विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

शीलू सिंह व साथी का आल्हा गायन एवं अग्नेश केरकेट्टा व साथी द्वारा उरांव जनजातीय नृत्य की प्रस्तुति

एकाग्र ‘गमक’ श्रृंखला अंतर्गत आज आदिवासी लोककला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा सुश्री शीलू सिंह राजपूत एवं साथी, रायबरेली का आल्हा गायन एवं सुश्री अग्नेश केरकेट्टा और साथी, भोपाल द्वारा उरांव जनजातीय नृत्य की प्रस्तुति हुई | प्रस्तुति की शुरुआत सुश्री अग्नेश केरकेट्टा और साथियों ने हरे किन्दा कदीन, ऊंची नीच टोंगरी, कूलाही परेता, कुमड़खा पुइदा एवं एका पैलो पैसा गा धरी रे आदि उरांव जनजाति के पारंपरिक गीतों पर नृत्य प्रस्तुति दी|

सायबर इन्‍वेस्‍टीगेशन एंड इन्‍टेलिजेन्‍स समिट आठ दिसंबर से

मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी सायबर क्राइम के अनुसंधान, आसूचना संकलन तथा सायबर सुरक्षा क्षेत्र में एक अंतराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रही है। 8 से 18 दिसंबर तक आयोजित होने वाले इस सम्मेलन को ऑनलाईन के माध्यम से आयोजित कर राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जा रहा है।

सामयिक अध्‍यक्ष 5 से 7 दिसम्‍बर लखनऊ एवं अयोध्‍या में

 मध्‍यप्रदेश विधान सभा के सामयिक अध्‍यक्ष रामेश्‍वर शर्मा दिनांक 5 दिसम्‍बर को प्रात: 8:00 बजे सड़क मार्ग से लखनऊ प्रस्‍थान करेंगे । 06 दिसम्‍बर को अयोध्‍या में भगवान रामलला के दर्शन उपरांत लखनऊ में रात्रि विश्राम करेंगे ।

विधानसभा के मास्टर प्लान की समीक्षा

मध्यप्रदेश विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा एवं प्रमुख सचिव एपी सिंह ने विधानसभा की सीमांकित भूमि का मास्टर प्लान की तैयारी की स्थिति के संबंध में समीक्षा बैठक की। इस बैठक में जिला प्रशासन, नगर निगम के अलावा राजधानी परियोजना प्रशासन तथा विधानसभा के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

आईजी माहेश्वरी का रिश्तेदार बताने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी गालियां

भोपाल के जिला कंट्रोल के रूम के सामने वाहन चैकिंग के दौरान एक कार चालक ने पुलिसकर्मियों को गाड़ी रोकने पर जमकर गालियां दीं। कार चालक का एक वीडिया वायरल हुआ जिसमें वे पुलिसकर्मियों को गालियां दे रहे थे। खुद को वे एक आईजी अनिल माहेश्वरी का भतीजा बता रहे थे।

वीडियो में वे ह भी कहते दिखाई दे रहे हैं, उनकी भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मप्र सरकार के मंत्री विश्वास सारंग के साथ बैठना है। काफी देर तक यह विवाद चला और घटना के साक्षी किसी व्यक्ति ने कई वीडियो मोबाइल में कैद किए और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

ट्रैक्टर ट्राली पलटी, दूल्हे सहित आधा दर्जन बारातियों की मौत

खण्डवा के समीप रोशनी थाना क्षेत्र मै ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। ट्रेक्टर ट्राली में मौजवाड़ी गांव की एक बारात जा रही थी। दुर्घटना में दूल्हे सहित आधा दर्जन बारातियों की मौत हो गई। करीब एक दर्जन घायलों को खंडवा जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।

बड़े मगरमच्छ अभी-भी पहुंच से बाहर है: सलूजा

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने आरोप लगाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा कांग्रेस की कमलनाथ सरकार की तर्ज पर माफिया, मिलावटखोरों व गुंडों के खिलाफ सघन अभियान चलाने की बात तो की जा रही है लेकिन यह सिर्फ कोरेे दावे हैं।भाजपा सरकार में इस अभियान मेें हो रही कार्यवाही सिर्फ दिखावटी व वसूली अभियान बन चुकी है।

कार्यकर्ताओं को पार्टी और उसकी विचारधारा की जानकारी देते हैं प्रशिक्षण वर्गः शर्मा

हम भाजपा में काम क्यों करते हैं?  किस विचार के लिए हम काम करते हैं? डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय,  राजमाता जी एवं श्री अटलबिहारी वाजपेयी जी जैसे हमारे नेताओं ने  पार्टी संगठन को किस प्रकार सींचा है? भाजपा की पंचनिष्ठाएं क्या हैं? पार्टी की केंद्र एवं राज्य सरकारें अंत्योदय के लिए किस प्रकार गरीबों का जीवनस्तर ऊपर उठाने का काम कर रही हैं? ऐसे ही तमाम सवालों के जवाब कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण वर्ग के दौरान मिलते हैं। प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को पार्टी और उसकी विचारधारा की जानकारी देते हैं।

‘लिखन्दरा दीर्घा’ में ‘शलाका 9’ की प्रदर्शनी

मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय के ‘लिखन्दरा दीर्घा’ में गोंड समुदाय की   युवा चित्रकार सुश्री रीता श्याम के चित्रों की प्रदर्शनी ‘शलाका 9’ का प्रदर्शन किया जा रहा है। लिखन्दरा पुस्तकालय के प्रदर्शनी दीर्घा में ‘शलाका 9’ की चित्रकला प्रदर्शनी 31 दिसम्बर, 2020 तक रहेगी।   

कार्यकर्ता पार्टी का प्रतिनिधि, उसे सामाजिक भूमिका निभानी होगी: सुमित पचौरी

डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने 1951 में जनसंघ की स्थापना की और कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति के लिए संघर्ष किया, जेल गए और अपना बलिदान दे दिया। ऐसे समय में जबकि दुनिया में पूंजीवाद और साम्यवाद असफल साबित हो रहे थे, हमारे नेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने एकात्म मानवदर्शन दिया। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए अंत्योदय की अवधारणा दी। कार्यकर्ता पार्टी का प्रतिनिधि है इसलिए उसे भी अपनी सामाजिक भूमिका निभानी होगी। कार्यकर्ता अपनी इस भूमिका को सफलतापूर्वक निभा सकें, इसके लिए उनका प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने इन्द्रपुरी मंडल में प्रशिक्षण वर्ग का समापन करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी श्री कृष्णमोहन सोनी, जिला मीडिया प्रभारी श्री राजेन्द्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष श्री छोटू पंडित सहित जिले में निवासरत पार्टी पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today