Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

वरिष्ठ नागरिक मंच कलार समाज के जरुरतमंद परिवारों को देगा 1 माह का राशन

वरिष्ठ नागरिक मंच कलार समाज मप्र द्वारा समाज के 75 जरुरतमंद परिवारों को एक माह के राशन की किट का वितरण करेगा। मंच राशन की किट कलचुरी सेना परिवार के सदस्यों के माध्यम से जरुरतमंद परिवारों तक 20 मई तक पहुंचाई जायेगी।

आर्मी ऑफिसर बन कोविड व अन्य टेस्ट करवाने के नाम पर ठगी से बचाव के लिए पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक राज्‍य सायबर योगेश चौधरी ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि वर्तमान में कोरोना महामारी का फायदा उठाते हुये सायबर अपराधी अस्पताल, डाक्टर्स एवं पैथोलॉजी आदि को यह कहकर संपर्क करते हैं कि यह आर्मी में हैं व उनके परिवार के लोगों के कोविड व अन्य टेस्ट कराना चाहते है। तथा कोविंड टेस्ट एवं अन्य टेस्ट में आने वाला शुल्क का भुगतान एडवांस करने के नाम पर सायबर अपराधियों द्वारा आपके खाते से पैसे ट्रांसफर कर लिये जाते है।

तीन साल के कार्यकाल में स्थापित किये जनसेवा के नये कीर्तिमान

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी मध्य प्रदेश राज्य शाखा की प्रबंध समिति का कार्यकाल 17-05-2021 को पूरा हो गया। साल 2018-21 की प्रबंध समिति के निर्वाचित चेयरमैन आशुतोष पुरोहित ने इतने कम समय में ही रेडक्रॉस में नवाचार कर जनसेवा के नये कीर्तिमान स्थापित कर दिये। आशुतोष पुरोहित ने रेडक्रॉस सोसायटी मध्य प्रदेश राज्य शाखा भोपाल एवं रेडक्रॉस चिकित्सालय के संचालन, प्रबंधन, वित्तीय नियंत्रण, प्रशासनिक व्यवस्था एवं जनसेवा के साथ कर्मचारियों के कल्याणकारी सभी आयामों का निर्वहन उत्कृष्टता एवं सहजता समरसता के साथ के पूरा किया और रविवार को ही रेडक्रॉस मध्य प्रदेश की जनरल सेक्रेटरी को चार्ज सौंप दिया। सफल कार्यकाल के पश्चात शाल श्रीफल देकर, अभिनंदन पत्र, और भगवान राम दरबार स्मृति चिन्ह देकर स्टाफ एंव कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई उज्जवल भविष्य की कामना के साथ की।

मानव अधिकार हनन से जुड़े तीन मामलों में संज्ञान लेकर प्रतिवेदन मांगा

उज्जैन जिला मुख्यालय से 75 किमी दूर एक गांव मडावदा। कोरोना से निपटने के लिये यहां 35 गांवों के बीच एक अस्पताल बनाया, लेकिन सुविधा के नाम पर टेंट हाऊस की 6 गादियां जमीन पर बिछा दी। बाॅटल चढाने के लिये स्टैंण्ड तो रखे हैं, लेकिन आज तक उपयोग नहीं हुये है। इस गांव में बीते 15 दिनों में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन इनमें से एक भी कोरोना रिकार्ड में दर्ज नहीं है, क्यांेकि किसी की भी जांच ही नहीं हुई है। गांव के सरपंच ने बताया कि यहां बीते एक माह से कोरोना के टीके नहीं लगे। यहां से 28 किमी दूर बनबना गांव में भी ऐसे ही हाल हैं। ग्राम पंचायत में कोविड सेंटर बनाया गया है, लकिन कोई भर्ती होना नहीं चाहता। गांव में न नर्स है और न डाॅक्टर। अभी तक मात्र 70 लोगों को ही कोरोना के टीके लगे हैं। कुंदला गांव में 300 लोग सर्दी खासी से पीडित थे। किसी ने जांच नहीं कराई। एक बंगाली डाॅक्टर से इलाज करा रहे थे। इनमें से 5 की मौत के बाद वह भाग गया।

कॉलेज के विद्यार्थियों की परीक्षाएं रद्द कर जनरल प्रमोशन दिया जाए: सज्जन

प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने प्रदेश मैं कॉलेज की परीक्षाओं को रद्द कर सभी विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन देने की मांग की है। श्री वर्मा ने इस बाबत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर तथा सोशल मीडिया पर जारी अपने वीडियो संदेश के माध्यम से यह अपील की।

बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे विजेश लूनावत

भारतीय जनता पार्टी का कोई भी बड़ा अभियान हो या कोई कार्यक्रम हो। चुनाव प्रबंधन हो या किसी बड़ी सभा का प्रबंधन यह सब बिना विजेश जी के सहयोग से नही होता था। पार्टी ने जब भी कोई काम सौपा उसे लूनावत जी ने प्रमाणिकता और निष्ठा के साथ पूरा किया। विजेश जी एक प्रशिक्षित और बहुआयामी व्यक्तित्व के कर्मठ कार्यकर्ता थे। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को स्व. विजेश लुनावत जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कही। भारतीय जनता पार्टी ने स्व. विजेश लुनावत जी की स्मृति में वर्चुअल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया था, जिसमें पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व. श्री लूनावत को श्रद्धासुमन अर्पित किये।

सभी राज्यों में शुरू हो बाल पेंशन योजना :डा राघवेंद्र

बच्चे का सर्वोत्तम हित उसके परिवार में निहित है इसलिए बालकल्याण समितियों को चाहिए कि उन सभी संभव संभावनाओं  पर विचार करें जो बालक का जैविक परिवार में सुमेलन सुनिश्चित करें।बाल गृह या अन्य संस्थागत पुनर्वास केवल अंतरिम व्यवस्था है और जेजे एक्ट 2015 अंतिम रूप से परिवार में पुनर्वास की वकालत करता है।बाल कल्याण समितियों को बेहद संवेदनशील तरीके से सरंक्षण एवं सुरक्षा की आवश्यकताओं वाले बच्चों के मामले में निर्णयन की प्रक्रिया अमल में लानी चाहिये।

चित्रकूट जेल हत्याकांड पर रिहाई मंच ने उठाया सवाल

 रिहाई मंच ने चित्रकूट जिला जेल में मेराजुद्दीन, मुकीम और अंशू दीक्षित की हत्या पर सवाल किया कि आखिर जेल में कैसे पहुंचा हथियार, वह भी कोराना काल में जब मुलाकात तक बंद है और कैदी अलग-अलग जगहों पर बंद थे। नाइन एमएम की पिस्टल की बात प्रमुखता से आई है तो वहीं जेल अधीक्षक एसपी त्रिपाठी ने मीडिया को दिए बयान में कहा है कि कैंदियों में बहस रुकवाने पहुंचे जेल स्टाफ से अंशु ने सर्विस रिवाॅल्वर छीन ली थी। यह भी कहा जा रहा है कि अंशु ने मेराजुद्दीन को मारा फिर मुकीम को। यह भी कहा जा रहा है कि मुकीम को मारने के बाद मेराजुद्दीन के विरोध करने पर उसको मारा। सच के लिए इस पूरे मामले की हाईकोर्ट के सिंटिग जज के निर्देशन में न्यायिक जांच होनी चाहिए। इसलिए कि अंशु दीक्षित के मारे जाने को लेकर कहा जा रहा है कि उसने कुछ कैदियों को बंधक बना लिया था जिसके बाद पुलिसिया कार्रवाई में वह मारा गया। इस बात पर संदेह पैदा होता है। ऐसा तो नहीं कि तीनों पुलिसिया कार्रवाई में मारे गए और फिर कहानी बनाई गई। जिस तरह मीडिया में आ रहा है कि दोनों को मारते हुए अंशु ने क्या बोला वह एक अच्छी कहानी हो सकती है पर संदेह से परे नहीं। क्योंकि या तो अंशु ने कोई बयान दिया हो पर इसकी कोई बात नहीं आई। यह दूसरा मामला है। ठीक इसी तरह बागपत जेल में नाइन एमएम की पिस्टल से सुनील राठी पर मुन्ना बंजरगी की हत्या का आरोप है।

फिरोजिया के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने को लेकर कांग्रेस ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी व पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने की मांग की है। जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर सांसद फिरोजिया को लोकसभा की सदस्यता से निलंबित करने करने की माँग की है।

मोदी की आलोचना वाले पोस्टर कथित तौर पर चिपकाने पर 17 प्राथमिकियां दर्ज

दिल्ली पुलिस ने कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना करने वाले पोस्टर कथित तौर पर चिपकाने के लिए 17 प्राथमिकियां दर्ज कीं और 15 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today