Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, उज्जैन पोस्टिंग के बाद जोगा फिर परिवहन आयुक्त बने

मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है जिसमें एकबार फिर सामने आया है कि उज्जैन में पोस्टिंग के बाद एक और अधिकारी क्रीम समझी जाने वाली पदस्थापनाओं में से एक More »

Dehli में कांग्रेस हाईकमान की MP के चार नेताओं संग बैठक, सबकुछ ठीक चलने का संदेश

कांग्रेस जिन चुनिंदा हिंदी भाषी राज्यों में मजबूत है, उनमें से एक मध्य प्रदेश है जहां करीब ढाई दशक से विपक्ष की भूमिका में है। तीसरे राजनीतिक दल के नहीं होने से More »

टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कपः न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को आसानी से हराया

आस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के ग्रुप एक के आज के मैच में न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को आसानी के साथ 35 रनों से हरा दिया। अपना वर्ल्ड कप का सफर आज समाप्त करने वाली आयरलैंड टीम के लिए यह संतोषजनक बात रही कि उसके गेंदबाज योशुआ लिटिल ने न्यूजीलैंड जैसी सशक्त टीम के खिलाफ हैट्रिक ली और वे टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले ब्रेट ली, कर्टिंस कैंपर, हसरंगा, रबाड़ा और मयप्पन के बाद छठवें गेंदबाज बन गए।

भोपाल की नगर सरकार बनी मजाक, नाम बदलने की होड़ में बिना जानकारी जुटाए सांसद ने प्रस्ताव रखा

इतिहास की तथाकथित गलतियों को सुधारने की मंशा बताकर नाम बदलने की सरकारों में गाहे-ब-गाहे होड़ करती हैं और मध्य प्रदेश में भी यह इन दिनों खूब चल रहा है। इस होड़ में कोई भी पीछे नहीं रहना चाहता है। इस होड़ में भोपाल की सांसद अपने आपको पीछे होता देखकर गुरुवार को अचानक नगर सरकार यानी नगर निगम परिषद की बैठक में पहुंच गईं। वहां उन्होंने दो ऐसे प्रस्ताव रखे जिनका सदन के भीतर उस समय तालियां बजाकर सभी ने स्वागत किया लेकिन सांसद के जानकारी नहीं जुटाने की वजह से अब नगर सरकार की बैठक का ही मजाक बनाया जा रहा है। सांसद ने जिन प्रस्तावों को रखा था, दरअसल उनके नाम पहले ही परिवर्तित किए जा चुके हैं। ऐसे में अब नगर निगम परिषद के पदाधिकारी भी जुबानी सफाई देते घूम रहे हैं।

मजदूरी कर लौट रहे 11 मजदूरों की सड़क हादसे में मौत, गाड़ी काटकर निकाले गए शव

महाराष्ट्र में मजदूरी करके वापस मध्य प्रदेश के बैतूल जिले लौट रहे थे कि गुरुवार की रात को उनकी गाड़ी की एक यात्री बस से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना वीभत्स था कि 11 मजदूरों की मौत हो गई जिनमें से कई के शवों को गाड़ी काटकर निकाला गया।

भोपाल के रक्तरंजित इतिहास बताने वाले नाम बदले, जानिये कौन से नाम थे और अब क्या किए गए

भोपाल के इतिहास की रक्तरंजित घटनाओं की याद दिलाने वाले हलालीपुर बस स्टैंड, हलालपुर बस्ती और लालघाटी चौराहा के नामों को बदल दिया गया है। इन नामों को हनुमानगढ़ बस स्टैंड, हनुमानगढ़ी बस्ती और महंत नारायण दास सर्वेसर चौराहा कर दिया गया है। नगर निगम में नामकरण के प्रस्ताव आज पारित कर दिए गए।

CBI ने भोपाल में सेना के दो इंजीनियरों सहित तीन को रिश्वत लेते पकड़ा, अदालत में पेश

सीबीआई ने बैरागढ़ भोपाल में मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) के दो गैरीसन इंजीनियरों और एक कर्मचारी को एक लाख दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने एक फर्म से निविदा की राशि का तीन प्रतिशत की रकम कमीशन के रूप में यह राशि मांगी गई।

पूर्व सीएम उमा भारती जुलानिया के बाद एसीएस शाह पर भड़कीं, पढ़िये शाह की कौन सी बात लगी बुरी

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और एसीएस महिला बाल विकास अशोक शाह की एक बात इतनी बुरी लगी कि उन्होंने ट्वीट कर अपनी नाराजगी का इजहार कर दिया। सीएम शिवराज सिंह चौहान के सामने लाड़ली लक्ष्मी दो कार्यक्रम में शाह के भाषण में एक बात भारती के दिल को चुभ गई और उन्होंने इस टिप्पणी को मातृशक्ति की छवि को खराब करने वाला बता दिया।

टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कपः पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर सेमी फाइनल की उम्मीद जगाईं

आस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के आज के ग्रुप दो के दक्षिण अफ्रीका-पाकिस्तान मैच में पाकिस्तान की 33 र नों की जीत के बाद उसके सेमी फाइनल खेलने की उम्मीद जागी हैं। आज की स्थिति में भारत ग्रुप में टॉप पर है लेकिन आने वाले तीन मैचों में इस क्रम में उलटफेर की पूरी संभावना है।

गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलानः 1-5 दिसंबर को मतदान

भारत निर्वाचन आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनावों की तारीखों का आज ऐलान कर दिया। वहां दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के साथ गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आठ दिसंबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

वन विभाग में वन टू का फोर-फोर टू का वनः कार्य-आवंटन के नाम पर तबादले

मध्य प्रदेश के जंगल महकमे इन दिनों अफसरों की मनमानी चल रही है और वन टू का फोर, फोर टू का वन करने में कुछ अधिकारी लगे हैं। गड़बड़ी का इस आलम में सर्किल और वन मंडलों में पदस्थ आईएफएस अफसर मैनेजमेंट फार्मूले को ताक पर रख दिए हैं। कार्य आवंटन के नाम पर तबादलों का खेल चला रखा है। अभी एक अफसर पर इसके कारण तलवार लटकी है।

मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार की जांच एजेंसी ईओडब्ल्यू में विडंबनाः अफसर रिलीव, पोस्टिंग का इंतजार

ईं टेंडर-कन्यादान घोटाले जैसे भ्रष्टाचार के मामलों की जांच करने वाली एजेंसी आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) राज्य सरकार के गृह विभाग की मनमानी से विवेचना करने वाले अधिकारियों के टोटे से गुजर रहा है। गृह विभाग ने डीएसपी-इंस्पेक्टर को वापस तो ले लिया लेकिन उनके एवज में एक महीने बाद भी कोई पोस्टिंग नहीं की है। गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय इनकी पदस्थापना करने संबंधी फाइलों को एक टेबल से दूसरी टेबल पर घुमा जरूर रहे हैं मगर फैसला नहीं कर रहे हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today