Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, उज्जैन पोस्टिंग के बाद जोगा फिर परिवहन आयुक्त बने

मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है जिसमें एकबार फिर सामने आया है कि उज्जैन में पोस्टिंग के बाद एक और अधिकारी क्रीम समझी जाने वाली पदस्थापनाओं में से एक More »

Dehli में कांग्रेस हाईकमान की MP के चार नेताओं संग बैठक, सबकुछ ठीक चलने का संदेश

कांग्रेस जिन चुनिंदा हिंदी भाषी राज्यों में मजबूत है, उनमें से एक मध्य प्रदेश है जहां करीब ढाई दशक से विपक्ष की भूमिका में है। तीसरे राजनीतिक दल के नहीं होने से More »

“चार बैत और शाम ए ग़ज़ल” कार्यक्रम 7 अक्टूबर 2021 को

मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग के अंतर्गत गमक (कला विविधताओं की प्रस्तुतियां) के तहत  दिनाँक 7 अक्टूबर 2021 को शाम 7 बजे ऑनलाइन “चार बैत और शाम ए ग़ज़ल” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी के फ़ेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।

खाली कनस्तर बजाने से भ्रम में नहीं आयेंगे बेरोजगार: भूपेन्द्र गुप्ता

भाजपा सरकार बेरोजगार नौजवानों को भ्रम में डालने और लालच देने के लिए प्रत्येक चुनाव के ऐन पहले नौकरियों और रिक्तियों की घोषणा करने लगती है। प्रदेश कांग्रेश मीडिया के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि आगामी उपचुनाव को देखते हुए, तीसरी बार आरक्षक भर्ती परीक्षा की घोषणा की गई है।

मोदी जी मैन ऑफ डेवलपिंग इंडिया हैंः सुमित पचौरी

मोदी जी के व्यक्तित्व को शब्दों में बांधना संभव नहीं है। मोदी जी उन लोगों में से एक हैं, जो इतिहास बनाते हैं। विपक्ष के बेतुके सवालों से अविचलित मोदी जी राष्ट्रीयता, राष्ट्रवाद और राष्ट्रधर्म के साथ भारतमाता के गौरव को सारी दुनिया में स्थापित करने के लिए लगातार आगे बढ़ रहे हैं। मोदी जी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तो लोगों ने उनमें प्रधानमंत्री की छवि देखी। आज जब वो प्रधानमंत्री हैं, तो लोग उनमें एक विश्वनेता की छवि देख रहे हैं। समय बदलता है, कालचक्र अपनी रफ्तार से घूमता रहता है लेकिन मोदी जी वो व्यक्ति हैं, जिन्होंने भूत भविष्य और वर्तमान तीनों को साधने की कोशिश की है।

प्राचीन मंदिर को बिजली कंपनी ने थमाया 21 हज़ार का बिल

गरीब और मध्यवर्गीय परिवारों को थमाए जा रहे भारी भरकम बिजली बिलों को लेकर छोला स्थित बिजली कंपनी के दफ्तर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई। प्रदेश कांग्रेस के सचिव मनोज शुक्ला यहां क्षेत्र के रहवासियों के साथ पहुंचे और एक-एक कमरे के मकानों के भारी-भरकम बिजली बिल अधिकारियों को दिखाए।

फायर के जांबाजः वेतन सात हजार उठा रहे जान का जोखिम, करते हैं रेस्क्यू

भोपाल शहर में मकान-फ्लैट में धधकती आग के बीच जाकर रेस्क्यू करने से लेकर टावर पर चढ़े लोगों को सुरक्षित नीचे उतारने में पुलिस व प्रशासन की मदद करने वाले नगर निगम के फायर कर्मचारियों को एक माह का बमुश्किल सात हजार रूपये वेतन मिलता है। लंबे समय से ये रिस्क अलाउन्स की मांग कर रहे हैं। लेकिन इन्हें नहीं दिया जा रहा है।

