Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

वेतन वृद्धि का आश्वासन लागू करने की मांग

प्रदेश की स्वास्थ्य विभाग में सबसे अधिक मेहनत एवं सबसे कम वेतन (2000 रु प्रति माह) पाने वाली आशा कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों को जीने लायक वेतन / मानदेय दिये जाने की मांग को लेकर प्रदेश की आशा एवं पर्यवेक्षक आज 9 अगस्त 2021 को प्रदेशव्यापी चेतावनी हडताल करेगी एवं विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन करेगी।

असंदीय शब्द एवं वाक्यांश संग्रह‘ पुस्तक का विमोचन

मध्यप्रदेश विधान सभा स्थित मानसरोवर सभागार में विधानसभा सचिवालय द्वारा सदस्यों के उपयोगार्थ तैयार की गई ‘असंसदीय शब्द एवं वाक्यांश संग्रहष् पुस्तिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम, मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष श्री कमलनाथ, संसदीय कार्य एवं गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा, प्रतिपक्ष के मुख्य सचेतक डा. गोविंद सिंह सहित मध्यप्रदेश शासन के अनेक माननीय मंत्रिगण, माननीय सदस्यगण एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

अन्न उत्सव कार्यक्रमों में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष और पदाधिकारी*

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत शनिवार को बाढ़ प्रभावित जिलों को छोड़कर पूरे प्रदेश की राशन दुकानों पर अन्न उत्सव के कार्यक्रम संपन्न हुए। सभी राशन दुकानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अन्न उत्सव में शामिल हुए हितग्राहियों को स्वागत सत्कार किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का उदबोधन सभी ने सुना। प्रदेश की 25435 उचित मूल्य की दुकानों पर कार्यक्रम में पार्टी के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों ने अतिथि के रूप में शामिल होकर 100 हितग्राहियों को निशुल्क राशन वितरित किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा कटनी जिले के बहोरीबंद विधानसभा के ग्राम तेवरी में आयोजित अन्न उत्सव में शामिल हुए।

सेवा ही संगठन के उद्देश्य को पूरा करें कार्यकर्ताः विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा शनिवार को कटनी प्रवास के दौरान जिला कार्यालय में पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की परिचयात्मक बैठक में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें नई उर्जा के साथ पार्टी संगठन के कार्यक्रम नीचे तक ले जाने की बात कही।

महिला कॉंग्रेस आपदा से परिवारों से संपर्क में रहकर मदद करे: जायसवाल

मध्यप्रदेश महिला कॉंग्रेस की अध्यक्ष डॉ.(श्रीमती) अर्चना जायसवाल ने सभी महिला कॉंग्रेस पदाधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे अपने क्षेत्र के जल भराव एवं बाढ़ ग्रस्त इलाको मे जाकर अतिवृष्टी/बाढ़ की इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों से सतत् संपर्क में रहकर उन्हें हर संभव सहायता पहॅुचाकर उनकी मदद करे।

विधान सभा मानसून सत्र सोमवार से

मध्यप्रदेश विधान सभा का मानसून सत्र 9 अगस्त से प्रारंभ होकर 12 अगस्त 2021 तक चलेगा । विधान सभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने सत्र के सुचारु संचालन हेतु रविवार, 8 अगस्त 2021 को अपरान्ह 12.00 बजे सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है ।

विविध कलानुशासनों की गतिविधियों का ऑनलाइन प्रदर्शन

बहुविध कलानुशासनों की गतिविधियों पर एकाग्र श्रृंखला ‘गमक’ का ऑनलाइन प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर किया जा रहा है| श्रृंखला अंतर्गत आज भोजपुरी साहित्य अकादमी की ओर से श्री विनोद मिश्र, सतना द्वारा ‘ठुमरी गायन’ एवं सुश्री संयुक्ता शर्मा, सतना द्वारा ठुमरी गायन आधारित ‘कथक’ नृत्य की प्रस्तुति हुई जिसका प्रसारण विभाग के यूट्यूब चैनल- https://youtu.be/f_eF2VYdWY4 और फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/events/4152821294844543/?sfnsn=wiwspwa पर लाइव प्रसारित किया गया|  

अन्न उत्सव में हितग्राही बग्गी से पहुंचे, तिलक लगाकर किया स्वागत

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत शनिवार को राजधानी भोपाल की 270 राशन दुकानों पर 2 लाख 70 हजार हितग्राहियों को राशन दुकानों से अन्न वितरित किया गया। सभी राशन दुकानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अन्न उत्सव में शामिल हुए हितग्राहियों का स्वागत सत्कार किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का उदबोधन सभी ने सुना।

ग्वालियर, चंबल अंचल के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में कार्यकर्ता आमजन की मदद में लगे

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से ग्वालियर एवं चंबल अंचल के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में हर तरह की संभव मदद करने की अपील की। उन्होंने शासन, प्रशासन के साथ कार्यकर्ताओं को आगे आकर आमजन की मदद करने की बात कही।

वनमाली जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विमर्श

हिन्दी साहित्य जगत के महत्वपूर्ण कथाकार स्वर्गीय जगन्नाथ प्रसाद चौबे ‘वनमाली’ की 109 वीं जयंती पर पुण्य स्मरण: वनमाली जी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन विश्व रंग के अंतर्गत रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में वनमाली सृजन पीठ, भोपाल एवं मानविकी एवं उदार कला संकाय द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर वनमाली जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर सार्थक रचनात्मक विमर्श किया गया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today