Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, उज्जैन पोस्टिंग के बाद जोगा फिर परिवहन आयुक्त बने

मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है जिसमें एकबार फिर सामने आया है कि उज्जैन में पोस्टिंग के बाद एक और अधिकारी क्रीम समझी जाने वाली पदस्थापनाओं में से एक More »

Dehli में कांग्रेस हाईकमान की MP के चार नेताओं संग बैठक, सबकुछ ठीक चलने का संदेश

कांग्रेस जिन चुनिंदा हिंदी भाषी राज्यों में मजबूत है, उनमें से एक मध्य प्रदेश है जहां करीब ढाई दशक से विपक्ष की भूमिका में है। तीसरे राजनीतिक दल के नहीं होने से More »

अब तक 6 लाख विद्यार्थियों का हुआ प्रवेश

प्रदेश के 1301 सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में इस शिक्षण सत्र में अब तक 6 लाख
विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इसमें  75 प्रतिशत एडमिशन सरकारी कॉलेजों में हुए हैं। पिछले
शैक्षणिक सत्र में 5.64 लाख छात्र छात्राओं ने एडमिशन लिया था।इस वर्ष  यूजी एवं पीजी में 7.78
लाख विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। अभी तक 7.10 लाख विद्यार्थियों का  सत्यापन हुआ है।

महिला कांग्रेस ने खंडवा लोकसभा उपचुनाव में ताकत झोंकी

खंडवा लोकसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह पुरणी जी को विजय दिलाने मप्र महिला कांग्रेस कमटी ने संगठनात्म बैठकों का दौर शुरु कर दिया है। प्रदेशाध्यक्ष डॉ श्रीमती अर्चना जायसवाल ने खंडवा में महिला कांग्रेस की पदाधिकारीयो और नव नियुक्त प्रभारियों के साथ कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में बैठक आयोजित की।

अमृत महोत्सव पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम घोषित

मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति विभाग द्वारा “आज़ादी का अमृत महोत्सव” के अंतर्गत  अंतर महाविद्यालयीन और अंतर विद्यालयीन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के विभिन्न शहरों के महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

सिद्धा समारोह के दूसरे दिन बघेली गायन एवं दुर्गा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति

शारदीय नवरात्रि के अवसर पर जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा देवी के विविध रूपों को प्रदर्शनकारी कला विधाओं के साथ समवेत करते हुए तीन दिवसीय सिद्धा समारोह का आयोजन जनजातीय संग्रहालय भोपाल के मुक्ताकाश मंच पर किया गया है।

कृषि विभाग में CM कोविड-19 योजना में 22 अनुकम्पा नियुक्ति

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा 22 परिवारों के पात्र सदस्यों को गुरुवार
7 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों पर जन-प्रतिनिधियों द्वारा नियुक्ति-पत्र सौंपे गये। उक्त
नियुक्तियाँ मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकम्पा नियुक्ति योजना अंतर्गत की गई हैं।

विद्युत ठेकेदारों के लायसेंस अब ऑनलाइन जारी होंगे – ऊर्जा मंत्री

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जानकारी दी है कि ऊर्जा विभाग द्वारा पेपरलेस
गवर्नेन्स की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए विद्युत ठेकेदारों के लाइसेंस जारी किये जाने
की व्यवस्था ऑनलाइन माध्यम से की गई है।

सिद्धा समारोह में बुन्देली गायन एवं आद्या नृत्य नाटिका की प्रस्तुति हुई

शारदीय नवरात्रि के अवसर पर जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा देवी के विविध रूपों को प्रदर्शनकारी कला विधाओं के साथ समवेत करते हुए तीन दिवसीय सिद्धा समारोह का आयोजन जनजातीय संग्रहालय भोपाल के मुक्ताकाश मंच पर किया गया है। 07 से 09 अक्टूबर, 2021 तक आयोजित समारोह में देवी के 108 स्वरूपों में से आद्या स्वरूप को भरतनाट्यम शैली में, दुर्गा स्वरूप को गणगौर और कथक शैली और जया स्वरूप को बुन्देली एवं समकालीन नृत्य विधाओं पर केन्द्रित कर नृत्य नाटिकाओं के माध्यम से तथा इसके साथ ही देवी की महिमा के गान को बुन्देली, बघेली और निमाड़ी बोली में संयोजित किया गया है। समारोह के पहले दिन आद्या स्वरूप को भरतनाट्यम शैली में भरतनाट्यम नृत्यांगना एवं गुरू डॉ. मंजू मणि हतवलने के निर्देशन में प्रस्तुति दी गई।

ग्राम पंचायतों में खुलेंगे उप लोक सेवा केंद्र: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में नागरिकों को मिल रही विभिन्न
सेवाओं की व्यवस्था को और अधिक पुख्ता किया जाएगा।  इसके अंतर्गत लोक सेवा केंद्रों का विस्तार तहसील से आगे ग्राम पंचायत स्तर तक होगा। आने वाले एक साल में पाँच हजार से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों में उप लोक सेवा केंद्र स्थापित होंगे। नागरिकों को उनके द्वार पर सेवाएँ उपलब्ध करवाई जाएंगी। नागरिकों को खसरा की प्रति सिर्फ 10 रूपये प्रति पृष्ठ उपलब्ध करवाई जाएगी। यह सेवा 181 जनसेवा पर रजिस्टर्ड व्हाट्सएप नम्बर पर भी भेजने की सुविधा शुरू की जाएगी।

सिद्धिदात्री का महिमा गान सिद्धा समारोह आज से

शारदीय नवरात्रि के अवसर पर जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा देवी के विविध रूपों को प्रदर्शनकारी कला विधाओं के साथ समवेत करते हुए तीन दिवसीय सिद्धा समारोह का आयोजन जनजातीय संग्रहालय भोपाल के मुक्ताकाश मंच पर किया जा रहा है। 07 से 09 अक्टूबर, 2021 तक आयोजित समारोह में देवी के 108 स्वरूपों में से आद्या स्वरूप को भरतनाट्यम शैली में, दुर्गा स्वरूप को गणगौर और कथक शैली और जया स्वरूप को बुन्देली एवं समकालीन नृत्य विधाओं पर केन्द्रित कर नृत्य नाटिकाओं के माध्यम से तथा इसके साथ ही देवी की महिमा के गान को बुन्देली , बघेली और निमाड़ी बोली में संयोजित किया जा रहा है।

19 किलो 700 ग्राम गांजा, 5मोबाईल, नगदी 36 200 तथा एक बस एवं दो मोटर सायकिलें जप्त

 सूचना प्राप्त हुई कि रायपुर से जबलपुर आने वाली बस में गांजा का पार्सल पैक होकर आया है जिसे लेने के लिए दो व्यक्ति अलग-अलग मोटर साईकिलों से घूम रहे है। सूचना पर तत्काल थाना माढ़ोताल तथा क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर  दीनदयाल  बस स्टैंड के पास पहुँचकर पाया कि दो व्यक्ति बस के  ऊपर चढ़कर सामान उतार रहे थे तथा बस के पास ही मुखबिर के बताए नम्बर की नीले रंग की एवेंजर मोटर सायकिल एवं टीव्हीएस स्टार  खड़ी हुई थी। सामान उतार रहे दोनों व्यक्तियों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया।  पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनों व्यक्ति बस का चालक एवं क्लीनर को पकड़ा गया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today