Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

मुरुगन मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य बने

मध्यप्रदेश से राज्यसभा की रिक्त एक सीट के उप निर्वाचन में निर्वाचित घोषित भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ एल.मुरुगन ने विधानसभा के अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम से विधानसभा में सौजन्य भेंट की।

पन्ना का विकास जारी, पर्यटन के क्षेत्र में बनाएंगे नं.1 जिला: विष्णुदत्त शर्मा

मैं सौभाग्यशाली हूं और स्वयं को धन्य मानता हूं कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझे खजुराहो और पन्ना का सांसद बनाकर अवसर दिया। बुंदेलखंड के विकास के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

प्रदेश के 65 हजार बूथों पर 25 सितंबर को मनेगी पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर को प्रदेश के 65 हजार बूथों पर मनेगी। प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में पार्टी नेता दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा छतरपुर एवं पन्ना के बूथ एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भोपाल के राजाभोज मंडल के बूथ पर आयोजित कार्यक्रम में पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्य स्मरण करेंगे।

पीटीआई कर्मचारी महासंघ में भुवन चौबे और एम एस यादव अध्यक्ष और महासचिव निर्वाचित

भारत की सबसे बड़ी समाचार एजेंसी पीटीआई की “अखिल भारतीय पीटीआई कर्मचारी महासंघ” की वार्षिक साधारण मीटिंग के दौरान हुए चुनाव में भुवन चौबे और एम एस यादव को यहाँ क्रमश: अध्यक्ष और महासचिव के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

मप्र उर्दू अकादमी में तैयार हो रही है उर्दू रचनाकारों की डिजिटल डायरेक्ट्री

मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी द्वारा उर्दू रचनाकारों की डिजिटल डायरेक्ट्री का कार्य प्रगति पर है। इस डायरेक्ट्री में प्रदेश के सभी उर्दू रचनाकार, लेखक, शायर, कहानीकार आदि को शामिल किया जा रहा है। मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी की निदेशक डाॅ0 नुसरत मेहदी ने बताया कि इस डिजिटल डायरेक्ट्री के ज़रिये पूरी दुनिया में हमारे प्रदेश के रचनाकारों को देखा जा सकता है और उनसे सम्पर्क किया जा सकता है।

लोकराग समारोह के प्रथम दिवस गायन एवं नृत्य प्रस्तुति हुई

जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद् की ओर से लोक नृत्य एवं गायन पर केंद्रित तीन दिवसीय लोकराग समारोह 24 से 26 सितंबर 2021 तक आयोजित किया गया है। समारोह में आज प्रथम दिवस राजगढ़ के प्रेमसिंह देपालपुरिया और साथियों द्वारा कबीर गायन एवं सागर के अरविन्द यादव और साथियों द्वारा बधाई एवं नौरता नृत्य की प्रस्तुति दी गई। समारोह का प्रसारण विभाग के यूट्यूब चैनल https://youtu.be/NC6BAphuZ3E और फेसबुक पेज https://www.facebook.com/events/385539229697954/?sfnsn=wiwspwa पर लाइव प्रसारित किया गया।

आदिवासी महिलाओं के साथ महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने किया नृत्य

अलीराजपुर जिले के जोबट विधानसभा उप चुनाव क्षेत्र में मध्यप्रदेश महिला कॉंग्रेस द्वारा महिला शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में पूर्व उप मुख्यमंत्री और आदिवासी नेता स्व.जमुनादेवी एवं स्व. कलावती भूरिया को पुष्पांजली अर्पित कर श्रद्धांजली दी गयी । महेश पटेल, सेना पटेल, सुलोचना पटेल मणीबाई अजनेर इत्यादि द्वारा अतिथियों को तीर-कमान एवं पगड़ी पहना कर अतिथियों का स्वागत किया गया । आदिवासी महिलाएं, पूर्व केन्द्रिय मंत्री  कांतीलाल भूरिया एवं डॉ.अर्चना जायसवाल को रैली के रूप में मंच तक लाये जिसमें हजारों की संख्या में आदिवासी महिलाएं उपस्थित रही । इस दौरान श्रीमती जायसवाल ने आदिवासी महिलाओं के साथ आदिवासी लोक नृत्य किया ।

सायबर क्राइम इंवेस्‍टीगेशन एवं इंटेलीजेंस समिट 2021

मध्‍यप्रदेश पुलिस अकादमी में आयोजित ”सायबर क्राइम इंवेस्‍टीगेशन एवं इंटेलीजेंस समिट” का चौथा दिन इंटरनेट कॉलिंग का दुरूपयोग, डिजिटल फॉरेंसिक चुनौतियां आदि विषय पर केन्द्रित रहा।

हमीदिया अस्पताल में डी ब्लाक गर्ल्स हॉस्टल में पानी व लिफ्ट की समस्याओं का निरीक्षण

लोक लेखा एवं प्राकलन समिति द्वारा हमीदिया अस्पताल में स्थित डी ब्लाक गर्ल्स हॉस्टल में आ रही पानी एवं लिफ्ट की समस्याओं का निरीक्षण किया। इस दौरान लोक लेखा समिति के सभापति पीसी शर्मा और प्राक्लन समिति के सभापति रामपाल सिंह सहित समिति सदस्यगणों ने जूनियर डॉक्टरों से बात भी की।

कौशल उन्‍नयन निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है- श्रीमती अरूणा मोहन राव

विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्रीमती अरूणा मोहन राव ने आज पुलिस मुख्‍यालय में दो दिवसीय महिला अपराध अनुसंधान कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्‍होंने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल उन्‍नयन निरंतर होने वाली प्रक्रिया है। कानून में हो रहे परिवर्तनों से सुविज्ञ रहकर सही दृष्‍टिकोण के साथ विवेचना करें। महिला और बच्‍चों के विरूद्ध घटित अपराधों की प्रभावी रोकथाम के लिए जागरूकता का माहौल अपने कार्यक्षेत्र में बनाएं। मानव दुर्व्‍यपार के प्रकरणों के मूल में जाने का प्रयास करें। फॉरेंसिक साइंस तकनीक तथा सायबर तकनीक का ज्ञान तथा सदुपयोग अच्‍छे से करने की क्षमता विकसित करें ताकि अपराधी को सजा सुनिश्चित हो।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today