Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

गमक के तहत शाम ए मौसीक़ी 26 को

मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग के अंतर्गत गमक ( कला विविधताओं की प्रस्तुतियां) के तहत  26 अगस्त को शाम 7 बजे ऑनलाइन “शाम ए मौसीक़ी” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।

विधान सभा की लोक लेखा समिति की बैठक संपन्‍न

 मध्‍यप्रदेश विधान सभा की लोक लेखा समिति की बैठक आज विधान सभा में लोक लेखा समिति के सभापति पीसी शर्मा की अध्‍यक्षता में  संपन्‍न हुई । बैठक में  लोक लेखा समिति के कार्यों के संबंध में विचार-विमर्श हुआ ।

विविध कलानुशासनों की गतिविधियों का ऑनलाइन प्रदर्शन

एकाग्र श्रृंखला ‘गमक’ का ऑनलाइन प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर किया जा रहा है। श्रृंखला के अंतर्गत आज उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी  की ओर से ग्वालियर की कलाकार पूर्वी टोणपे और साथी ने गायन  एवं भोपाल के कलाकार  अमित मलिक और साथी ने “वायोलिन” की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का प्रसारण विभाग के यूट्यूब चैनल https://youtu.be/6i3YIzONBhE और फेसबुक पेज https://www.facebook.com/events/156635989946605/?sfnsn=wiwspwa पर लाइव प्रसारित किया गया।  

पुलिस अकादमी भौरी में DSP-STF अधिकारियों का इंडक्शन कोर्स का शुभारंभ

मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में आज उप पुलिस अधीक्षक पर पदोन्नत अधिकारियों के इंडक्शन कोर्स एवं एसटीएफ अधिकारियों का संयुक्त प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ महानिदेशक लोकायुक्त विशेष स्थापना पुलिस राजीव टण्डन  द्वारा किया गया।

संस्कृत भाषा की पुनर्स्थापना का उपयुक्त समय: गौतम

मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा है कि संस्कृत भाषा हमारी संस्कृति एवं भारतीय वैभव का प्रतीक है। आज इस भाषा के पुनर्स्थापना के लिए सबसे उपयुक्त समय है, हम सभी राष्ट्रवासियों को अपना दायित्व समझ कर संस्कृत भाषा के पुनरउत्थान की दिशा में कार्य करना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष गौतम संस्कृत भारती द्वारा आयोजित संस्कृत सप्ताह के समापन कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

नूरी खान की अगस्त क्रांति पदयात्रा का भोपाल में 26 को होगा समापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय समन्वयक एवं प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता सुश्री नूरी खान द्वारा 15 अगस्त से बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से प्रारंभ होकर देवास, सोनकच्छ, आष्टा, सीहोर होते हुए भोपाल तक निकाली गई अगस्त क्रांति पदयात्रा का 26 अगस्त को राजधानी भोपाल में समापन होगा।

केन बेतवा लिंक परियोजना से बुन्देलखण्ड के किसान संपन्न होंगेः विष्णुदत्त शर्मा

बुन्देलखण्ड के सूखे कंठ को पानी मिले और यह क्षेत्र हरियाली संपन्न हो, इसके लिए पूर्व प्रधानमंत्री और हमारे नेता श्री अटलबिहारी वाजपेयी ने केन बेतवा को जोड़ने का जो सपना देखा था वह सपना साकार होने वाला है। अटलजी के सपने को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं। केन बेतवा लिंक परियोजना से बुन्देलखण्ड के किसान संपन्न होंगे और इस क्षेत्र में समृद्धि आयेगी। यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने छतरपुर के राजनगर में किसानों को संबोधित करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष राजनगर जनपद पंचायत में किसानों को कृषि यंत्रों का वितरण कर रहे थे।

25-26 अगस्त को वैक्सीनेशन के लिए BJP जिला कार्यालय में बैठक संपन्न

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी के नेतृत्व में 25 एवं 26 अगस्त को वैक्सीनेशन महाअभियान भाग-2 को लेकर जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई।  
श्री सुमित पचौरी ने बैठक में बताया कि वैक्सीनेशन को लेकर सभी मंडल अध्यक्ष बूथ स्तर तक वैक्सीनेशन महाअभियान में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तत्पर रहें और लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें। कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोगों को टीकाकरण सेंटर पर लेकर आए। श्री पचौरी ने कहा कि टीकाकरण महाअभियान मे चढ़कर हिस्सा लें और वैक्सीनेशन करवाकर कोरोना मुक्त भोपाल के अभियान का हिस्सा बने।

PM कुसुम योजनांतर्गत कार्यशाला आयोजित, चयनित कृषकों को लेटर ऑफ अवार्ड वितरित

भोपाल के मिंटो हॉल में म.प्र.ऊर्जा विकास निगम द्वारा आयोजित कार्यशाला जिसमे विभिन्न निर्माता कंपनियां, कंसल्टेन्ट्स, बैंक इत्यादि के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यशाला प्रातः सुबह 10ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक रही जिसमें किसानां ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान इस कार्यशाला के माध्यम से करने का प्रयास किया। कार्यशाला के माध्यम से विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने सोलर पॉवर प्लांट लगाने हेतु आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी तथा किस प्रकार सरल प्रक्रिया के माध्यम से लोन स्वीकृत किया जा सकें, इसकी जानकारी इस कार्यशाला के माध्यम से दी गई। भिन्न निर्माता इकाईयों जिसमे पैनल निर्माता, इन्वर्टर निर्माता आदि ने अपने उत्पादों के बारे मे तथा उनकी विश्वसनीयता के बारे मे जानकारी आदान-प्रदान की गई।

डीजीपी ने प्रधान आरक्षक को 25 हजार की राशि से किया पुरस्‍कृत

 राज्‍य अपराध अभिलेख ब्‍यूरो, पुलिस मुख्‍यालय भोपाल में पदस्थ प्रधान आरक्षक क्रमांक 23 श्री विनोद बघेल द्वारा 9 जुलाई 2021 को प्रात: 10 बजे भोपाल रेलवे स्‍टेशन के प्‍लेटफार्म क्रमांक-2 पर चलती हुई पंजाब मेल ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही महिला यात्री श्रीमती सुनीता पति हेमंत पाली के अचानक पैर फिसलने के कारण प्‍लेटफार्म एवं ट्रेन के बीच फंसता देख अपनी जान की परवाह न करते हुए बड़ी स्‍फूर्ती एवं तत्‍परता से महिला को बाहर खींचते हुए उसकी प्राणरक्षा की गई।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today