Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

सेनेटरी नैपकिन नष्ट करने की मशीन पांच गुना कीमत पर खरीदने का आरोप

किसान कांग्रेस के केदार शंकर सिरोही ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सैनेटरी नेपकिनों को नष्ट करने की मशीनों को पांच गुना ज्यादा कीमत पर खरीदा जा रहा है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों आज भी सैनेटरी नेपकिन का प्रचलन ज्यादा नहीं है।

अम्बेडकर जयंती के अवसर पर ‘अम्बेडकर कथा’ का आयोजन

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा 13 अप्रैल, 2021 को सायं 05:30 बजे से संविधान निर्माता परम पूज्य भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जन्म दिवस अवसर पर ‘अम्बेडकर कथा’ का आयोजन गूगल मीट एवं सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से होगा| आरम्भ में माननीय मंत्री, मध्यप्रदेश शासन संस्कृति, पर्यटन एवं अध्यात्म सुश्री उषा ठाकुर का स्वागत उद्बोधन तथा उसके पश्चात् आलोक कुमार- अन्तरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, विश्व हिन्दू परिषद् अपना वक्तव्य देंगे | इस कार्यक्रम से सीधे जुड़ने के लिए google meet डाउनलोड करके http://meet.goolge.com/ivw-yndo-zbz लिंक पर क्लिक करें| कार्यक्रम का सजीव प्रसारण संस्कृति विभाग के youtube/ MPTribalmuseum और facebook/ MPTribalmuseum/page पर भी किया जायेगा|

विधानसभा के प्रमुख सचिव ने कोरोना वैक्सीन की प्रथम खुराक लगवाई

विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने कोरोना की वैक्सीन की प्रथम खुराक आज विधानसभा सचिवालय में लगवाई । सचिवालय के 432 से अधिक कर्मचारी-अधिकारी वैक्सीन लगवा चुके हैं । इस गंभीर संकट पर ए. पी. सिंह ने कहा है कि राज्य शासन के इस अभियान में हम सब लोग वैक्सीन लगवाएं, कोविड संक्रमण से हम जरूर मुक्ति पायेंगे । विधानसभा सचिवालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी वैक्सीन लगवा रहे हैं तथा मापदंडों का भी पालन कर रहे है ।

आरएसएस चलाएगा भूमि संरक्षण के लिए अभियान

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा देशभर में जमीन और किसान से और अधिक जुडऩे के उद्वेश्य से हिंदु नववर्ष के प्रथम दिवस 13 अप्रैल से पूरे देश में भू-संरक्षण अभियान चलाएगा। इसके तहत सभी गांवों तक पहुंचकर एक भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। भूमि पूजन के बाद किसानों को मृदा संरक्षण के विषय में जानकारी दी जायेगी और उनसे अपने खेतों में उर्वरकों की जगह जैविक खादों का उपयोग बढ़ाकर कृषि में करने के लिए प्रेरित किया जायेगा। पहले चरण में यह अभियान 24 जुलाई को गुरुपूर्णिमा तक चलाया जायेगा।

राज्य स्तरीय कार्यालयों में रोटेशन से तृतीय औऱ चतुर्थ श्रेणी 25 फीसदी कर्मचारी उपस्थित होंगे

कोरोना कर्फ्यू काल के दौरान सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य स्तरीय कार्यालयों में अधिकारियों तथा कर्मचारियों की उपस्थिति सम्बन्धी नए आदेश जारी किए हैं । सम्भाग और जिला स्तरीय कार्यालय के लिए कलेक्टर भोपाल को निर्णय लेने के निर्देश दिए गए हैं ।

नवी और ग्यारहवीं की परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं का नहीं होगा वितरण

लोक शिक्षण संचालनालय की आयुक्त श्रीमती जयश्री कियावत ने एक आदेश जारी कर कहा है कि जिन जिलों में लॉक डाउन की स्थिती है उन जिलों में कल से प्रारंभ होने वाली नवी और ग्यारहवीं की परीक्षाएं अभी नहीं ली जाएंगी। श्रीमती कियावत ने अपने आदेश में कहा है कि ऐसे जिलों में नवी और ग्यारहवीं की परीक्षार्थियों को लॉक डाउन खोलने के बाद प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जाए ।

अप्रैल 2013 से नहीं है कोई लेना देना खजुराहो मिनिरल्स से: नीलम चतुर्वेदी

विधायक आलोक चतुर्वेदी की दो साझीदार फर्म , जिन पर अवैध उत्खनन के मामले में 7 करोड़ 27 लाख से ज्यादा का अर्थदंड कलेक्टर छतरपुर ने लगाया है, जिनमें से एक फर्म खजुराहो मिनिरल्स में अजय पाल सिंह परमार, आलोक चतुर्वेदी और श्रीमती कैलाश परमार के साथ नीलम चतुर्वेदी को भी पार्टनर बताया गया है | इस राज्यसभा सदस्य रहे सत्यव्रत चतुर्वेदी की पत्नी नीलम चतुर्वेदी ने स्पष्ट किया है कि अप्रैल 2013 से इस फर्म से उनका इस कंपनी से कोई लेना देना ही नहीं है। 

सायबर अपराधियों के मैसेज पर जबाव देेने से बचें

पुलिस के सायबर सेल द्वारा सायबर अपराधियों द्वारा इंटरनेट बैंकिंग में विभिन्न प्रकार से की जाने वाली जालसाजी के संबंध में बैंक खातेदारों को जागरूक बनने की अपील की है। सायबर अपराधियों द्वारा इंटरनेट बैंकिंग की लाॅगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त किया जाता है और अकाउंट में से कुछ राशि की ई-टीडीआर फिक्स डिपाॅजिट की जाती है। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के ओटीपी की जरूरत नहीं होती है। बैंक खातेधारी से खाते से रूपए काटते हुए नया एफडी खाता बनाया जाता है, जिसके कारण खातेदार के बैंलेंस में बनाई गई नई एफडी की राशि कम दिखाई देती है।

दमोह से भाजपा को मिलेगी ऐतिहासिक जीत-ललिता यादव

 दमोह विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में केन्द्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल, प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह, मंत्री प्रभुराम चौधरी, रामखिलावन पटेल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, भाजपा के सहसंगठन मंत्री हितानंद तथा भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती ललिता यादव विशेषतौर पर शामिल हुईं।इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से उप

जेपी हॉस्पिटल डाक्टर्स से दुर्व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण, कड़े शब्दों में निंदा: मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभूराम चौधरी ने भोपाल के जयप्रकाश हॉस्पिटल के डाक्टर्स के साथ कुछ लोगों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है। डॉ. चौधरी ने ट्वीट कर यह प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today