Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ

भारतीय कायस्थ्य सेना द्वारा भोपाल कायस्थ समाज को नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज श्रीवास्तव सेवानिवृत अपर मुख्य सचिव एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रशांत श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलन कर एंबुलेंस  कायस्थ समाज  को समर्पित की.

गाँजे की तस्‍करी में लिप्‍त एक आरोपी पकड़ा, 91 गाँजे के पौधे जब्‍त

पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की जब्ती और अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिले में विशेष प्रयास किए जा रहे है। इसी कड़ी में स्लीमनाबाद पुलिस ने 91 अवैध गाँजे के बड़े और छोटे पौधे सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पंचायत सचिव संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा बने

मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा बने. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया. जिसमें प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा को प्रदेश संयोजक नियुक्त किया. प्रदेश के कर्मचारियों के 17 संगठनों ने संयुक्त रुप से दिनेश शर्मा को चुना. प्रदेश संयोजक रोशन परमार बने. आगामी रणनीति पर चर्चा की गई

अश्लील कविता, महिला के अंगों की आपत्तिजनक प्रस्तुति

साहित्य, कला और संस्कृति के नाम पर स्त्री अंगों को लेकर लिखी गई कविता को साहित्य जगत में बेहद अश्लील माना जा रहा है। इस कविता की शिकायत प्रदेश के संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर को की गई है। कविता भारत भवन के प्रशासनिक अधिकारी प्रेमशंकर शुक्ला की है। शुक्ला के कविता संग्रह प्रेम की कविता में मीठी पीर के नाम से एक कविता है जिसे लेकर सोशल मीडिया पर विवाद हुआ है।

आदिवासी दिवस पर विधानसभा सत्र एक दिन आगे बढ़ाने व सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की माँग

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल को पत्र लिख प्रदेश में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस को देखते हुए विधानसभा के आहूत सत्र को एक दिन आगे बढ़ाने व इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की माँग की।

शिवराज में सड़कों पर हो रहे हैं तबादलों के सौदे: भूपेन्द्र गुप्ता

इसी महीने शुरू हुए तबादला सीजन में तबादला उद्योग की भाव-सूची भाजपाई खुद ही बखान रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि विगत दिनों उच्च शिक्षा मंत्री के स्टाफ द्वारा तबादले में कोट किए गए 5 लाख के भाव की बदनामी सूखी भी नहीं कि कल भाजपा के मंत्री विजय शाह ने सतना में कहा कि उनके यहां थैलियां लिए लोग लाइन लगाकर खड़े रहते हैं कि कलेक्टर बनवा दो एसपी बनवा दो। भारतीय जनता पार्टी के लूट राज का इससे बड़ा क्या प्रमाण हो सकता है?

वर्ल्ड यूथ स्किल्स डे पर वेबीनार सीरीज “कौशल चर्चा” का आगाज

वर्तमान समय में विश्व में कौशल विकास के महत्व और आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र की आमसभा ने वर्ष 2014 में प्रत्येक वर्ष 15 जुलाई को वर्ल्ड यूथ स्किल्स डे के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य युवाओं का कौशल विकास करना है जिससे रोजगार के अवसरों का सृजन और आंत्रप्रेन्योरशिप की भावना का विकास किया जा सके। भविष्य की चुनौतियों के मद्देनजर यह आवश्यक है कि ऐसे उपाय किए जाएं जिससे युवाओं का कौशल विकास हो और वे अधिक उपयोगी बन सकें। इसी कारण कौशल प्रशिक्षण के क्षेत्र में देश के अग्रणी संस्थान आईसेक्ट द्वारा युवाओं में सीखने और कौशल विकास की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्ल्ड यूथ स्किल्स डे को सेलिब्रेट किया जा रहा है और विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इसमें आठ दिवसीय वेबिनार श्रृंखला “कौशल चर्चा” विशेष है जो 15 जुलाई से 23 जुलाई तक आयोजित की जा रही है जिसमें जाने माने एकेडमिशियन, गवर्नमेंट ऑफिशियल, इंडस्ट्री एक्सपर्ट शामिल होंगे और युवाओं एवं उनके द्वारा सुझाए जा
रहे समाधानों पर विस्तृत चर्चा करेंगे।

अफवाहों पर ध्यान ना दें किसान, जारी रहेगी मूंग की खरीदी : चौधरी

भारतीय जनता पार्टी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने प्रदेश के किसानों से आग्रह किया है कि वे समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी बंद होने संबंधी अफवाहों पर ध्यान ना दें। चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी से संबंधित किसानों की अपेक्षाओं को पूरा करेगी।

कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने की पहल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार आज प्रदेश कांग्रेस के संगठन समन्वयकों की बैठक कांग्रेस कार्यालय में आहूत हुई। बैठक में विभिन्न विषयों, प्रकोष्ठ, विभागों एवं मोर्चा संगठनों आदि पर विस्तार से चर्चा हुई।

विधायक पीसी शर्मा ने मुख्यमंत्री को केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं 28% वेतन वृद्धि, एरियर देने लिखा पत्र

पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने राज्य के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता 28% वेतन वृद्धि तथा एरियर की मांग को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा हैl

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today