Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

जब सरप्लस बिजली है तो क्यों हो रही है अघोषित बिजली कटौती: अजय सिंह

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने विन्ध्य के ग्रामीण इलाकों में हो रही अघोषित बिजली कटौती पर कड़ी आपत्ति करते हुए कहा है कि बिजली विभाग की मनमानी तत्काल बंद होना चाहिए| उन्होंने कहा कि हजारों उद्योग ऐसे हैं जो विन्ध्य के ग्रामीण इलाकों में अघोषित बिजली कटौती से प्रभावित हो रहे हैं| इनमें चक्की, क्रेशर, राईस मिल और आईल मिल जैसे उद्योग शामिल हैं|
सिंह ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा इन इलाकों में दोपहर तक थ्री फेस बिजली और दोपहर के बाद सिंगल फेस बिजली दी जा रही है| इसके साथ ही आये दिन मेंटेनेंस के नाम पर बिजली कटौती होती रहती है जिससे इन उद्योगों के संचालक परेशान हैं और इनमें काम करने वाले बेरोजगार हो रहे हैं|

रिटायर्ड सैनिकों के लिए प्रदेश के पहले कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ

रिटार्यड सैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए प्रदेश के पहले कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने फीता काट कर की। आरकेडीएफ मेडिकल हॉस्पिटल द्वारा बनाये गए आईसीयू के 10 और ऑक्सीजन के 20 बिस्तरों को सेना से रिटायर्ड सैनिकों एवं उनके परिजनों के लिए अलग से रिजर्व किया गया हैं। नवनिर्मित वार्ड में केवल रिटायर्ड फौजी एवं उनके परिवार वालों का कोरोना के इलाज के लिए भर्ती किया जायेगा। इतना ही नही यहां मेलेट्री से रिटायर्ड एमएनएस (मिलेट्री नर्स) की देखरेख में सैनिको को इलाज मिलेगा जिससे मिलेट्री नर्स पूर्व सैनिकों का उसी तरह ध्यान रख सके जैसे वे सेना में रहकर सैनिकों का इलाज करती थी।

कोरोना कर्फ्यू धीरे-धीरे खोलेगें, 1 जून से आर्थिक गतिविधियां शुरु होगीं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को जनता के नाम संदेश में कहा कि प्रदेश के जिलों से स्थानीय परिस्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन समिति के फैसले के अनुसार कोरोना कर्फ्यू को धीरे-धीरे खोलेगें और 1 जून से आर्थिक गतिविधियां भी शुरु करेगें। इसका फैसला भी आपदा नियंत्रण समिति करेगी साथ ही कोविड नियंत्रण के लिए धारा 144 के साथ-साथ अन्य प्रतिबंध भी जारी रहेगें। उन्होनंे कहा कि आज से ही प्रदेश में किल कोरोना अभियान-4 शुरु किया जा रहा है जो सतत् जारी रहेगा।

वनसंरक्षक मीणा सरेआम मांग रहे है रिश्वत- पांसे

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मुलताई विधायक सुखदेव पांसे ने कहा कि भाजपा का असली चाल चेहरा एवं चरित्र अब धीरे-धीरे उजागर होने लगा है भाजपा नेताओँ की शह पर बैतूल में पदस्थ वनसंरक्षक मोहन मीणा सरेआण रिश्वत मांग रहे है जिनके वीडियों वायरल हो रहे है। भ्रष्टाचारियों की पराकाष्ठा की सीमा  देखो मीणा को बिना हटाये जांच की जा रही है। स्वाभिक है जब तक मीणा को हटाया नही जायेगा छोटे कर्मचारी भयवश सही जानकारी नही दे पायेंगे अत पहले श्री मीणा को बैतूल से हटाया जाये तब जाकर सही जांच हो पायेगी।

कोरोना संक्रमण दर प्रदेश के 11 जिलों में एक फीसदी के करीब पहुंची

मध्यप्रदेश के 11 जिलों में संक्रमण की दर प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। इंदौर, भोपाल, सागर और नीमच जिलों में ही संक्रमण दर अभी पांच से ज्यादा है।