गुणता सर्किल सम्मलेन मैं 7 सर्किलों ने गोल्ड जीता

क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ़ इण्डिया भोपाल के द्वारा होटल अतिशय मैं आयोजित पांचवे गुणता सर्किल सम्मेलन मैं विभिन्न संस्थानों के 7 गुणता सर्किलों ने गोल्ड पुरस्कार जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है ।कार्यक्रम के आयोजक तथा को-आर्डिनेटर  पद्मश्री बी एल चौकसे ने बताया कि इस सम्मेलन मैं इंदौर तथा भोपाल से सुरीन आतिमोटिव लि, पीथमपुर से एल एण्ड टी, बुधनी एवं मंडीदीप से वर्धमान ग्रुप  तथा एच ई जी इण्डिया लिमिटेड आदि संस्थानों ने इस प्रतियोगिता मैं भाग लिया ।कुछ संस्थानों ने सिल्वर तथा बिशेष पुरस्कार जीतकर अपने प्रतिष्ठान को गौरवान्वित किया है।

अटल प्रगति पथ निर्माण के लिए निजी भूमि की शासकीय भूमि से अदला-बदली को मंजूरी

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मंत्रि-परिषद की वर्चुअल बैठक में
4-लेन अटल प्रगति पथ का भारतमाता परियोजना में निर्माण के लिये निजी भूमि की शासकीय
भूमि से अदला-बदली करने के संबंध में निर्णय लिया गया। अटल प्रगति पथ परियोजना विशेष
निर्माण कार्य में अर्जित की जाने वाली प्रभावित निजी भूमि के मूल्य से समतुल्य दोगुनी राशि की
शासकीय भूमि अदला-बदली में प्रभावित व्यक्तियों को स्थानान्तरित करने की अनुमति दी गई। साथ ही परियोजना में आने वाली भूमि पर स्थित परिसम्पत्तियों के मूल्य से दोगुनी राशि प्रभावित भूमि स्वामी को देने की अनुमति दी गई।

परिवहन मंत्री की पहल पर लगभग 35 हजार बसों को होगा फायदा

मध्यप्रदेश के बस ऑपरेटरों द्वारा कोरोनाकाल के 3 माह का टैक्स माफ करने की
बहुप्रतीक्षित मांग को परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की पहल पर मुख्यमंत्री
शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज कैबिनेट द्वारा स्वीकार करते हुए मंजूरी प्रदान
कर दी गई है। दरअसल मध्यप्रदेश के समस्त बस ऑपरेटर परिवहन मंत्री एवं राजस्व मंत्री
गोविंद सिंह राजपूत से मिलकर कोरोनाकाल के 3 माह अप्रैल, मई और जून का यात्री बसों का
टैक्स माफ करने की मांग लंबे समय से कर रहे थे।

19 जिलों के 3000 ग्रामों में होगा भू-अधिकार अभिलेख का वितरण: राजपूत

राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश के 19 जिलों के 3000
ग्रामों में स्वामित्व योजना के तहत एक लाख 71 हजार हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख का
वितरण किया जाएगा। बताया कि 6 अक्टूबर को जन-कल्याण और सुराज अभियान के तहत हरदा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा भौतिक रूप से भूमि अधिकार पत्रों का वितरण होगा।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

आत्म-निर्भर भारत अभियान में स्वदेशी नस्ल के श्वान किये जा रहे प्रशिक्षित

अंतर्राष्ट्रीय पशु कल्याण दिवस के अवसर पर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने
राज्य श्वान पुलिस प्रशिक्षण शाला (डॉग स्क्वाड) का आकस्मिक भ्रमण कर प्रशिक्षण
की जानकारी ली। डॉ. मिश्रा ने कहा कि आत्म-निर्भर भारत अभियान में प्रदेश में 6
स्वदेशी नस्ल के श्वान प्रशिक्षित किये जा रहे हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today