Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

राष्ट्रव्यापी हडताल के दौरान प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

आशा एवं आशा सहयोगियों को कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम वेतन देने, सुरक्षा उपकरण देने, लोगों की जान बचाने के लिये सार्वजनिक चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग को लेकर अ.भा.आशा वर्कर्स कोर्डिनेशन कमेटी के द्वारा राष्ट्रव्यापी हडताल के आह्वान पर प्रदेश में ढाई दर्जन के करीब जिलों में अशा एवं सहयोगियों ने प्रदर्शन कर कलेक्टर, सीएमएचओ आदि के माध्यम से प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन में यूनियन ने भारतीय श्रम सम्मेलन ने अनुमोदन को लागू करनते हुये आशा एवं सहयोगियों को स्वास्थ्य कर्मी के रूप में नियमित करने, आशा को 21,000 एवं सहयोगी को 30,000 रु.न्यूनतम वेतन देन, भविष्य निधि, पेंशन सहित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ देने की मांग की।

कोविड से हुई मृत्यु के आंकड़ों पर सरकार भ्रमित कर जनता को झूठ परोस रही: कांग्रेस

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने एकजुटता का परिचय देते हुए पूर्व विधान सभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति के नेतृत्व में आज भोपाल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध शाखा, के समक्ष एक संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन देकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान पर कोविड से हुई मृत्यु के आंकड़े आमजन से छुपाने, प्रदेश वासियों को भ्रमित करने एवं जनता को झूठ परोसने जैसे कृत के खिलाफ भादवि की धारा 304 के तहत गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

31 मई तक बुंदेलखण्ड को कोरोना मुक्त करेंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमनें मान लिया और निश्चित हो गए कि कोविड आपदा समाप्त हो गई किंतु कोविड अदृश्य शत्रु है और जब तक यह जड़ से समाप्त नही होगा तब तक सामाजिक जीवन में यह संक्रमण बना रहेगा। समाज के हर-एक व्यक्ति को व्यवहार में सावधानी बरतते हुए जीवन जीना सीखना होगा तभी कोविउ संक्रमण से सुरक्षित रह सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सोमवार को सागर संभाग के जिलों की कोविड नियंत्रण संबंधित गतिविधियों की वर्चुअली समीक्षा में आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर्स से चर्चा करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए। संभागीय समीक्षा बैठक में केन्द्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल, प्रदेश के गोपाल भार्गव, लोक निर्माण मंत्री, गोविंद सिंह राजपूत राजस्व एवं परिवहन मंत्री, भूपेन्द्र सिंह नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा संभागायुक्त मुकेश कुमार शुक्ला भी उपस्थित थे।

गायत्री परिवार द्वारा बुद्ध पूर्णिमा पर विश्व स्तरीय यज्ञ

अखिल विश्व गायत्री परिवार केन्द्र शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में वैश्विक कोरोना महामारी के शमन, वातावरण परिशोधन, स्वास्थ्य संरक्षण, प्राणीमात्र के कल्याण एवं दैवीय अनुदान प्राप्त करने हेतु हर घर में बुद्ध पूर्णिमा के दिन 26 मई को सुबह 8 से 12 बजे के बीच गायत्री यज्ञ एवं शाम साढ़े 6 से साढ़े 7 के बीच दीपयज्ञ ( पांच दीपक जलाकर 24 गायत्री मंत्र का उच्चारण ) किया जाएगा। गायत्री परिवार ने जिले के हर घर में यह आयोजन सम्पन्न कराने का सभी से आग्रह किया है। इस संबंध में जिला समन्वय समिति  एवं मुख्य ट्रस्टी के साथ प्रमुख कार्यकर्ताओं की टीम सभी लोगों से संपर्क कर रही है।

रेडक्रॉस चिकित्सालय में ओपीडी शुरु

भोपाल में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में  कोरोना मरीजों के साथ साथ अन्य बीमारियों से परेशान लोगों को खाशी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। संक्रमण के चलते प्रशासन को शहर के अधिकतर चिकित्सालयों को कोविड अस्पताल में बदलना पड़ा है। अन्य रोगों से पीड़ित मरीज इलाज में हो रही मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए रेडक्रॉस सोसायटी मध्य प्रदेश राज्य शाखा प्रबंधन ने रेडक्रॉस चिकित्सालय को पुनः ओपीडी शुरू हो गई है।

