Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, उज्जैन पोस्टिंग के बाद जोगा फिर परिवहन आयुक्त बने

मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है जिसमें एकबार फिर सामने आया है कि उज्जैन में पोस्टिंग के बाद एक और अधिकारी क्रीम समझी जाने वाली पदस्थापनाओं में से एक More »

Dehli में कांग्रेस हाईकमान की MP के चार नेताओं संग बैठक, सबकुछ ठीक चलने का संदेश

कांग्रेस जिन चुनिंदा हिंदी भाषी राज्यों में मजबूत है, उनमें से एक मध्य प्रदेश है जहां करीब ढाई दशक से विपक्ष की भूमिका में है। तीसरे राजनीतिक दल के नहीं होने से More »

शिवराज सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की सूचना, 28 बार आ चुके हैं अविश्वास प्रस्ताव

मध्य प्रदेश में चार बार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ दूसरी बार अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है। तेरहवीं विधानसभा में तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह शिवराज सरकार के खिलाफ इसी तरह अविश्वास प्रस्ताव लाए थे। 19 दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र में कांग्रेस विधायक दल द्वारा शिवराज मंत्रिमंडल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने जा रहा है। मध्य प्रदेश में किसी भी राज्य सरकार के खिलाफ 28 बार इस तरह अविश्वास प्रस्ताव लाकर उसके कामकाज पर सवाल उठाए जा चुके हैं।

रेंजर का IFS को धमकी देने वाला ऑडियो वायरल… ऐसा उलझाउंगा कल्पना नहीं कर पाओगे!

मध्य प्रदेश के वन विभाग में आईएफएस अधिकारियों पर एक रेंजर भारी पड़ रहा है। बैतूल के रेंजर सुनील जैन का एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे एक आईएफएस अधिकारी सीसीएफ अनिल सिंह को धमकाते हुए सुनाई दे रहे हैं। वायरल ऑडियो में जिस आवाज को रेंजर की बताया जा रहा है, वह कह रहा है कि उसने मीना, सुबुद्धि, उचाड़िया को परेशान किया, आपको भी नहीं छोड़ूंगा। चार महीने पुराना यह ऑडियो वायरल होकर अब वन मुख्यालय और मंत्रालय के गलियारों में गूंज रहा है जिस पर एसीएस जेएन कंसोटिया ने वन बल प्रमुख आरके गुप्ता को जांच के निर्देश दिए हैं।

बुरे फंसे राजा पटेरिया, गिरफ्तारी के बाद पार्टी का नोटिस, निष्कासन की चेतावनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की धमकी देने वाले पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के नजदीकी राजा पटेरिया भाजपा के साथ अब अपनी पार्टी में भी बुरी तरह फंस गए हैं। आज सुबह उनकी गिरफ्तारी होने के बाद पार्टी ने भी उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने या निष्कासन की कार्रवाई झेलने की चेतावनी दे डाली है।

पीएम मोदी की हत्या संबंधी बयान के मामले में राजा पटेरिया गिरफ्तार, पलटवार में कुत्ता बताया

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को आज अलसुबह दमोह के हटा से गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में भाजपा हमलावर है और छत्तीसगढ़ के एक भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने पटेरिया को कुत्ता तक बता दिया है। चंद्राकर ने ट्वीट कर यह टिप्पणी की है।

राजा पटेरिया के बयान पर कांग्रेस के पल्ला झाड़ा, मीडिया प्रभारी के बाद कमलनाथ ने दी सफाई

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री रहे राजा पटेरिया द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस कमेटी ने पल्ला झाड़ लिया है. पीसीसी के मीडिया प्रभारी केके मिश्रा के बाद प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर सफाई दी है कि वायरल हुए वीडियो में अगर लेश मात्र भी सच्चाई है तो उसकी कड़ी निंदा करते हैं और प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना करते हैं.

हड़ताल पर जाने से रोकने अधिकारी ने दी मंदिर-मस्जिद पर कचरा फिंकवाकर फंसाने की धमकी, वायरल हुआ वीडियो

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की नगर निगम के कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने से रोकने के लिए एक जोनल अधिकारी ने धमकाया। गाली-गलौच करते हुए जोनल अधिकारी द्वारा हड़ताल पर जा रहे कर्मचारियों को कचरा मंदिर-मस्जिद पर फेंककर फंसाने की धमकी तक दी गई। नगर निगम के इस अधिकारी का वीडियो वायरल हुआ है।

बिलाबांग स्कूल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में सजा, ड्राइवर-केयरटेकर दोषी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रतिष्ठित बिलाबांग स्कूल की तीन साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के बहुचर्चित मामले में ड्राइवर और केयरटेकर महिला को दोषी पाया गया है। ड्राइवर को जहां मरते दम तक के कारावास की सजा सुनाई गई है तो केयरटेकर महिला को 20 साल की सजा से दंडित किया गया है।

पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के खिलाफ FIR, छतरपुर के संजय खरे बने फरियादी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या संबंधी बयान को लेकर पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के खिलाफ पवई में एफ आई आर दर्ज कराई गई है. एफ आई आर छतरपुर के संजय खरे नामक युवक ने दर्ज कराई है.

मोदी हत्या के लिए तैयार रहने के बयान पर पूर्व मंत्री राजा पटेरिया की मुश्किलें, FIR दर्ज होगी

दिग्विजय सिंह सरकार में मंत्री रहे बुंदेलखंड के राजा पटेरिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयान देना भारी पड़ने वाला है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश देते हुए कहा कि कांग्रेस की असलियत सामने आ रही है। पटेरिया ने खबर सबकी से बात करते हुए कहा कि उनकी सरकार है, वह कुछ कर सकती है लेकिन वे गांधी को मानने वाले नेता हैं और राजनीतिक संदर्भ में उनका कहना था कि संविधान बचाने के लिए मोदी को हराना जरूरी है।

नौ राज्यों के विधानसभा चुनाव नजदीक, कांग्रेस का भारत जोड़ो के बाद हाथ से हाथ जोड़ो नारा

गुजरात-हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद 2023 में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक, तेलंगाना, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड व मिजोरम में चुनाव होना है लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व की नजर लोकसभा चुनाव 2024 पर है। उसने इन गुजरात-हिमाचल प्रदेश की तरह 2023 के विधानसभा चुनावों के लिए भी अभी कोई रणनीति नहीं बनाई है लेकिन पार्टी नेतृत्व ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को कनेक्ट करते हुए दूसरी हाथ से हाथ अभियान का कार्यक्रम अवश्य बना दिया है। इससे स्पष्ट है कि उसकी नजर राज्यों के बजाय दिल्ली पर टिकी है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today