Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा का धरना आज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र की भाजपा सरकार के 7 वर्ष के कार्यकाल में बढती महंगाई एवं चुनाव पूर्व जनता से किए गए झूठे वादों के खिलाफ पूर्व मंत्री पीसी शर्मा रविवार 30 मई को दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तकअपने सरकारी निवास विधायक कार्यालय, एफ 1/7 – 1100 क्वाटर भोपाल पर कोविड नियमों का पालन करते हुए धरना देंगे।

एक और वरिष्ठ पत्रकार का निधन

वरिष्ठ पत्रकार सुशील शर्मा का निधन हो गया। शर्मा कोविड से संक्रमित थे। वे लंबे समय तक नई दिल्ली के दैनिक “हिंदुस्तान” में रक्षा विश्लेषक विशेष संवाददाता के रूप में कार्य किया था। बाद में इन्होंने “डिफेंस मॉनिटर” नाम की रक्षा संबंधी जानकारी की पत्रिका निकाली। देश विदेश में अच्छी ख्याति पाई। लंबे समय से दूरदर्शन से भी जुड़े रहे। स्व.शर्मा मूलत:सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी के निवासी थे।

इटली, चीन या पाकिस्तान कहां से संचालित हो रहे कमलनाथ?:वीडी शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि सत्ता से बेदखल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ मानसिक दिवालिया हो गए हैं या फिर विदेशी ताकतों के इशारे पर भारत को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ के देश को बदनाम करने वाले बयान भारत विरोधी ताकतों को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि यह जांच का विषय है कि इटली, चीन या पाकिस्तान, कमलनाथ कहॉ से संचालित हो रहे हैं?

मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर मंडल स्तर पर सेवा कार्यों में जुटेंगे : पचौरी

मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में जिला भोपाल के सभी मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों एवं जिला पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक को प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी एवं जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने संबोधित किया।श्री भगवान सबनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के हित में निर्णायक और बड़े ऐतिहासिक फैसले लेने वाली केंद्र सरकार के सफलतम 7 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल मंडल स्तर पर विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से लोगों के बीच पहुंचेगी। पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि वार्डो में विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से पहुंचेंगे।

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय द्वारा मेगा इंटर्नशिप प्रोग्राम का आगाज

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट विभाग एवं शिक्षा मंत्रालय के
तहत इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में मेगा इंटर्नशिप प्रोग्राम का
आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत छात्रों को प्रतिष्ठित स्टार्टअप्स में इंटर्नशिप का मौका
मिलेगा जिससे वे उद्यमिता की बारीकियों को करीब से जान सकेंगे। इसमें ग्रेजुएशन और पोस्ट
ग्रेजुशन के फर्स्ट ईयर से लेकर फाइनल ईयर तक के स्टूडेंट्स हिस्सा ले सकेंगे। इसके लिए
आवेदन की अंतिम तारीख 31 मई 2021 निर्धारित की गई है।

न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ भी शिवराज और भाजपा राजद्रोह का मामले दर्ज करे : कांग्रेस

कोरोना महामारी के आंकड़ों को लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के खिलाफ मामला दर्ज कराने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के जिम्मेदार नेता देश में कोरोना से हुई मौतों के आंकड़े उजागर करने के मामले में भी न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ भी राजद्रोह एवं अन्य अपराधिक धाराओं में मामले दर्ज करने का साहस दिखाएं।

लोक लेखा समिति के सभापति पीसी शर्मा ने की स्पीकर गिरीश गौतम से भेंट

विधानसभा की लोक लेखा समिति के नवनियुक्त सभापति एवं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने गुरुवार को विधानसभा पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम से सौजन्य भेंट की। लोक लेखा समिति के सभापति नियुक्त होने के बाद सभापति शर्मा की विधानसभा अध्यक्ष गौतम से पहली सौजन्य भेंट थी।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 28 मई को आएंगे खजुराहो

 जिला कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया अध्यक्ष दीपांशु रंजन यादव ने बताया कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ 28 मई की सुबह साढ़े 10 बजे खजुराहो आएंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर के माध्यम से मैहर रवाना होंगे जहां मां शारदा के मंदिर में पूर्जा-अर्चना करेंगे और इसके बाद जबलपुर के लिए रवाना होंगे।

अभियान के रूप में कोरोना वैक्सीनेशन कार्य हो, एक भी डोज व्यर्थ न हो: शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वैक्सीन कोरोना के विरूद्ध सुरक्षा चक्र का कार्य करता है। प्रदेश में अभियान के रूप में वैक्सीनेशन का कार्य किया जाए। इस कार्य में ग्राम, शहर, कस्बों में कार्यरत क्राइसिस मैनेजमेंट समूह सहित समाज के सभी वर्गों का सहयोग लिया जाए।

पर्वतारोही मेघा परमार भी हरे-भरे लाखों पेड़ों को काटे जाने से आहत

बकस्वाहा के जंगलों में हीरा खनन के लिए बिड़ला समूह को लीज दिए जाने के प्रोजेक्ट का विरोध धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। एनजीओ के समूह विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून को बकस्वाहा पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं कुछ प्रमुख हस्तियों द्वारा भी जंगल को काटे जाने के प्रोजेक्ट पर आपत्ति जताई जाने लगी है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सटे सीहोर जिले की पर्वतारोही मेघा परमार भी हरे-भरे लाखों पेड़ों को काटे जाने से आहत हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today