विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को सभी स्थानीय नेताओं More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव फरवरी तक स्थगित

मध्यप्रदेश में नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद तथा त्रि स्तरीय पंचायत चुनावों को तीन महीने के लिए स्थगित कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को इस तरह का आदेश जारी किया है। इसमें कोविड 19 का हवाला देते हुए इन चुनावों को फरवरी तक के लिए स्थगित किए जाने की सूचना दी गई है। इस तरह नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मी तीन महीने के लिए टल गई है।

किसान कांग्रेस की कृषि बिलों के खिलाफ तलेन से भोपाल की पैदल यात्रा

मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि बिलों का विरोध करने के लिए किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर तलेन से भोपाल की पैदल यात्रा पर निकले हैं। यात्रा कुरावर-पीलूखेड़ी पहुंची तो वहां पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव शामिल हुए। उन्होंनेयात्रा को संबोधित किया । पैदल यात्रा में किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर के अलावा पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह, नरसिंहगढ़ पूर्व विधायक गिरीश भंडारी उपस्थित रहे ।

माणिकचंद्र वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर डाक टिकट विमोचन 27 को

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को प्रख्यात पत्रकार स्व. माणिक चंद्र वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर डाक टिकट अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी करेंगे। इस अवसर पर भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीधर पराड़कर जी मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे।

विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले 34 कर्मचारी मिले कोरोना संक्रिमत

मध्यप्रदेश विधानसभा का 28 दिसंबर को आयोजित सत्र से पहले विधानसभा सचिवालय के 34 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। विधानसभा सत्र के मद्देनजर विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह सहित अधिकारियों और कर्मचारियों का कोरोना संक्रमण की जांच के लिए परीक्षण कराया गया।

शहीदी पर्व गुरुद्वारा टीटीनगर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहेब जादों और माता गूजरी जी की पवित्र याद को समर्पित शहीदी पर्व गुरुद्वारा टी टी नगर भोपाल में श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। गुर्मत स्टडी सर्कल मध्य प्रदेश द्वारा समूह साध संगत और सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के सहयोग से शहीदी पर्व पर कीर्तन दरबार सजाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालों ने माथा टेका,
विशेष दीवान में कीर्तन विद्या केंद्र नानकसर हमीदिया रोड एवं गुरुद्वारा गुरुनानक पूरा रायसेन रोड एवं गुरुद्वारा माता साहेब कौर जी बोग्धा पुल्ल भोपाल के बच्चो द्वारा शब्द कीर्तन ,गुरबाणी गायन, बच्चे गुरुग्रंथ साहिब जी में से वाक़् शब्द पढ़ कर सुनाएं और सामूहिक अरदास में सरबत के भले के लिए करी और देश की समृद्धि, तरकी , खुशहाली, की अरदास करी।

जो कभी बंगाल के किसानों के लिए कुछ नहीं बोले, वो दिल्ली आकर विरोध कर रहे हैं : प्रधानमंत्री

मैं देश के उन 9 करोड़ किसानों को बधाई देता हूं, जिनके खातों में आज किसान सम्मान निधि के दो हजार रुपयों की किश्त पहुंच रही है। लेकिन मुझे अफसोस है कि पश्चिम बंगाल के 70 लाख किसान इस लाभ से वंचित हैं। वहां की सरकार राजनीतिक कारणों से उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलने दे रही है। मैं ये बात बहुत पीड़ा के साथ कहना चाहता हूं कि जिन लोगों ने बंगाल पर 30 साल तक शासन किया, उसे कहां से कहां पहुंचा दिया। ममता जी ने पं.बंगाल को बर्बाद कर दिया। बहुत आश्चर्य की बात है कि जिन लोगों ने बंगाल के किसानों के लिए कभी आंदोलन नहीं किया, उन्हें न्याय दिलाने, योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कभी आवाज नहीं उठाई, अब पंजाब पहुंच गए हैं। ये दिल्ली में लोगों को परेशान कर रहे हैं, अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लेकिन देश की जनता इनके खेल को पहचानती है।

प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी 26 एवं 27 को प्रदेश प्रवास पर

भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रभारी मुरलीधर राव, सह प्रभारी सुश्री पंकजा मुंडे एवं बिशेश्वर टुडू, 26 एवं 27 दिसंबर को प्रदेश प्रवास पर रहेंगे।

जनसमस्याओं के समाधान का केन्द्र बने जिला कार्यालय

कार्यालय भवन की आत्मा उसका कार्यकर्ता होता है। भोपाल जिले का यह कार्यालय सजीव और जीवंत है। इस कार्यालय से कई कार्यकर्ताओं की स्मृतियां जुड़ी हुई है। संघर्ष के समय का यह कार्यालय साक्षी रहा है। आज पंच से प्रधानमंत्री तक भारतीय जनता पार्टी है। इस अनुकूल समय में भारतीय जनता पार्टी का बूथ स्तर तक विस्तार करना हर कार्यकर्ता का कर्त्तव्य है। भोपाल जिले का यह कार्यालय कार्यकर्ताओं के काम का केन्द्र बने जनता को जब भी तकलीफ हो तो यहां आकर उन्हें समाधान मिले। यह कार्यालय केन्द्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करवाने का केन्द्र बने।

युकां को किसान सम्मान मार्च के बदले पश्चाताप मार्च निकालना चाहिए: अभिलाष पाण्डे

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिलाष पाण्डे ने कहा कि प्रदेश में युवक कांग्रेस 27 दिसंबर को किसान सम्मान मार्च करने सड़कों पर उतर रही है जिसमें कांग्रेस के कई बडे नेता बुलाए जा रहे है। प्रदेश में कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए 2 लाख रूपए के किसानों के कर्जमाफी के नाम पर धोखा देकर सरकार बनाई थी। उपचुनाव में इन्हीं किसानों ने पटकने का काम किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जिस प्रकार किसानों के लिए कानून लेकर आए है और प्रत्येक किसान से चर्चा कर रहे है। देश का किसान आगे बढ़ रहा है उसकी आय दोगुनी हो रही है।

युवा कांग्रेस का 27 को युवा शक्ति समागम, किसान स्वाभिमान मार्च

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का 27 मार्च समागम आयोजित किया गया है जिसमें युकां के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास शामिल होंगे। मप्र युवा कांग्रेस का 27 को युवा शक्ति समागम होगा और इसके साथ ही किसान स्वाभिमान मार्च का आयोजन किया गया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today