Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

विंध्‍य के सम्‍मान और गौरव को कभी झुकने नहीं दूंगा – विधानसभा अध्‍यक्ष

विंध्‍यअंचल के रीवा-सतना जिले के पत्रकारों ने मंगलवार को मध्‍यप्रदेश विधानसभा भवन पहुंच कर विधानसभा की कार्यवाही देखने के साथ ही संसदीय प्रक्रिया की जानकारी भी प्राप्‍त की। पत्रकारों के दल ने विधानसभा अध्‍यक्ष माननीय श्री गिरीश गौतम एवं मुख्‍यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्‍त किया। पत्रकारों के दल ने विधानसभा भवन का भ्रमण भी किया।

कोरोना से मृतकों के परिवार को 5-5 लाख मुआवजे की मांग पर माकपा का धरना -प्रदर्शन आज

प्रदेश भर में कोरोना से हुई लाखों मौतों के बावजूद मृतकों के परिवारों को प्रदेश सरकार द्वारा कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। इस पर मौतों के आंकड़ों को छुपाने व उसमें हेराफेरी करने के तमाम मामले उजागर हो रहे है। प्रदेश सरकार आँकड़े छुपाने के लिए मृत्यु प्रमाणपत्र में मृत्यु का कारण तक नही दर्शाने के निर्देश दे रही है।

महिला कांग्रेस की जबलपुर संभाग की 10 को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बैठक

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जायसवाल मंगलवार, 10 अगस्त 2021 को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के प्रथम तल पर दोपहर 12 बजे, जबलपुर संभाग अंतर्गत सभी जिले जबलपुर, कटनी, डिंडौरी, मण्डला, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, एवं छिंदवाड़ा जिले की महिला कांगे्रस की प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की संगठनात्मक बैठक लेंगी।

भाजपा ने संविधान में छेड़छाड़ कर लोकतंत्र की हत्या की: कमलनाथ

विश्व आदिवासी दिवस और भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि संविधान को बचाने के लिए 9 अगस्त को बिगुल बजा और 9 अगस्त को ही आजाद हिंद फौज का गठन हुआ।बाबा साहेब ने संविधान केवल देश को नहीं पूरे विश्व को दिया।मै अफ्रीका गया तो वहां के राष्ट्रपति से मिला, उनके यहां भी बाबा साहब की तस्वीर लगी थी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने भारत ही नहीं पूरे विश्व के लिए संविधान बनाया, मैं भी उनके संविधान का सम्मान करता हूं।

मोदी सरकार ने किसानों की बेहतरी के लिए उठाए ठोस कदम: दर्शन सिंह

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार किसानों की भलाई चाहती है और भाजपा की केंद्र सरकार के लिए यह अन्य राजनीतिक दलों की तरह एक नारा भर नहीं है। बल्कि मोदी सरकार ने किसानों की बेहतरी के लिए ठोस कदम भी उठाए हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी ने प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि की राशि डाले जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कही।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का इंडेक्शन कोर्स का समापन

निदेशक मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी श्री राजेश चावला की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी भोपाल में आज नव पदोन्नत अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक का प्रथम इंडक्शन कोर्स सम्पन्न हुआ। इस कोर्स का आरंभ 26 जुलाई 2021 को विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्रीमती अरुणा मोहन राव द्वारा किया गया था। इस कोर्स में जिला पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल, पुलिस दूर संचार सहित विभिन्न इकाइयों के 24 अधिकारी सम्मिलित हुए।

भारत बचाओ दिवस पर श्रमिकों-किसानों का प्रदर्शन- निकली रैलियाँ

देश के मान्यता प्राप्त 10 केन्द्रीय श्रमिक संगठन, केंद्र, राज्य, बैंक, बीमा, बीएसएनएल, रक्षा उद्योगों समेत तमाम औद्योगिक महासंघ के आह्वान पर आज देशभर के साथ सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में आज भारत बचाओ दिवस मनाया गया। 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दिन आज का यह अभियान केंद्र सरकार द्वारा देश की संपदा को कौड़ियों के मोल बेचे जाने व जनविरोधी कानून लागू करने के खिलाफ है।

साठ हजार रूपए के इनामी बदमाश छतरपुर पुलिस की गिरफ्त में

छतरपुर जिले एवं आस-पास के क्षेत्रों में आतंक का पर्याय बने वर्ष 2016 से फरार शातिर कुख्यात हत्यारे साठ हजार रूपये के इनामी बदमाशों को 315 बोर की अद्दी व कारतूस तथा 12 बोर की अद्दी व कारतूस के साथ छतरपुर पुलिस की टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।     

अन्न उत्सव अनाज के नाम पर दिया मुर्गी दाना

अन्न उत्सव के नाम पर कल केंद्र और राज्य सरकार द्वारा की नौटंकी के विरोध में आज करोंद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। प्रदेश काँग्रेस सचिव मनोज शुक्ला ने कहा कि अन्न उत्सव करने आयोजित करने के बाद भी भाजपा की सरकार गरीबों का मजाक उड़ाने से नहीं चुकी। गरीबों को अन्न के नाम पर मुर्गी दाना पकड़ा दिया गया। ऐसा अनाज दिया गया जिसे खाने से इंसान कतरा जाए।

9 अगस्त को ट्रेड यूनियनों का राष्ट्रव्यापी आंदोलन: भारत बचाओ दिवस

देश के मान्यता प्राप्त 10 केन्द्रीय श्रमिक संगठन, केंद्र, राज्य, बैंक, बीमा, बीएसएनएल, रक्षा उद्योगों समेत तमाम औद्योगिक महासंघ विगत लंबे समय से संयुक्त रूप से आंदोलन कर रहे है। वर्तमान केंद्र सरकार को कई पत्र और ज्ञापन दिए जाने के बावजूद  ट्रेड यूनियनों से उनकी मांगों पर सरकार द्वारा कोई चर्चा तक नहीं की जा रही है। अपितु बगैर उचित चर्चा के, कोरोना काल का सहारा लेकर श्रम कानूनों को एकतरफा तौर पर समाप्त कर श्रम संहिताओं के जरिए श्रमिक विरोधी कई प्रावधान थोप दिए गए है। ठीक इसी तरह बगैर किसान संगठनों से चर्चा के तीन कृषि विरोधी कानूनों को उनपर थोप दिया गया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today