आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की बुधवार को जिस विमान दुर्घटना में मौत हुई उसे मध्य प्रदेश की वह महिला पायलट संभवी पाठक उड़ा रही थी जिसके प्लेन में बॉलीवु़ड के More »

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज का प्रथम चरण 15 मार्च तक

किसानों के कल्याण, स्वाभिमान और समृद्धि के लिए संचालित योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश के संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास More »

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति पदकों की घोषणा, MP के 21 पुलिस अधिकारियों को मिले पदक

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति पदकों का ऐलान किया है। इनमें वीरता, विशिष्ट सेवा और उत्कृष्ट सेवा पदक शामिल हैं। मध्य प्रदेश के 21 पुलिस अधिकारियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर More »

Agrwal महिला महासभा का Basant पंचमी पर हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम

बसंत पंचमी के अवसर पर अग्रवाल महिला महासभा ने भोपाल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें महिलाएं पीले वस्त्रों से सजधज कर शामिल हुईं। कार्यक्रम में हल्दी कुमकुम के गिफ्ट भी प्रदान More »

मध्य प्रदेश कैडर के IPS ने VRS लिया, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान लिया फैसला

मध्य प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अभिषेक तिवारी ने 13 साल की सरकारी नौकरी के बाद अचानक वीआरएस लेने का फैसला कर लिया है। सागर, बालाघाट, रतलाम जैसे जिलों में कप्तानी More »

कांग्रेस MLA बाबू जंडेल का एक और अनोखा अंदाज, सांप को माला बनाकर वीडियो बनाया

ग्वालियर क्षेत्र के एक कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचाए हैं क्योंकि यह वीडियो भगवान शिवजी की भांति गले में सांप को माला की तरह रखकर तैयार किया गया है। गले में सांप होने के बाद भी जंडेल के चेहरे पर कोई डर के भाव नहीं दिखते। पढ़िये क्या है मामला।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में CM शिवराज ने पेश किए कृष्ण भक्ति गीत, मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं हुईं

भोपाल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर मुख्यमंत्री निवास में रात को कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गायकों के साथ सुर में सुर मिलाकर गानों की प्रस्तुतियां दीं। वहीं, जन्माष्टमी पर राजनीति भी खूब दिखाई।

नीमच में जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव में बाल-बाल बचे नेता, भाजपा ने कहा कांग्रेस की साजिश

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा पर मंगलवार की रात नीमच जिले में पथराव हो गया। जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर भाजपा-कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। भाजपा ने इसे कांग्रेस की साजिश बता दिया है। पढ़िये रिपोर्ट।

पूर्व IFS अफसर डॉ. तिवारी के नेतृत्व में वन अधिकार यात्रा आज से शुरू

कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्ति आईएफएस अधिकारी डॉ एसपीएस तिवारी के नेतृत्व में 15 दिवसीय वन अधिकारी यात्रा छिंदवाड़ा से शुरू होने जा रही है। इस यात्रा में कांग्रेस नेताओं के अलावा सेवानिवृत्ति आईएफएस अधिकारी भी हिस्सा ले रहे। यात्रा के दौरान जंगलों की सटे गांव के आदिवासियों और ग्रामीणों को जंगलात कानून के साथ-साथ वन अधिकार को लेकर जागृत करने का काम करेंगे।

वन विभाग में अराजकताः बिना प्रभार दिए प्रशिक्षण आईएफएस अफसर, मांगा गया स्पष्टीकरण

जंगल महकमे में प्रशासनिक अराजकता का माहौल बनता जा रहा है। आलम यह है कि एक आईएफएस अधिकारी अपने पद का प्रभार किसी और अफसर को दिए बिना ही दो महीने के प्रशिक्षण पर चले गए और विभाग प्रमुख और ‘प्रशासन-एक’ को पता ही नहीं चला। इस संदर्भ में जब प्रशासन-एक से सवाल किया गया तब जवाब मिला कि उनसे स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है।

MP में मैहर भी जिला बना, विकास रथ रवाना करते हुए वर्चुअली संबोधन में सीएम का ऐलान

मध्य प्रदेश में आज 55वें जिले के रूप में मैहर की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की। मुख्यमंत्री निवास में विकास रथ को रवाना करते हुए संबोधन के बाद सीएम चौहान ने यह ऐलान किया। गौरतलब है कि तीन साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसकी घोषणा की थी और तब सरकार बदलने से यह अमल नहीं हो सका था। पढ़िये रिपोर्ट।

उमा भारती ने कहा, CM-मंत्री व अफसर कराएं सरकारी अस्पतालों में इलाज, सरकारी स्कूलों में बच्चों दिलाए एडमिशन

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती कुछ दिनों से एकबार फिर मुखर हो गई हैं। टिकिट वितरण से लेकर जन आशीर्वाद यात्राओं में आमंत्रण के बाद अब मुख्यमंत्री, मंत्रियों व नौकरशाहों को सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने तथा अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिलाकर पढ़ाने की बात कही है। पढ़िये भारती ने इस बार क्या कहा।

‘जितनी हैसियत, सरकार की जितनी ताकत, उसमें जमीन असमान एक कर दूंगा’

मध्य प्रदेश में इस बार अल्प वर्षा के हालात बन रहे हैं। सावन के महीने में बारिश नहीं होने से यह हालात पैदा हुए हैं और कई जिलों में पानी की कमी दिखाई देने लगी है। किसान परेशान हैं तो लोग भी बारिश नहीं होने से बिजली कटौती की स्थितियां बनने से चिंतित हैं। आज सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करने के बाद शाम को मुख्यमंत्री निवास में विशेष उच्चस्तरीय बैठक बुलाई जिसमें कृषि, सहकारिता, उद्यानिकी, पीएचई सहित अन्य विभागों के एसीएस, पीएस को बुलाया गया था। पढ़िये सीएम ने बैठक में क्या कहा।

चित्रकूट से जन आशीर्वाद यात्राओं की शुरुआत, नड्डा ने किया शुभारंभ

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जनता से आशीर्वाद लेने के लिए चित्रकूट से जन आशीर्वाद यात्राएं शुरू कीं। पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा इसकी शुरुआत की। भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट से जन-आशीर्वाद यात्राओं की शुरुआत को जोड़ते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव में डबल इंजन सरकारों के विकास को फिर आशीर्वाद मिलने की संभावना जताई। पढ़िये रिपोर्ट।

MP कांग्रेस कमेटी में प्रत्याशी चयन पर दूसरे दिन भी मंथन जारी, जिला अध्यक्ष-प्रभारी से आए सुझाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में लगातार दूसरे दिन स्क्रीनिंग कमेटी और एआईसीसी के प्रदेश प्रभारी की जिला अध्यक्षों व जिला प्रभारियों के साथ प्रत्याशी चयन पर बैठकों का दौर जारी है। शनिवार को कई संभाग-जिलों के बाद आज दूसरे दिन शेष बचे जिलों के अध्यक्ष व प्रभारियों के साथ बैठकें और वन टू वन चर्चा कर रहे हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today