Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, उज्जैन पोस्टिंग के बाद जोगा फिर परिवहन आयुक्त बने

मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है जिसमें एकबार फिर सामने आया है कि उज्जैन में पोस्टिंग के बाद एक और अधिकारी क्रीम समझी जाने वाली पदस्थापनाओं में से एक More »

Dehli में कांग्रेस हाईकमान की MP के चार नेताओं संग बैठक, सबकुछ ठीक चलने का संदेश

कांग्रेस जिन चुनिंदा हिंदी भाषी राज्यों में मजबूत है, उनमें से एक मध्य प्रदेश है जहां करीब ढाई दशक से विपक्ष की भूमिका में है। तीसरे राजनीतिक दल के नहीं होने से More »

शाम 6 बजे तक प्राप्‍त जानकारी अनुसार 67 प्रतिशत हुआ मतदान

त्रि-स्‍तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2022 के प्रथम चरण में शाम 6 बजे तक प्राप्‍त जानकारी
के अनुसार सभी 115 विकासखण्‍डों में मतदान शांति पूर्ण संपन्‍न हुआ। कुल 67 प्रतिशत मतदान
हुआ। इनमें 69 प्रतिशत महिला, 65 प्रतिशत पुरूष और 4.40 प्रतिशत अन्‍य मतदाता हैं।

अनुमानित मतदान प्रतिशत 3 बजे तक
राज्‍य महिला पुरूष अन्‍य कुल
मध्‍यप्रदेश 69% 65% 4.40% 67%
जिलेवार मतदान की जानकारी प्रतिशत में
जिला महिला पुरूष अन्‍य कुल
श्‍योपुर 82.30 77.10 79.60
मुरैना 67.30 61 63.90
भिंड 59.50 54.90 57
ग्वालियर 70.20 62.20 65.90
दतिया 73.30 75 74.20
शिवपुरी 77.10 69.60 73.10
गुना 75.50 71.80 73.60
अशोक नगर 78.30 71.80 74.90
सागर 70.70 71.60 71.20
टीकमगढ़ 60.20 59.50 59.80
छतरपुर 70 60.80 65.10
दमोह 69.60 61.10 65.20
पन्ना 59.90 45.80 52.30
सतना 64 51.80 57.60
रीवा 63.20 50.80 56.70
सीधी 67.50 61.80 64.60
सिंगरौली 66.10 60.60 63.30
शहडोल 63.20 58.60 60.80
अनूपपुर 53.90 49.50 51.70
उमरिया 66.60 58.70 50 62.60

कटनी 62.50 68.60 65.60
जबलपुर 69.30 64.90 67.10
डिंडौरी 70.50 65.30 67.90
मंडला 69.80 62 65.90
बालाघाट 61.20 53.60 57.50
सिवनी 75.80 67.70 71.70
नरसिंहपुर 70.90 68.60 69.70
छिंदवाड़ा 74 70.20 72.10
बैतूल 69.90 64.70 67.20
हरदा 69.50 68.80 69.10
नर्मदापुरम 73.70 75.70 74.80
रायसेन 66.90 70.60 68.90
विदिशा 71.60 71.30 100 71.50
भोपाल 66.70 65.60 16.70 66.10
सीहोर 80.10 75.80 14.30 77.90
राजगढ़ 74.60 69.40 11.10 71.90
आगर मालवा 77.50 72.20 50 74.70
शाजापुर 82 82.50 100 82.20
देवास 78.30 75 76.50
खंडवा 71.80 71.20 71.50
बुरहानपुर 57.80 53.80 55.80
खरगोन 70.10 65.10 67.60
बड़वानी 72.90 70.70 71.80
अलीराजपुर 59 60.90 60
झाबुआ 63.80 56.70 7.10 60.30
धार 73.30 71.20 72.30
इंदौर 80.40 75.90 16.70 78.10
उज्जैन 74.40 72.70 73.50
रतलाम 78.30 70.70 100 74.40
मंदसौर 71 67.20 69.10
नीमच 84.90 84 25 84.40
निवाड़ी 74 63 68.30

दादाजी धाम मंदिर में अखंड रामचरितमानस पाठ

दादाजी धाम मंदिर में अखंड रामचरितमानस पाठ का समापन हुआ। दादाजी धाम मंदिर मैं स्थापना दिवस पर अखंड रामचरितमानस पाठ आयोजित किया गया।

पत्‍नी की हत्‍या करने वाले आरोपी पति को आजीवन कारावास

पत्नी की धारदार हथियार सेहत्या करने के जघन्य मामले में षष्‍ठम अपर सत्र न्‍यायाधीश जे0 सी0 राठौर छतरपुर की न्यायालय ने मामले के आरोपी पति पुष्‍पेन्‍द्र पटेल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई ।

