Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

विविध कलानुशासनों की गतिविधियों का ऑनलाइन प्रदर्शन

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग की विभिन्न अकादमियों द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत बहुविध कलानुशासनों की गतिविधियों पर एकाग्र श्रृंखला ‘गमक’ का ऑनलाइन प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर किया जा रहा है| श्रृंखला अंतर्गत आज संस्कृति संचालनालय- भोपाल की ओर से श्री सलीम अल्लावाले और साथी, भोपाल द्वारा ‘तबला वादन’ तथा श्री दिलीप मासूम और साथी, भोपाल द्वारा ‘राजस्थानी लोक गायन’ की प्रस्तुति हुई जिसका प्रसारण विभाग के यूट्यूब चैनल-  

नर्सिग होम एक्ट का उल्लंघन कर पैदा की सैकड़ों फर्जी अस्पताल: कांग्रेस

नर्सिंग होम एक्ट का खुला उल्लंघन कर भ्रष्टाचारी और लुटेरे सीएमएचओज ने पूरे प्रदेश में एक-एक दो-दो कमरे के अस्पतालों को मान्यता देकर प्रदेश भर में महामारी में भारी लूट में सहभागिता की है । प्रदेश सरकार ने इस कालिख से हाथ साफ करने के लिए भोपाल में 10 और पूरे प्रदेश में लगभग 60 अस्पताल बंद करके इस बात पर पर्दा डालने की चेष्टा की है ।

नीट एक्जाम में ओबीसी को 27 और ईडब्लूएस को 10 प्रश आरक्षण ऐतिहासिक कदम: पटेल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने नीट एक्जाम में ओबीसी के उम्मीदवारों को 27 प्रतिशत एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का जो निर्णय लिया है, वह इन वर्गों के कल्याण की दिशा में एक ऐतिहासिक फैसला है। मैं पिछड़ा वर्ग की ओर से, प्रदेश की 52 फीसदी आबादी की तरफ से इस निर्णय का स्वागत करता हूं और प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं। यह बात प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री रामखिलावन पटेल ने रविवार को पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कही।

सारंग की सद्बुद्धि के लिए खेड़ापति हनुमान के दरबार में विशेष यज्ञ

प्रदेश कांग्रेस के सचिव मनोज शुक्ला ने आज छोला स्थित खेड़ापति श्री हनुमान मंदिर में प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री और नरेला के विधायक विश्वासा सांरग की सद्बुद्धि के लिए विशेष यज्ञ कराया। इसमें पुरोहितों के दल ने मंत्रोच्चार करते हुए आहूतियां दीं।

बालगंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाजपा जिला भोपाल अरेरा मंडल द्वारा आज बालगंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि पर 1100 क्वाटर चौराहे पर स्थित प्रतिमा पर जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पण भाव से कार्य करें – सुमित पचौरी

भाजपा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अनुशासन सीखा है। हमारे सभी कार्यकर्ता संस्कारित हैं। संस्कारों के कारण ही लोग हमसे जुड़ते गए और भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई। हम सभी का दायित्व है कि पार्टी के लिए समर्पण भाव से काम करें और हमारे पूर्वजों के ही संस्कार है कि जिससे कार्यकर्ता बिना लालसा के काम करते हैं। राष्ट्र निर्माण में हमारे कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है।

प्रेमचंद के साहित्य में शोध की नई दृष्टि, विषय पर वेबिनार

हमारे समय में परिस्थितियाँ बदलती रहती है। बदली हुई परिस्थितियों में चुनौतियाँ आती रहती है। उन चुनौतियों के समाधान को लेकर हम प्रेमचंद या किसी और रचनाकार के साहित्य के माध्यम से साहित्य या सामाजिक शोध को अपनाते है। किसी भी शोध के लिये बेहतर, सम्यक एवं सही दृष्टि का होना बहुत जरूरी होता है। जब हम प्रेमचंद के साहित्य पर शोध करते है तो पाते है कि हमारे समाज में प्रेमचन्द की रचनाओं में आये तमाम किरदार– होरी, धनिया, गोबर, रुकमणी, मालती आदि अभी भी जिन्दा है। यह विचार डॉ, राजीव रंजन गिरि, वरिष्ठ साहित्यकार एवं सह-प्राध्यापक, राजधानी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा व्यक्त किये गए।

भाजपा सरकार के संरक्षण में बड़ा ट्रांसफर माफिया सक्रिय: नरेंद्र सलूजा

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने मध्यप्रदेश में तबादलों की अनुशंसा के लिए बड़ी संख्या में सामने आ रहे भाजपा सांसदों व विधायकों के फर्जी अनुशंसा पत्र व मंत्रियो के नक़ली पीए के मामलो को एक बड़ा फर्जीवाड़ा बताते हुए, इसके पीछे प्रदेश में सक्रिय “ट्रांसफर माफिया” का हाथ बताते हुए इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

युवा मोर्चा ने निकाली साइकिल रैली

टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर युवा मोर्चा पूरे देश में चीयर फॉर इंडिया अभियान चला रहा है। अभियान के तहत शुक्रवार को भोपाल में युवा मोर्चा ने वोटक्लब से साइकिल रैली निकाली। साइकिल रैली में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार एवं जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में सबनानी ने कार्यालय प्रभारी का पदभार ग्रहण किया

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा की मौजूदगी में शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में प्रदेश कार्यालय प्रभारी का पदभार ग्रहण किया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today