Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

गमक के अंतर्गत “क़व्वाली गायन” 23 सितंबर को

मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग के अंतर्गत गमक (कला विविधताओं की प्रस्तुतियां) के तहत  दिनाँक 23 सितंबर को शाम 7 बजे ऑनलाइन “क़व्वाली गायन” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।

मप्र मेडिकल सांइस यूनिवर्सिटी, जबलपुर की एक्जाम कन्ट्रोलर को आयोग में उपस्थित होने के निर्देश

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा एक मामले में मध्यप्रदेश मेडिकल सांइस यूनिवर्सिटी, जबलपुर की एक्जाम कन्ट्रोलर डा वृन्दा सक्सेना को 25 नवम्बर 2021 को आयोग में व्यक्तिशः आकर अपना स्पष्टीकरण देने के लिये कहा गया है। आयोग द्वारा डा वृन्दा सक्सेना को कारण बताओ नोटिस जारी कर कहा है कि क्यों न उनके विरूद्ध पांच हजार रूपये से अधिक का जुर्माना लगाया जाये ? आयोग ने डा वृन्दा सक्सेना को पांच हजार रूपये का जमानती गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया है। नोटिस एवं जमानती गिरफ्तारी वारंट की तामीली पुलिस अधीक्षक, जबलपुर के माध्यम से कराई जायेगी। 

प्रदेश प्रभारी राव ने पृथ्वीपुर उपचुनाव की तैयारियों को लेकर बैठकें लीं

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री पी. मुरलीधर राव मंगलवार को निवाड़ी प्रवास के दौरान पृथ्वीपुर विधानसभा के उपचुनाव की तैयारियों को लेकर अलग-अलग बैठकें लीं। प्रदेश प्रभारी के साथ पार्टी के प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी एवं प्रदेश शासन के मंत्री श्री गोपाल भार्गव मौजूद थे।

चिकित्सा शिक्षा विभाग में एनपीएस के 200 करोड़ रू. का हेरफेर: नरेन्द्र सलूजा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने कहा कि मप्र में चिकित्सा शिक्षा विभाग में एनपीएस राशि के 200 करोड़ रूपये की गड़बड़ी का मामला सामने आया है। जिसे लेकर डॉक्टर्स  एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच कराये जाने की मांग की है। वर्ष 2005 में केंद्र सरकार द्वारा अनिवार्य योजना के रूप में एनपीएस स्कीम लागू की गई, जिसमें मूल वेतन का 10 फीसदी कमर्चारी के वेतन से और उतनी ही राशि सरकार को कर्मचारी के एनपीएस अकाउंट में जमा करानी होती है। जो सेवानिवृत्ति के बाद चक्रवृद्धि ब्याज के साथ कर्मचारी को पंेशन के रूप में दिया जाना सुनिश्चित किया गया है। 

सायबर अपराधों की प्रभावी रोकथाम संभव होगी: डॉ. नरोत्‍तम मिश्रा

अंतर्राष्‍ट्रीय दस दिवसीय ”सायबर क्राइम इन्‍वेस्‍टीगेशन एवं इंटेलीजेंस समिट” का आज वर्चुअल शुभारंभ कर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि देश-काल और परिस्थितियाँ अपराध के तौर-तरीकों में बदलाव लाती हैं। सायबर अपराध की रोकथाम के लिये सटीक कार्य-योजना की आवश्‍यकता महसूस की जा रही है। इस समिट से सायबर अपराध की चुनौतियों से सभी अवगत होंगे तथा आधुनिक तकनीकों से परिचित होंगे जिससे सभी प्रतिभागियों के कौशल उन्‍नयन में मदद मिलेगी।

महिला अपराध अनुसंधान कौशल उन्‍नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 से

अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक (महिला अपराध) श्रीमती प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्‍तव ने बताया कि पुलिस मुख्‍यालय द्वारा पुलिस उपनिरीक्षक से अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक स्‍तर के अधिकारियों के लिये दो दिवसीय ”महिला अपराध अनुसंधान कौशल उन्‍नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम III” 22 एवं 23 सितंबर को नवीन पुलिस मुख्‍यालय भोपाल के भूतल स्थित कान्‍फ्रेंस हॉल में आयोजित किया जा रहा है।

कोरोना से दिवंगत आत्माओं का महिला कॉंग्रेस ने हंसदास मठ में किया तर्पण

कोरोना काल में असमय काल का ग्रास बने बेसहारा मृतजनों के मोक्ष हेतु संपूर्ण मध्यप्रदेश में महिला कॉंग्रेस श्राद्धपक्ष में तर्पण कर रही है। आज दिनांक 21/09/2021 को प्रातः 8ः00 बजे पवन हंसदास मठ इन्दौर पर मध्यप्रदेश महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष डॉ.श्रीमती अर्चना जायसवाल ने असमय काल के गाल में समाए मृत आत्माओं का तर्पण किया और श्रद्धांजली दी।

मुरुगन ने राज्यसभा नामांकन पत्र दाखिल किया

मध्यप्रदेश से राज्यसभा की रिक्त एक सीट के उप निर्वाचन के लिए आज भारतीय जनता पार्टी के घोषित उम्मीदवार डॉ एल. मुरुगन ने राज्यसभा उप निर्वाचन के रिटर्निंग ऑफिसर एवम विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री ए. पी. सिंह के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

सेवा और समर्पण अभियान के तहत 23 को चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलों में लगाएगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ’सेवा और समर्पण’ अभियान के अंतर्गत गुरूवार 23 सितंबर को चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन करेगा।

अभा कांग्रेस सचिव मित्तल 22 से 25 तक बालाघाट और जबलपुर में चर्चा करंेगे

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह प्रभारी सी.पी. मित्तल 22 से 25 सितम्बर तक बालाघाट और जबलुपर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेसजनों से संगठनात्मक चर्चा करेंगे। 

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today