Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

7 करोड़ के गहनों के साथ 3 गिरफ्तार

कटनी मुख्य रेलवे स्टेशन पर 14 किलो सोने के आभूषण के साथ तीन लोगों को जीआरपी पुलिस ने पकड़ा, तीन युवक सूरत के रहने वाले है ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से कटनी आये थे, आभूषणों से संबंधित कागजों की पुलिस कर रही जांच, 14 किलो आभूषण की बाजार मूल्य 7 करोड़ बताई गई, कटनी मुख्य रेलवे स्टेशन का मामला।

मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की बसों का परिचालन 30 जून तक स्थगित

मध्यप्रदेश की सीमा से लगे महाराष्ट्र राज्य के लिए अंतरराज्यीय बसों के परिचालन का स्थगन 22 जून से बढ़ाकर 30 जून तक के लिए फिलहाल बढ़ा दिया गया है। इस सम्बंध में मंगलवार को परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। राज्य के सभी जिलों में संक्रमण कम हो गया है पर महाराष्ट्र में अभी मामले सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र राज्य से यात्रियों के आने के कारण अनियंत्रित भीड़ से पुनः प्रदेश में संक्रमण बढ़ सकता है। इसी को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है।

श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बूथ स्तर पर होगा वृहद पौधारोपण: सुमित पचौरी

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से लेकर उनके जन्मदिवस 6 जुलाई तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पचौरी ने बताया कि राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी प्रातः 8.30 बजे समिधा पार्क ई 2 स्कालर होम स्कूल के पीछे वृक्षारोपण करेंगे।

विधायक विश्राम गृह का निर्माण की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण हो – गौतम

आज मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम एवं प्रमुख सचिव एपी सिंह ने नवीन विधायक विश्राम गृह के निर्माण संबंधी बैठक की जिसमें एप्‍को, राजधानी परियोजना तथा विधानसभा सचिवालय के अधिकारी उपस्थित थे । गौतम ने कहा कि रचना नगर आवासीय योजना विधानसभा के सदस्‍यों एवं विधान सभा के कर्मचारियों तथा आम जन के लिए सरल, सुलभ हो।

लोकसभा अध्यक्ष ने ली देश के विधायी निकायों के अध्यक्षों की वर्चुअल बैठक

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में मंगलवार को भारत के के विधायी निकायों के अध्यक्षों की एक वर्चुअल बैठक संपन्न हुई। इस  बैठक में मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम के साथ ही सभी राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष मौजूद रहे।

ताली-थाली बजाकर आंगनबाडी कर्मियों के बराबर मांगा आशा व सहयोगियों ने वेतन

प्रदेश सरकार द्वारा अमानवीय शोषण से त्रस्त स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रमुख मैदानी कार्यकर्ता आशा एवं सहयोगियों का अनिश्चितकालीन हडताल आज 22 वें दिन भी जारी रही। आशा ऊषा आशा सहयोगी संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर आज 22 जून को आशा एवं सहयोगियों ने प्रदेश भर में थाली एवं ताली बजा कर विरोध प्रदर्शन किया एवं प्रदेश सरकार से आंगनवाडी कर्मियों के बराबर वेतन दिये जाने की मांग की।

मध्यप्रदेश ने बनाया देश में रिकार्ड

कोरोना संक्रमण नियंत्रण को लेकर सोमवार से शुरू हुए वैक्सीनेशन महाभियान कार्यक्रम में मध्यप्रदेश ने देश में रिकार्ड बनाया है। एक दिन में रात दस बजे तक की जानकारी के मुताबिक 16 लाख 41 हजार लोगों को वैक्सीनेशन किया गया था। सबसे ज्यादा इंदौर ने एक दिन में दो लाख 22 हजार 813 लोगों को वैक्सीन लगाया गया। वहीं भोपाल में एक लाख 41 हजार और इसके बाद उज्जैन ने वैक्सीनेशन में रिकॉर्ड दर्ज कया।

देपालपुर की बेटी ने दिल्ली में रचा इतिहास

देपालपुर की बेटी ने सोमवार को दिल्ली के इंदौर गांधी इंडोर स्टेडियम में इतिहास रच दिया। नगर की बेटी हंसा बेन राठौर माही पहलवान ने हंगरी के बुड़ापेस्ट में होने वाली सब जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।

NSUI ने नर्सिंग स्टूडेंट्स के जनरल प्रमोशन के लिये हाईकोर्ट में याचिका दायर की

मध्यप्रदेश में लगातार नर्सिंग स्टूडेंट्स जनरल प्रमोशन की मांग कर रहे भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ( एनएसयूआई ) के प्रदेश अध्यक्ष आगर विधायक विपिन वानखेडे ओर यूथ कांग्रेस मिडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी के निर्देश पर एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार ने नर्सिंग छात्र-छात्रों की मांगो को लेकर हाई कोर्ट जबलपुर में याचिका दायर की हैं

आशाओं एवं सहयोगियों की संयुक्त हडताल 21 वें दिन भी जारी

स्वास्थ्य के क्षेत्र में अति महत्वपूर्ण काम कर रही आशा एवं सहयोगियों के शोषण के खिलाफ,जीने लायक वेतन की मांग को लेकर आशा ऊषा आशा सहयोगी के संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हडताल आज 21 वें दिन भी जारी रही। आज वैक्सीन महा अभियान के दिन आशा एवं सहयोगियों ने बडी संख्या में जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करते हुये कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम पर स्मरण पत्र सौंपे गये। स्मरण पत्र में वेतन वृद्धि सहित मांगो का निराकरण करते हुये प्रदेश में स्वास्थ्य अभियान में आये गतिरोध को खत्म करने के लिये पहल करने की अपील की। हडताल के सम्बन्ध में हडताल कर रही संगठनों ने कहा कि सरकार की खामोशी के चलते एक ओर सरकार के खिलाफ आशा एवं सहयोगियों में लगातार आक्रोश बढ रहा है वहीं हडताल का दायरा भी लगातार बढ रहा है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today