Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

राजनगर थाना प्रभारी ने जीवन खतरे में डालकर दो युवकों की जान बचायी

छतरपुर जिले के राजनगर में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश होने से पाय के पास फकीरा पुरवा में स्टेशन के पास कुटने नदी में दो युवक रामदीन पिता श्री भागीरथ उम्र 25 वर्ष, दीपक  पिता श्री लखु उम्र 15 वर्ष निवासी कुदरपुरा अचानक नदी में फंस गए, जिनका रेस्क्यू थाना प्रभारी पंकज शर्मा ने स्वयं किया।

चार सौ में से 170 से ज्यादा अस्पतालों में फायर सेफ्टी सिस्टम खराब

राजधानी भोपाल के ज्यादातर अस्पतालों में फायर सेफ्टी सिस्टम काम नहीं कर रहा है, या फिर अस्पतालों में प्रशिक्षित कर्मचारी ही नहीं है। यह खुलासा कोरोना की दूसरी लहर के दौरान किये गये अस्पतालों के फायर आॅडिट की रिपोर्ट में हुआ। निगम के फायर अमले को शहर के चार सौ सवे ज्यादा अस्पतालों में आॅडिट किया था, इसमंे से 170 से ज्यादा अस्पतालों में फायर सेफ्टी के पैरामीटर्स पर खरे नहीं उतरे थे। जिसके बाद निगम प्रशासन ने इन अस्पतालों को नोटिस जारी कर फायर सेफ्टी के संसाधन दुरूस्त करने के निर्देश दिये थे। निगम प्रशासन द्वारा होटल्स, हाईराईज इमारतों का फायर सेफ्टी आॅडिट किया जाता है। 

पेगासस जासूसी गेट की जांच की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौपा

अभा कांगे्रस कमेटी के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश कांगे्रस कमेटी के एक प्रतिनिधि मंडल ने पेगासस जासूसी गेट की जांच प्रतिपक्ष की सहमति से चयनित सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान जज से कराये जाने की मांग को लेकर राज्यपाल मंगूभाई छ. पटेल को ज्ञापन सौंपा।

सरकार कितनी बेशर्मी से झूठ बोल रही है: कमलनाथ

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बताया कि कोरोना की इस दूसरी लहर में हमने प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, खंडवा, शहडोल, मूरैना, छतरपुर सहित कई जिलो में बड़ी संख्या में लोगों को आक्सीजन के अभाव में खुली आँखो से दम तोड़ते देखा है, आक्सीजन के सिलेंडर लिये दर-दर भटकते देखा है, आक्सीजन की कमी से अस्पतालों में हाहाकर मचते देखा है, आक्सीजन का रात-दिन जगाकर इंतजार करते देखा है,

रेफ्रिजेशन एवं एयरकंडीशनिंग के कौशल पाठ्यक्रम प्रारंभ

“रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्ध कंपनी डाइकिन के सहयोग से रेफ्रिजेशन एवं एयरकंडीशनिंग संबंधित एक उत्कृष्ट केन्द्र की स्थापना की गई है। विश्वविद्यालय के यांत्रिकी विभाग में राष्ट्रीय स्तर पर रेफ्रिजेशन एवं एयरकंडीशन रखरखाव और स्थापना से संबंधित विशेष कौशल पाठ्यक्रम प्रारंभ किए गये हैं।

कांग्रेस ने जारी किये तुलनात्मक आँकड़े

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने आज जारी बयान में कहा कि शिवराज जी धोखे से मध्य प्रदेश की सत्ता हथिया कर मुख्यमंत्री भले बन गए हो लेकिन आज भी जनता की पसंद कमलनाथ जी ही हैं , आज भी उनकी लोकप्रियता शिवराज जी से ज़्यादा है , आज भी प्रदेश की जनता कमलनाथ जी की बातो पर विश्वास करती है , उन्हें सुनना पसंद करती है , उन्हें हमेशा सच कहने वाला गंभीर व्यक्ति मानती है ,आज भी प्रदेश की जनता कमलनाथ जी को प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है।

प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ को धमकाना बर्दाश्त नही किया जायेंगा- पांसे

वर्तमान भाजपा सरकार ने प्रजातांत्रिक मूल्यों की सारी मर्यादाएं तोड़ दी है। सत्ता में बने रहने के लिए वह किसी भी हद तक जा सकती है। अन्य राजनैतिक दलों के जन प्रतिनिधियों को लोभ-लालच डरा धमकाकर अपने दल में मिलाना विरोधी नेताओं का अपहरण कर उन्हें चुनावी फार्म न जमा करने देना अनैतिक तरीके से सत्ता हासिल करना, विरोधी नेताओं की जासूसी करवाना, उनके यहां आयकर एवं सी.बी.आई. से छापे डलवाकर झूठे केसों में फसवाना जिससे कोई भाजपा सरकार के खिलाफ न बोले उनके भ्रष्टाचार उजागर न करें, उनकी तानाशाही नीति का विरोध न करें। इसके बावजूद भी जब आम जनता, जुझारू जनप्रतिनिधिगण एवं पत्रकार जगत के लोग नहीं डरे तो उनके यहां छापा डलवाना शुरू कर दिया। इसी कड़ी में  दैनिक भास्कर समाचार पत्र के संचालकों के यहां छापा मारकार उन्हें डराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रजातंत्र के इस चौथे स्तंभ को धमकाना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जायेगा। उक्ताशय के विचार पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखदेव पांसे ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से व्यक्त किये।

कमर्शियल प्लॉट की वजह से मल्टी फ्लैट में रहने वाले लोगों का हुआ रास्ता बंद

श्याम नगर झुग्गी बस्ती में नगर निगम के झुग्गियों को हटा कर कमर्शियल प्लाट बेचने और रहवासियों का रास्ता बंद करने के विरोध म पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के नेतृत्व में  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों रहवासियों  के साथ निगम के खिलाफ गुरुवार को धरना दिया। रहवासियों ने निगम आयुक्त से फूले भवन के बगल से रास्ता देने की मांग की। उनका कहना है कि निगम के कमर्शियल प्लाट निकालने की वजह से उनको एक किमी घूम कर आना-जाना पड़ रहा है।

ऑनलाइन “शाम ए ग़ज़ल ” कार्यक्रम 22 जुलाई को

मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग के अंतर्गतगमक ( कला विविधताओं की प्रस्तुतियां) के तहत  दिनाँक 22 जुलाईको शाम 7 बजे ऑनलाइन “शाम ए ग़ज़ल ” कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम का लाइव प्रसारण मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर किया गया ।

मीडिया संस्थानों पर कार्यवाही : मोदी की सद्बुद्धि के लिए हुए यज्ञ

देश के बड़े समाचार पत्र समूह और अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता से जनता के बीच अपनी पैठ बनाने वाले दैनिक भास्कर समाचार पत्र के दफ्तरों और उनके मालिकों पर आयकर और ईडी के छापे कार्यवाही से साफ हो गया है कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के सारे नेताओं को सत्ता का इतना गुमान हो गया है कि वे हर उस व्यक्ति औऱ संस्था का गला घोंटना चाहते हैं जो उन्हें आईना दिखाने का काम करते हैं। पीएम मोदी की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है , इसलिए वे अब जनता की आवाज़ को ही दबाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के सचिव मनोज शुक्ला ने प्रधानमंत्री मोदी की सद्बुद्धि के लिए छोला खेड़ापति हनुमान मंदिर पर सद्बुद्धि यज्ञ किया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today