राजनीति करने की बजाए अनुभवी कमलनाथ से सीख लें शिवराज: सज्जन

प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री सज्जन सिंह वर्मा ने शिवराज चौहान द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर की गई टिप्पणी पर जमकर निशाना साधा। वर्मा ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान लाशों पर राजनीति कर रहे हैं, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश की बेहाली और बिगड़ैल व्यवस्थाओं को लेकर लगातार शिवराज सरकार से सवाल किए इन्हीं सवालों के जवाब जब शिवराज और उनकी सरकार से देते नहीं बने तो उन्होंने कमलनाथ के खिलाफ षडयंत्रपूर्वक प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए बेबुनियाद आरोप लगाना शुरू कर दिया।

ड्रामेबाज़ी व मुद्दों से ध्यान भटकाने की बजाय मुख्यमंत्री प्रदेश हित में सवालों का जवाब दें: कमलनाथ

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के आरोपो पर पलटवार करते हुए कहा कि रोनी सूरत बनाकर ड्रामेबाज़ी व मुद्दों से ध्यान भटकाने की बजाय शिवराज जी प्रदेश हित में मेरे सवालों का जवाब दे।

भाजपा ने की क्राइम ब्रांच से कमलनाथ की शिकायत

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा दिये गए विवादित और देशविरोधी बयान के विरोध में रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशभर में पुलिस थानों में शिकायत कर आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की। भोपाल में पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने एम पी नगर स्थित क्राइम ब्रांच थाने पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ़ मामला दर्ज करने का शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक को सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने शिकायती पत्र में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ, पुलिसकर्मी, प्रशासन एवं सामाजिक संगठन इत्यादि कंधे से कंधा मिलाकर एकजुट होकर व्यवस्थाओं में एक-दूसरे का साथ दे रहे हैं। जिससे देश के नागरिकों को उचित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। लेकिन अनेकों देशद्रोही शक्तियां एवं कांग्रेस महामारी की आड़ में देश को बदनाम करने को षंडयंत्र कर रही हैं, जिसमें कमलनाथ भी उन शक्तियों का सहयोग ही रहे हैं।
जनता को भ्रमित और देश को बदनाम कर रहे।

पश्चिम बंगाल को जलने से रोकिए न्‍यायालय : डॉ. मयंक चतुर्वेदी

बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद से जैसे पश्‍चिम बंगाल को आग के हवाले कर दिया गया है । मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से जुड़े लोग हत्‍या और आगजनी में शामिल हैं, यह बात भी अब सामने आ गई है। यह हिंसा का खेल यहां राज्‍यपाल के कई बार के हस्‍तक्षेप के बाद भी समाप्‍त होने का नाम नहीं ले रहा। इसके उलट अब यहां पर  जिहादियों ने कमजोर हिन्‍दू को चुनावी हिंसा की आड़ में निशाना बनाना शुरू कर दिया है। वस्‍तुत: दुख की बात यह है कि भारत के लोकतंत्र को आघात पहुंचाती इन घटनाओं पर केंद्र से कोई तीखी प्रतिक्रिया नहीं दी जा रही और जो न्‍यायालय किसी आतंकवादी की फांसी को लेकर उठे सवालों के लिए देर रात खोल दिए जाते हैं और तमाम वे बातें स्‍वत: संज्ञान में ले ली जाती हैं, उन न्‍यायालयों से पश्‍चिम बंगाल में हो रही हिंसा पर अब तक कोई तीखी प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिल रही है।

किल कोरोना को लेकर भोपाल ग्रामीण की वर्चुअल बैठक संपन्न

 “किल कोरोना अभियान“ के अंतर्गत कोरोना संक्रमण की रोकथाम, वैक्सीनेशन कार्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर प्रदेश महामंत्री तथा अभियान के भोपाल ग्रामीण के प्रभारी श्री भगवानदास सबनानी ने आज ग्रामीण जिले की वर्चुअल बैठक को संबोधित किया। उन्होंने अपने उदबोधन में बताया कि “सेवा ही संगठन“-2 के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगतप्रकाश जी नड्डा तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश पर कोरोना संक्रमण की चैन तोड़कर “कोरोना मुक्त“ मध्यप्रदेश बनाने के लिए सम्पूर्ण प्रयत्नों में लगे हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today