पुरुषोत्तम की प्रस्तुति दी जिसमें भगवान राम की महिमा का मंचन हुआ जिसमें भगवान राम के धनुष तोड़ने का वर्णन किया गया,इसके बाद लीला गोविन्दम की प्रस्तुति में भगवान कृष्ण की बाल्य अवस्था का वर्णन किया गया।

आज की तीसरी प्रस्तुति में शिव स्तुति हुई,इसके बाद तीन ताल में रायगढ़ घराने बंदिशों पर नृत्य प्रस्तुत हुआ गई अंत में राजा चक्रधर द्वारा रचित विशेष ठुमरी प्रस्तुत हुई।

सभी संभाग मुख्यालयों में बनाये जायेंगे अत्याधुनिक आरटीओ भवन : राजपूत

परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने आज कोकता, भोपाल में अत्याधुनिक क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के नवीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शहर में परिवहन यानों की बढ़ती संख्या एवं उसके सुव्यवस्थित संचालन के लिये नये एवं वृहद परिवहन परिसर की अत्यधिक आवश्यकता थी। नये आरटीओ परिसर में ड्रायवर ट्रेनिंग सेंटर, ऑटोमेटेड ड्रायविंग सेंटर और वाहन फिटनेस सेंटर का निर्माण किया गया है। इन सेंटर में ड्रायविंग टेस्ट के पश्चात प्राप्तांक के आधार पर ही लायसेंस जारी किये जायेंगे।

राज्यपाल ने ऐसा भाषण पढ़ना पड़ा जो मीडिया के लिए है ,प्रदेश के लिए नहीं: कमलनाथ

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल में मीडिया से चर्चा में कहा कि हम संसदीय परंपराओं का आदर करते हैं , उसका सम्मान करते है ,हम बीजेपी की नकल नहीं करना चाहते हैं ,जो कोई परंपरा ,कोई सिद्धांत का पालन नहीं करती है ,इसीलिए हमने तय किया था कि हम विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से करवाएंगे और यही हमारी सोच है ,यही हमारी दृष्टि है।

इंदौर-भोपाल में तत्काल मास्क हुआ अनिवार्य

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद सरकार फिर अलर्ट हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर समीक्षा बैठक की। कोरोना के संबंध में लगातार सतर्कता जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही विकराल रूप ले सकती है। भोपाल और इंदौर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद मुख्यमंत्री ने इंदौर और भोपाल में तत्काल मास्क को अनिवार्यता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today