रेत नाके पर रॉयल्टी स्टाफ ने भाजपा नेता को गोली मारी

जबलपुर में रेत को लेकर दो पक्षों के बीच मंगलवार की रात गोलियां चल गईं। शहपुरा क्षेत्र में यह घटना हुई। इसमें शहपुरा भिटोनी के पड़ाव रेत नाके पर गोली चली जिससे भाजपा के युवा नेता दीपक ठाकुर को गोली लगी जिसे रेत नाके पर रॉयल्टी स्टाफ ने गोली से घायल कर दिया। दीपक को गोली मुंह में लगी जो उनके जबड़े को चीरते हुए बाहर निकली। रॉयल्टी स्टाफ ने 12 बोर बंदूक से उनकी कनपटी पर सीधे कनपटी में मारी थी जिसमें गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर ओमती पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रदेश भर में सेवा ही संगठन अभियान-2 के अंतर्गत चल रहे सेवा कार्य

कोरोना महामारी से पीड़ित व्यक्तियों, उनके परिवारों की सहायता के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में सेवा ही संगठन अभियान-2 चला रही है। इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश भर में जरूरतमंदों को भोजन, दवाएं, मास्क, सैनेटाईजर सहित आवश्यक खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को भी लोगों की सहायता के लिए पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता आगे आए।

उमंग सिंघार के बाद एक और कांग्रेस विधायक महिला के कारण परेशानी में, एमएलए नीरज दीक्षित को ब्लैकमेल की कोशिश

छतरपुर के कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित को एक महिला ने व्हाटसअप पर आपत्तिजनक तस्वीरों के माध्यम से ब्लैकमेल करने की कोशिश की। दीक्षित छतरपुर की महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। गौरतलब है कि इसके पूर्व कांग्रेस के विधायक व पूर्व मंत्री उमंग सिंघार एक महिला द्वारा खुदकुशी किए जाने से परेशानी में आ गए थे जिसमें महिला ने सुसाइड नोट लिखा था। महिला सिंघार की मित्र थी और भोपाल में कुछ समय से रह रही थी।

बताया जाता है कि कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित को 21 मई को मध्यान्ह सवा 12 बजे वॉट्सएप कॉल आया, जिसमें एक महिला ने उनसे बात की। महिला ने विधायक को दो अलग-अलग नंबर से कॉल किए और उनकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें ले ली थीं। महिला उन्हें रात करीब साढ़े 12 बजे तक कॉल कर परेशान करती रही। तस्वीरों के स्क्रीनशॉट ले लिए जाने से महिला एमएलए को धमकाती रही। दीक्षित ने छतरपुर जिले के गढ़ी मलहरा थाने में इस संबंध में लिखित शिकायत की है जिसके आधार पर एफआईआर आईटी एक्ट की धारा 67 व 67 (एक) तथा आईपीसी की धारा 350 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

युवा मोर्चा ने प्रदेश में 173 स्थानों पर किया पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला दहन

 कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं  पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ द्वारा देश को बदनाम करने वाले दिए बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा विरोध दर्ज किया है।  सोमवार को पार्टी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कोरोनो गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रदेश के संगठनात्मक 57 जिलों में 173 स्थानों पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार ने सिवनी में पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया।

मौतों के मामले में सरकार श्वेत पत्र जारी करे – अरुण यादव

शिवराजसिंह चौहान , प्रदेश आपकी विफलताओं से हुई एक लाख से अधिक बेकसूर मौतों की जवाबदेही स्वीकारने के बजाय आप इस आपराधिक महापाप से प्रदेश की जनता का ध्यान बांटने के लिए श्री कमलनाथ जी पर भद्दा दोषारोपण कर अपने संगठित गिरोह के साथ पडयंत्र रच रहे हैं,यह आपकी IBM (इमेज बिल्ड मैनेजमेंट) के रची गई एक साजिश है। इसका कांग्रेस डटकर मुकाबला करेगी ।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today