विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को सभी स्थानीय नेताओं More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

परिवहन विभाग में मोबाइल गवर्नेंस लागू करें : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोक परिवहन सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में फोकस किया जाए। कोविड-19 के निरंतर नियंत्रित होते जाने की स्थिति में आमजन को आवागमन के लिए परिवहन साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। प्रदेश में ड्राइविंग प्रशिक्षण केन्द्र प्रारंभ करने के कार्य को गति दी जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में परिवहन विभाग की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि परिवहन विभाग में मोबाइल गवर्नेंस लागू करने के कार्य को गति दी जाए। बैठक में बताया गया कि पाँच बड़े परिवहन कार्यालयों में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रेक की स्थापना की पहल की गई है। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय भोपाल के नए भवन का शीघ्र ही लोकार्पण किया जाएगा। बैठक में मुख्य सविच इकबाल सिंह बैंस उपस्थित थे।

पुलिसकर्मी एससी/एसटी एक्ट की जानकारी गहराई से रखें: अरूणा

विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण श्रीमती अरूणा मोहन राव ने आज अजाक शाखा पुलिस मुख्‍यालय से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्गों के प्रति संवेदनशीलता पर दो दिवसीय राजस्‍तरीय वेबिनार का शुभारंभ किया। श्रीमती राव ने कहा कि सभी पुलिस-कर्मियों को एससी/एसटी एक्ट की जानकारी गहराई से होना चाहिए। इसके लिए सोशल मीडिया का उपयोग भी किया जाना चाहिए।

कोचिंग संचालकों की मांग, राजधानी में फिर से खुलें कोचिंग संस्थान

कोरोना के कारण भोपाल शहर की समस्त कोचिंग और शैक्षणिक संस्थान मार्च से ही बन्द हैं। जिसके कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों का भविष्य तो दांव पर लग गया है। सैकड़ों लोगों की आय पर भी संकट के बादल छा गए हैं। इन्हीं समस्याओं को लेकर गुरुवार को भोपाल कोचिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भाजपा प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी के नेतृत्व में भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया से मुलाकात कर इन से सम्बंधित समस्याओं से जुड़ा ज्ञापन सौंपा।

‘कबीर गायन’ और ‘गणगौर नृत्य’ की प्रस्तुति

एकाग्र ‘गमक’ श्रृंखला अंतर्गत आज आदिवासी लोककला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा सुश्री अंजना सक्सेना एवं साथी, इंदौर का ‘कबीर गायन’ और श्री अनिमेष उपाध्याय एवं साथी, खण्डवा द्वारा ‘गणगौर नृत्य’ की प्रस्तुति हुई |  

युवा वर्ग में नशे की प्रवृत्ति रोकने के लिए अभियान चलाया जाएः शिवराज

मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए हैं कि युवा वर्ग में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। नशे के कारोबार में लिप्त दोषियों की जड़ों पर प्रहार करें।

पार्टी नेताओं पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण, लोकतंत्र की हत्या पर उतारू है ममता सरकारः विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के वाहनों पर पश्चिम बंगाल में पथराव की घटना को लेकर मध्यप्रदेश में भाजपा ने तीखा विरोध जताया है। प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पं. बंगाल के डायमंड हार्बर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं भाजपा नेताओं के काफिले पर टीएमसी कार्यकर्ताओं के हमले को दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है। भोपाल जिला भाजपा द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पुतला का दहन किया गया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश की संसद के जिस नए भवन का भूमिपूजन किया है, वह न सिर्फ आकार में बड़ा होगा, बल्कि सभी आधुनिक सुविधाओं और प्रणालियों से युक्त भी होगा। संसद का यह नया भवन संसदीय प्रक्रियाओं में लगने वाले समय को कम करके उन्हें सुगम बनाएगा, वहीं देश में लोकतंत्र को विस्तार और मजबूती भी देगा। इस नए संसद भवन की नींव रखने पर मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताता हूं और उन्हें प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से धन्यवाद देता हूं।

                प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि नए संसद भवन में लोकसभा और राज्यसभा दोनों एक साथ काम करेंगी और पार्लियामेंट हॉल में दोनों ही सदनों के 1224 सदस्यों के एक साथ बैठने के लिए पर्याप्त स्थान होगा। इसके अलावा सदन की कार्यवाही एवं सांसदों के उपयोग के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं और प्रणालियां भी उपलब्ध होंगी। इससे संसदीय कार्यवाही में लगने वाला कीमती समय बचेगा और संसद की कार्यप्रणाली में तेजी आएगी। श्री शर्मा ने आशा जताई कि जिस तरह से वर्तमान संसद ने आजादी के बाद देश को गढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया है, उसी तरह नया संसद भवन देश को हर मोर्चे पर आत्मनिर्भर बनाने, भारतमाता के गौरव को परम शिखर पर पहुंचाने और विश्वमंच पर देश को एक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा। श्री शर्मा ने नए संसद भवन के लिए देश और प्रदेश की जनता को बधाई भी दी। 

संसद का नया भवन संसदीय प्रक्रियाओं को सुगमता व लोकतंत्र को मजबूती देगा: वीडी शर्मा

देश के नए संसद भवन का गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेदिल्ली में भूमिपूजन किया जिसे वेबिनार के माध्यम से देशभर में देखा गया। मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि नया संसद भवन संसदीय प्रक्रियाओं को सुगम और लोकतंत्र को मजबूती देगा।

सायबर क्राइम इन्‍वेस्‍टीगेशन एंड इन्‍टेलिजेन्‍स समिट का शुभारंभ

मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी में सायबर क्राइम इन्‍वेस्‍टीगेशन एंड इन्‍टेलीजेंस समिट का शुभारंभ आठ दिसंबर को माननीय गृहमंत्री डॉ. नरोत्‍तम मिश्रा के मुख्‍य आतिथ्‍य में हुआ। जिसमें मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री व्ही.के.जौहरी तथा विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्रीमती अरूणामोहन राव ऑनलाईन सम्मिलित हुई। इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ चीफ ऑफ पुलिस के प्रेसिडेन्‍ट श्री सिंथिया रिनॉड ने भी शुभारंभ सत्र को ऑनलाईन संबोधित किया।  

बैगा जनजातीय नृत्य की प्रस्तुति

एकाग्र ‘गमक’ श्रृंखला अंतर्गत आज आदिवासी लोककला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा श्री जीवन दास और साथी, राजस्थान द्वारा तेरहताली नृत्य एवं श्री भद्दू सिंह उफडिया और साथी, डिंडोरी द्वारा बैगा जनजातीय नृत्य की प्रस्तुति हुई |

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा नगरीय निकाय में महापौर टिकट गैर विधायकों देने की होगी कोशिश

भाजपा प्रदेश अध्य़क्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि नगर निगम महापौर पद का आरक्षण नियमों, प्रक्रियाओं और पारदर्शिता के साथ हुआ है। पार्टी की इन चुनावों में कोशिश होगी कि महापौर पद के लिए गैर विधायकों को टिकट दिया जाए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ पर आरोप लगाया कि उनकी सोच अनुसूचित जनजाति विरोधी है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today