विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को सभी स्थानीय नेताओं More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

रामेश्वर शर्मा ने किया कजलीखेड़ा पुलिस चौकी का शुभारम्भ

प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा के मुख्य आतिथ्य में कोलार थाना अंतर्गत कजलीखेड़ा पुलिस चौकी का शुभारम्भ किया गया. इस अवसर पर रामेश्वर शर्मा ने बताया कि कोलार थाना के अंतर्गत कजलिखेड़ा-बोरदा-गोल अमरावत-बोदखो आदि नागरिको की सुरक्षा एवं इस क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाएं रखने की दृष्टि से कजलिखेड़ा मुख्य मार्ग पर पुलिस चौकी की स्थापना की गयी है.

किसान आंदोलन की ट्रैक्टर रैली को मिल रहा समर्थन

सरकार के 3 किसान विरोधी काले कानूनों के खिलाफ देशभर के किसानों के साथ छतरपुर में भी किसान आंदोलन चल रहा है। छतरपुर के किसानों ने ग्रामीण अधिकार संगठन के तत्वावधान में 13 से छतरपुर के छत्रसाल चौक पर अनिश्चितकालीन अनशन की घोषणा कर दी है। उसके पहले 8 जनवरी से 13 जनवरी तक 6 दिवसीय ट्रेक्टर रैली निकाली जा रही है। ट्रैक्टर रैली को किसानों का भारी समर्थन मिल रहा है, ग्रमण अधिकार संगठन के प्रदेश संयोजक अमित भटनागर ने बताया कि सरकार के तीन कृषि कानूनों जे प्रति किसानों में जबरदस्त आक्रोश है.

मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष 12 को युवा सम्मेलन को करेंगे संबोधित

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में युवा सम्मेलन आयोजित करेगा। साथ ही कार्यालय में स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी लगाएगा।

विधायक किसी भी पार्टी का हो, हम विकास के लिए काम करते हैं: शर्मा

गुनौर ( पन्ना) की जनता ने जिस तरह से मुझे प्यार और आशीर्वाद दिया है, मैं चाहता हॅू कि यही प्यार भारतीय जनता पार्टी को सदैव मिलता रहे। गुनौर के कार्यकर्ताओं की इच्छा थी कि गुनौर नगर परिषद बने, वह आज पूर्ण हो गई। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान का आभार व्यक्त करता हूं। अब गुनौर का विकास भी तेजी से होगा। हमारे मुख्यमंत्री जी यह कभी नहीं सोचते कि किस पार्टी का विधायक है हम बड़े दिल वाले लोग हैं, हम तो सिर्फ विकास के लिये काम करते हैं।  हम यहॉ की जनता की प्रत्येक मांग पर काम करेंगे और गुनौर को एक विकसित नगर परिषद बनायेंगे।

महाराष्ट्रीयन कुनबी पाटिल समाज की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

महाराष्ट्रीयन कुनबी पाटिल समाज की कार्यकारिणी बैठक  चिनार पार्क में विगत दिवस संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष सुनील नत्थू पाटिल ने की कार्यकारिणी के सदस्य बैठक में मौजूद थे। बैठक में नये सदस्यों को जोड़ने के लिए घर-घर जाकर फार्म भरवाये जाएंगे।

अपहरण के मामलों में परिवार को मिलेगा अधिकार पत्र

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में अपराधियों पर अंकुश लगाने का कार्य पूरी ताकत से किया जाएगा। आम लोगों को कानून के राज का एहसास करवाया जाएगा। गत 08 माह में अपराधियों के विरूद्ध की जा रही सख्त कार्यवाही का परिणाम है कि विभिन्न तरह के अपराधों में 15 से लेकर 50 प्रतिशत तक की कमी आयी है। बालिकाओं और महिलाओं से जुड़े अपराधों में लिप्त लोग नरपिशाच हैं। उन्हें किसी भी स्थिति में न छोड़ा जाए। बलात्कारियों को तो फाँसी ही मिलना चाहिए। प्रदेश में गुम बालिकाओं के संबंध में विस्तार से समीक्षा की गई है। अपहृत बच्चे की बरामदगी के लिए चैकलिस्ट के अनुसार कार्यवाही होगी। परिजनों को एक रिकार्ड पत्र दिया जाएगा जिसमें पुलिस द्वारा की जा रही विवेचना का विस्तृत विवरण होगा। अधिकार पत्र में जानकारी रहेगी कि कितने दिनों में क्या-क्या कार्यवाही की गई है। इस व्यवस्था में अब अपहृत होने वाले बच्चे के परिजन के साथ प्रत्येक 15 दिन में थाना प्रभारी और प्रत्येक 30 दिन में एसडीओपी केस डायरी के साथ बैठेंगे। इसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अधिकार पत्र के अनुसार कार्यवाही हुई है अथवा नहीं।

उज्जैन पुलिस की कार्यवाही, लगभग 1.44 क्विंटल गांजा बरामद

पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन श्री राकेश गुप्ता, पुलिस उप महानिरीक्षक उज्जैन रेंज श्री मनीष कपूरिया के मार्गदर्शन में जिले में चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान में पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमरेन्द्र सिंह तथा श्री आकाश भूरिया के निर्देशन में लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। इसी तारतम्य में खाचरौद थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध अलग-अलग स्‍थानों पर कार्रवाई कर चार आरोपियों से 1.44 क्विंटल गाँजा जब्‍त करने में सफलता हासिल की है। साथ ही इन आरोपियों से एक क्रेटा कार, एक ओमनी कार और एक मोटरसाईकिल भी पुलिस ने जब्‍त की है।

पंचायतों की व्यवस्था में लघुवनोपज को जोड़ा जाएगा

अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री मनोज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में लघु
वनोपज के उत्पाद, उपार्जन संबंधी वर्तमान नीति में संशोधन संबंधी गठित समिति की बैठक
विन्ध्याचल भवन में सम्पन्न हुई।

सांची विश्वविद्यालय की छात्रा को मिला आदर्श नारी सम्मान

सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय की शोधार्थी श्वेता नेमा को राजस्थान, जोधपुर की अनंता योग एवं आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान ने आदर्श नारी सम्मान से सम्मानित किया है।

मध्यप्रदेश ही नहीं, पूरे देश के किसान कृषि कानूनों के साथ खड़े हैं: शर्मा

मध्यप्रदेश और देश के सारे किसान केन्द्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों के साथ खड़े हैं। प्रदेश के 50 लाख किसानों के साथ तो हमारे प्रधानमंत्री जी ने बात की है। किसानों के नाम पर कुछ लोग किसान आंदोलन को हवा दे रहे हैं, भड़का रहे हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को कटनी जिला कार्यालय में मीडिया से चर्चा के दौरान कही।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today