प्रदेश के 109 वार्डों में भाजपा के पार्षद निर्विरोध निर्वाचित

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में विभिन्न नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर परिषदों के 109 वार्डो में भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध पार्षद चुने गये हैं। नगर निगम में 1 वार्ड, नगरपालिका के 12 एवं नगर परिषद के 96 वार्डो में पार्टी के पार्षद निर्विरोध चुने गए है।

बृजेश पाण्डेय की कांग्रेस पार्टी की सदस्यता 6 वर्ष के लिए निष्कासित

प्रदेश कांग्रेस को लगातार यह जानकारी प्राप्त हो रही थी रीवा के बृजेश पाण्डेय विगत कई दिनों से कांग्रेस विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहकर विपक्षी पार्टी के साथ तालमेल बनाकर कांग्रेस पार्टी को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे थे।

सिंगरौली को सिंगापुर बनाने के वादे का क्या हुआ शिवराजजी: कमलनाथ

आज सिंगरौली आकर मैं बहुत खुश हुआ, लेकिन सिंगरौली की दुर्गति देखकर मुझे बहुत दुख हुआ। शिवराज सिंह चौहान जी ने स्मार्ट सिटी और सिंगरौली को सिंगापुर बनाने का वादा किया था, उसका क्या हुआ? भाजपा सरकार में सिंगरौली के साथ निरंतर अन्याय हुआ है। मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ओर से ‘आपका कमलनाथ, आपके साथ’ अभियान का आगाज करते हुए सिंगरौली में आयोजित रैली में यह बात कही।

कार्यकर्ता 10 दिन पूरी ताकत लगा दें, माहौल पक्ष में है :विष्णुदत्त शर्मा

पूरे प्रदेश में माहौल भाजपा के पक्ष में है बस कार्यकर्ता को आने वाले 10 दिनों तक पूरी ताकत के साथ चुनाव में उतरना है और जीत पक्की करना है। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त्त शर्मा ने जबलपुर प्रवास के दौरान पार्टी कार्यालय में चुनाव प्रभारी, संचालक विधानसभा एवं मंडल प्रभारियों की बैठक में कही।

प्रसव के लिये तड़पती रही महिला, 6 घंटे किया इंतजार, नवजात की मौत

छतरपुर जिले के नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रसव के लिये आई एक गर्भवती महिला के पास पैसा नहीं होने के कारण उसको अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। रेफर के दौरान गर्भवती ने एम्बुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। नवजात की मौत हो गई। मामले में त्वरित संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्तिनरेन्द्र कुमार जैन ने कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, छतरपुर से एक माह में जवाब मांगा है।

जनजातीय संग्रहालय में 1 जुलाई से प्रवेश-फोटोग्राफी शुल्क में वृद्धि

मध्यप्रदेश की जनजातियों के जीवन, देशज ज्ञान, कला परंपरा और सौन्दर्यबोध पर एकाग्र
स्थापित मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में प्रवेश एवं फोटोग्राफी शुल्क में वृद्धि की गई है। शुल्क
वृद्धि 1 जुलाई, 2022 से लागू होगी। भारतीय दर्शक (10 वर्ष से अधिक आयु) के लिए 20 रूपये,
विदेशी दर्शक (10 वर्ष से अधिक आयु) के लिये 400 रूपये प्रवेश शुल्क होगा। इसी तरह फोटोग्राफी प्रति कैमरा/मोबाइल (अव्यवसायिक बिना स्टैण्ड, ट्रायपॉड, सेल्फीस्टिक) के लिए 100 रुपए शुल्क निश्चित किया गया है। 

महाकालेश्‍वर मंदिर में पंच दिवसीय महारूद्राभिषेक प्रारंभ

श्री महाकालेश्‍वर मंदिर 12 ज्‍योतिर्लिंगों में से एक है श्री महाकालेश्‍वर मंदिर में प्रतिवर्ष उत्‍तम जलवृष्टि हेतु महारूद्राभिषेक अनुष्‍ठान किया जाता है। इसी तारतम्‍य में इस वर्ष भी उत्‍तम जल वृष्टि व जन कल्‍याण की उदात्‍त भावना से दिनांक 23 जून से 27 जून तक श्री महाकालेश्‍वर मंदिर के मुख्‍य पुजारी पं. श्री घनश्‍याम शर्मा के आचार्यत्‍व में महारूद्राभिषेक का आयोजन किया गया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today