Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

बेटी होने पर पत्नी व दो बच्चियों को कुएं में फेंका, आरोपी पकड़ाया

छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र के दड़िया गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी को बेटियों को जन्म देने पर दो बच्चियों के साथ कुएं में फेंक दिया। युवक राजा भैया यादव को घटना के बाद पास में ही छिपे होने पर गिरफ्तार किया गया।

भूल सुधार नहीं हमें मूल सुधार करना है- श्री प्रहलाद पटेल

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रकृति मित्र पर्यावरण समिति एवं एलुमनी शासकीय विज्ञान महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय हॉस्टल जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका विषय था इकोसिस्टम रीस्टोरेशन। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय श्री प्रहलाद पटेल द्वारा संगोष्ठी के उद्घाटन भाषण में बताया गया कि हमें वृक्षों को संरक्षण करना आवश्यक है। हमें अपनी जिम्मेदारियों का पुनर्विलोकन करना आवश्यक है। मूल सुधार करना आवश्यक है ना कि भूल सुधार करना है। प्रकृति के साथ रहेंगे तो चुनौतियों और संकटों को कम कर सकेंगे। हम आने वाली पीढ़ी को वृक्षों के संरक्षण हेतु प्रेरित करें। पर्यावरणीय असंतुलन पर विचार करें। प्रत्येक व्यक्ति अपना रिपोर्ट कार्ड स्वयं तैयार करें प्रकृति के लिए उसने क्या कार्य किया है।

विविध कलानुशासनों की गतिविधियों का ऑनलाइन प्रदर्शन

 मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग की जनजातीय लोककला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत ऑनलाइन गतिविधियों के प्रसारण का शुभारम्भ सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर 06 जून, 2021 को आठवे वर्षगाँठ समारोह के अवसर पर हो रहा है| वर्षगाँठ अवसर पर माननीय मंत्री संस्कृति, पर्यटन एवं अध्यात्म विभाग सुश्री उषा ठाकुर अपने उद्बोधन में कहा कि कोविड महामारी के इस अवसादपूर्ण वातावरण से प्रदेश के लोग बहार निकलें, इस हेतु संस्कृति विभाग ने वर्चुअल माध्यम से गमक श्रृंखला प्रारम्भ कर एक सकारात्मक प्रयास किया है, यह संस्कृति और संस्कारों का संरक्षण तो करेगी ही साथ ही कलाकारों का मनोबल बढ़ाएगी एवं आजीविका भी प्रदान करेगी |  

कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव की रणनीति पर मंथन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रत्येक नागरिक खुद होकर कोरोना सक्रमण से बचाव के लिए अनुकूल व्यवहार करते हुए कोविड गाइडलाइन को अपनाए और जागरूकता का परिचय दें। हमारा प्रयास रहेगा कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर नहीं आए। चिकित्सा विशेषज्ञों का अनुमान है कि कोरोना की तीसरी लहर माह सितम्बर, अक्टूबर में आ सकती है। इसीलिए इलाज की पूरी तैयारी रखी जाए। चिकित्सालयों में बेड्स की उपलब्धता, ऑक्सीजन आपूर्ति में आत्म-निर्भरता, उपकरणों एवं दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता और भण्डारण, चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ आदि के पदों में वृद्धि और प्रशिक्षण पर आधारित कार्य योजना पर कार्य किया जाए। प्रदेश को कोरोना संक्रमण की पीक के समय आवश्यक ऑक्सीजन की मात्रा को पूरा करने के लिए पूर्ण आत्म-निर्भर बनाया जाए।  

छात्रा की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर परेशान करने वाला मनचला गिरफ्तार

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भोपाल ए. साईं मनोहर एवं उप पुलिस महानिरीक्षक (शहर) भोपाल
इरशाद वली व पुलिस अधीक्षक दक्षिण साईं कृष्णा थोटा के निर्देश के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक जोन-1 भोपाल श्री अंकित जायसवाल एवं उप पुलिस अधीक्षक सायबर श्रीमति नीतू सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में सायबर क्राइम ब्रान्च जिला भोपाल की टीम गाठित कर फेसबुक पर छात्रा की फर्जी आई.डी बनाने वाले आरोपी को विदिशा से गिरफ्तार किया गया है।

सांसद केे प्रयास से बुंदेलखण्ड के खजुराहो में खुलेगी उड़ान प्रशिक्षण अकादमी

खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा की कोशिशों के बाद खजुराहो में उड़ान प्रशिक्षण अकादमी खुलने जा रही है। बुंदेलखण्ड में इस अकादमी के खुलने के बाद खजुराहो में पर्यटन से लेकर कई क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित होगें।

पौध-रोपण से नदियों का सुरक्षा तंत्र जीवित होगा: शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराजसिंंह चौहान विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी अंकुर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा की पौध-रोपण से धरती के कल्याण के साथ-साथ पर्यावरण और विश्व का भी कल्याण होगा। उन्होनें जनमानस का आव्हान करते हुए कहा कि मानवता की सेवा के लिए अंकुर पौध-रोपण अभियान को सार्थक करें। पौध-रोपण से नदियों का सुरक्षा तंत्र जीवित होगा। अंकुर अभियान के विजयी प्रतिस्पर्धी प्राणवायु अवार्ड से सम्मानित होगें। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह एवं अन्य अधिकारीगण तथा सेवाभावी संगठन केलोग एनआईसी कक्ष कलेक्ट्रेट छतरपुर से वर्चुअली कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

पढाई और कार्यक्षेत्र से संबंधित फैसले कैसे ले विषय पर बेविनार

विद्यार्थी 10 वी परीक्षा के बाद कौन सा सब्जेक्ट ले और आगे पढाई में केरियर कैसे बनाये और 12 वी परीक्षा के बाद कौन से विषय से स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश ले और किस कार्यक्षेत्र में अपना केरियर बनाये। इन सभी समस्याओँ से निजात दिलाने के लिए पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने प्रयास कर पढाई और कार्यक्षेत्र से संबंधित फैसले कैसे ले विषय पर डॉ. संदीप आत्रे, मनोचिकित्सक/इमोशनल इंटेलिजेंस का बेविनार आयोजित कराया है।

एलएनसीटी विश्वविद्यालय में लगाये गए सर्वाधिक आक्सीजन देने वाले पौधे

एलएनसीटी विश्वविद्यालय एवं कलाकुंज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर विश्वविद्यालय परिसर में सर्वाधिक आक्सीजन देने वाले नीम, पीपल, बरगद, सहित बड, कटहल इत्यादि प्रजातियों के 50 से अधिक पौधे लगाये गए ।

मेडिकल कॉलेज की सीट छोड़ने पर सम्पूर्ण अवधि का शैक्षणिक शुल्क करना होगा जमा

चिकित्सा शिक्षा आयुक्त निशांत वरवड़े ने बताया कि स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में नीट से चयनित विद्यार्थियों को चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में मेरिट के आधार पर प्रवेश के लिये शासन द्वारा “मध्यप्रदेश चिकित्सा शिक्षा प्रवेश नियम-2018 एवं संशोधन 19 जून, 2019” के अनुसार पाठ्यक्रम संचालित किये जाते हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today