Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, उज्जैन पोस्टिंग के बाद जोगा फिर परिवहन आयुक्त बने

मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है जिसमें एकबार फिर सामने आया है कि उज्जैन में पोस्टिंग के बाद एक और अधिकारी क्रीम समझी जाने वाली पदस्थापनाओं में से एक More »

Dehli में कांग्रेस हाईकमान की MP के चार नेताओं संग बैठक, सबकुछ ठीक चलने का संदेश

कांग्रेस जिन चुनिंदा हिंदी भाषी राज्यों में मजबूत है, उनमें से एक मध्य प्रदेश है जहां करीब ढाई दशक से विपक्ष की भूमिका में है। तीसरे राजनीतिक दल के नहीं होने से More »

पुतुल समारोह में एक बदमाश भेड़िया एवं साथी की प्रस्तुति दी गई

जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद् द्वारा मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में कठपुतली कला की विविध शैलियों पर एकाग्र पुतुल समारोह के समापन दिवस पर 24 अक्टूबर 2021 को दोपहर में राज भारती के निर्देशन में प्रस्तुति दी गई। जिसमें कलाकारों ने स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे अन्य कई संदेशों पर आधारित थी। यह प्रस्तुति 45 मिनट की दी गई। राज भारती, मुकेश भारती, मदन भट्ट ढोलक पर, बद्री भट्ट ने सहयोग किया। प्रस्तुति धागा शैली पर आधारित रही। वहीं सायं के समय धागा, कंटम्प्रेरी और मपेट शैली में मुंबई के कपिल देव एवं साथियों द्वारा  कठपुतली नाट्य में एक बदमाश भेडिये की कथा को मंच पर प्रस्तुत किया गया।

राजमाता के व्यक्तित्व से छलकता था मातृत्व : गृह मंत्री

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ग्वालियर में राजमाता स्व. विजयाराजे सिंधिया की श्रद्धांजलि सभा में दिये उदबोधन में कहा कि अम्मा जी महाराज के व्यक्तित्व से ही मातृत्व छलकता था। रविवार को अम्माजी महाराज की छत्री पर राजमाता सिंधिया की 102वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। सभा में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया, खेल एवं युवा
कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, श्री जयभान सिंह पवैया, श्री
बालेन्दु शुक्ल, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, श्री कमल माखीजानी, श्री कौशल शर्मा, संत श्री
ढोलीबुआ महाराज व संत श्री संतोष गुरू सहित वरिष्ठ जन-प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने
अम्माजी महाराज के प्रति अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।

देवास जिले के बाँस उत्पाद की पहुँच अब विदेशों तक

आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के रोडमेप में शामिल की “एक जिला-एक उत्पाद” योजना में मध्यप्रदेश के सभी जिले लोकल फॉर वोकल की दिशा में तेजी से अग्रसर हो रहे हैं। हर जिले में स्थानीय तौर पर तैयार की जा रही सामग्रियों और उत्पादित विशेष फसलों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने
और रोजगार के अवसर बढ़ाने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में देवास जिले में बाँस उत्पादन का चयन किया गया है। जिले में बाँस से बनने वाले उत्पाद देवास में ही नहीं बल्कि देश और विदेश तक पहुँच रहे हैं। बाँस के उत्पादों से जिले को एक अलग ही पहचान तो मिल ही रही है स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।

हटो-हटो वाली कमलनाथ सरकार नहीं, बाहें फैलाकर गले लगाने वाली सरकार है : शिवराज

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को टीकमगढ़ जिले के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने पृथ्वीपुर विधानसभा के ग्राम बछोड़ा में चुनावी सभाओं को संबोधित कर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शिशुपाल यादव को भारी बहुमतों से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमने गरीबों के उत्थान के लिये संबल जैसी अनेकों योजनायें शुरु की थीं, जिन्हें 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने बंद कर दिया था। अब हमने फिर से सभी योजनाएँ शुरु की हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कोई विकास कार्य तो किया नहीं बल्कि गरीबों को लाभ दे रही योजनाओं को बंद करने का पाप जरूर किया किया है। उन्होंने कहा कि मैं जनता के बीच में जाता हूं, तो कमलनाथ जी को तकलीफ होती है।

पेट्रोल डीजल के बाद अब सब्जियों के दाम में लगी आग

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के साथ सब्जी और भाजी के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी और राज्य की शिवराज सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस के सचिव मनोज शुक्ला ने करोंद चौराहे पर मोदी जानलेवा सब्जी सेंटर खोलकर सब्जी के दामों को प्रदर्शित किया। टमाटर और मिर्ची जैसी सब्जियां भी 100 रुपये प्रतिकिलो से ऊपर है। अब महंगाई जनता की जान ले रही है।

कठपुतली कलाओं पर एकाग्र पुतुल समारोह में पंचतंत्र की कथाओं की प्रस्तुति दी गई

जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद् द्वारा मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में कठपुतली कला की विविध शैलियों पर एकाग्र पुतुल समारोह का आयोजन 20 से 24 अक्टूबर, 2021 तक आयोजित किया जा रहा है। कठपुतली के माध्यम से ऐतिहासिक और पौराणिक चरितों एवं कथा-कहानियों को दिखाया जाता है।

आयोग में मामला आने पर आवेदक के पीएफ में जमा हुई लम्बित राशि

ध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग को सात जनवरी 2021 को म.न. 180, ज्योतिबा फुले नगर, भोपाल निवासी आवेदक श्री नूतन लाल पाटिल का एक आवेदन मिला, जिसमें उन्होने नगर निगम भोपाल, जोन क्र.-7 द्वारा उनके पीएफ की राशि नियमित रूप से जमा नही कराने और पिछले एक साल से स्मरण पत्र देने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं होने का जिक्र करते हुए आयोग से उनकी समस्या का समाधान कराये जाने की मांग की थी।

चोरी रोकने में नाकाम पुलिस गरीबों पर बरसा रही पट्टे, आयोग ने कहा – DG-SP एक माह में दें जवाब

बालाघाट जिले में चोरी रोकने में नाकाम पुलिस अब गरीबों पर पट्टे बरसाकर उन्हें जबरदस्ती चोरी का गुनाह कबूल करवाने पर तुली है, ताकि चोरियों से सवालों से घिरी पुलिस अपना बचाव कर सके। पुलिस आम लोगों के घर में हुई चोरियों को लेकर उतना गंभीर नजर नही आती है लेकिन गत दिनों वारासिवनी के किसी राजनीतिक रसूख वाले के घर में हुई लाखों रूपये की चोरी में दबाव झेल रही पुलिस ने चोरी को खुलवाने उन गरीब परिवारों को अपनी वर्दी का रौब दिखाकर उनकी निर्ममता से इतनी पिटाई की कि जो दो जून की रोजी-रोटी के लिए मेहनत मजदूरी कर अपना पेट पालते हंै।

राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाईन के खिलाफ देशव्यापी विरोध दिवस पर प्रदेश भर में हुई कार्रवाईयां

आज केन्द्रीय श्रमिक संगठन सीटू के आह्वान पर राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाईनके खिलाफ देशभर में व्यापक विरोध कार्रवाईयों के साथ प्रदेश में भी जगह-जगह श्रमिको-कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन व विरोध सभाएं की। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा इस राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाईन के जरिये तमाम सार्वजनिक सम्पत्तियों को कॉर्पोरेट पूँजीपतियों के खजाने में दिया जा रहा है। इस विरोध दिवस का आह्वान सीटू के साथ बीमा, बीएसएनएल, डिफेंस, भेल, कोयला आदि के स्वतंत्र कर्मचारी महासंघों ने किया।

कठपुतली कलाओं पर एकाग्र पुतुल समारोह में श्री रामलीला एवं प्रणाम काकोरी की प्रस्तुति हुई

जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद् द्वारा मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में कठपुतली कला की विविध शैलियों पर एकाग्र पुतुल समारोह का आयोजन 20 से 24 अक्टूबर, 2021 तक आयोजित किया जा रहा है। कठपुतली के माध्यम से ऐतिहासिक और पौराणिक चरितों एवं कथा-कहानियों को दिखाया जाता है। वर्तमान समय में इस कला में समकालीन विषयों को भी आधार रूप में ग्रहण किया गया है जिससे युवा पीढ़ी को सदियों से चली आ रही इस विधा और इसके माध्यम से जीवन मूल्यों को संरक्षित करने की विधि को बताया जा सके। समारोह में प्रस्तुतियां प्रतिदिन सायं 6.30 बजे से हो रही है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today