विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को सभी स्थानीय नेताओं More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

नंदकुमारसिंह चौहान की हालत चिंताजनक

शनिवार को मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान शाम 5 बजे दिल्ली आकर गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में नंदकुमार चौहान की तबियत देखने जाएंगे। सांसद चौहान की हालत बेहद चिंताजनक बताई जा रही है। सीएम शाम 7 बजे दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।

सरकार चला रही ट्रांसफर इंडस्ट्री और एनसिलरी इकाईयां: जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व मंत्री व मीडिया प्रभारी जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार को विज्ञापन की सरकार बताया है। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार का माफिया अभियान सिर्फ विज्ञापनों में ही चल रहा है। जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि जिस माफिया के खिलाफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान अभियान चलाने की बात कह रहे है वह माफिया भाजपा के 15 साल के शासन काल में ही पनपा है। उन्होंने कहा कि जिस माफिया को मुख्यमंत्री खत्म करने की बात कह रहे है, वह माफिया आए दिन वनकर्मियों और पुलिसकर्मियों पर हमले कर रहा है उनके उपर गोलिया चला रहा है और उनकी हत्या कर रहा है।

नवदीप कौर की रिहाई के लिए यूथ फ़ॉर स्वराज का हस्ताक्षर अभियान

सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के दौरान यूथ फ़ॉर स्वराज द्वारा मजदूर नेता नवदीप कौर की तुरंत रिहाई की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान यूथ फ़ॉर स्वराज द्वारा नवदीप कौर के खिलाफ हुए शोषण और हिंसा की निष्पक्ष जाँच कर दोषियों को सजा देने की माँग भी रखी गई। इस दौरान न्यायप्रिय लोगो द्वारा भारी संख्या में हस्ताक्षर करके नवदीप कौर की तुरंत रिहाई की माँग के पक्ष में अपना समर्थन व्यक्त किया गया।

अफ़साने का अफ़साना 13 फरवरी, 2021 को भोपाल में

मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद द्वारा अफ़साना एवं उपन्यास पर आधारित अफ़साने का अफ़साना दिनांक 13 फरवरी, 2021 को मुल्ला रमूज़ी संस्कृति भवन, भोपाल में आयोजित है। इस अवसर पर संचालक, संस्कृति अदिति कुमार त्रिपाठी की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।

अलीराजपुर पुलिस टीम ने 72 घण्टे में अंधेकत्ल का किया पर्दाफाश

पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर विजय भागवानी ने बताया कि थाना कटिठवाडा क्षेत्रान्‍तर्गत ग्राम पनाला में सात फरवरी को फरियादी मोनी पिता पांगला 19 साल निवासी पनाला द्वारा थाना कटिठवाडा में आकर रिपोर्ट दर्ज की थी कि उसके घर में फरियादिया के पिता पांगला की बुआ के लड़के राघु की हत्‍या ग्राम के ही छितू एवं केरिया द्वारा की गई है, जिसपर थाना कटिठवाडा में अपराध क्रमांक 26/2021 धारा 302,506,34 भादवि का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया।

बुंदेली रेडिओ स्टेशन पर तहसीलदार वी पी सिंह की विदाई

 छतरपुर नौगांव तहसील अंतर्गत ग्राम दौरिया में हाईवे पर स्थित बुंदेली रेडियो एफएम के संचालक केके चतुर्वेदी रेडियो नौगांव के तत्कालीन तहसीलदार सेवानिवृत्त बीपी सिंह की विदाई पार्टी समारोह का आयोजन किया गया तथा नौगांव में वर्तमान में पदस्थ तहसीलदार पीयूष दीक्षित का अभिनंदन वंदन किया गया.

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की कामकाजी बैठक, 31 को चार सत्र

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की पहली कामकाजी बैठक 30 जनवरी को इंदौर में प्रारंभ हुई। बैठक के पहले दिन शनिवार को परिचय बैठक में प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव जी शामिल हुए। बैठक के दूसरे दिन रविवार को प्रातः 10 बजे उदघाटन सत्र के साथ चार सत्र होंगे। जिन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

देश कैसे बचेगा और आगे बढ़ेगा, यह देखना हमारी जिम्मेदारीः शर्मा

आज देश में हमारी पूर्ण बहुमत वाली सरकार है। सबसे अधिक राज्यों में हमारी सरकारें जनता की सेवा कर रही हैं। पूरा विश्व हमारे नेतृत्व की प्रशंसा कर रहा है और विपक्ष को यह सहन नहीं हो रहा है। इसीलिए विपक्षी दल ऐन केन प्रकारेण सरकार को बदनाम और अस्थिर करने के प्रयास कर रहे हैं। विपक्षी दल और कुछ देश विरोधी ताकतें समाज में जहर घोल रहे हैं। हमें उनके मंसूबे पूरे नहीं होने देना है। कांग्रेस और वामपंथी दल देश में अराजकता फैला रहे है। तिरंगे का अपमान करने में भी यह लोग पीछे नहीं है। देश कैसे बचेगा और कैसे आगे बढ़ेगा, इसकी जिम्मेदारी हमारी है, क्योंकि हमारे लिए देश प्रथम है।

गांधी पुण्यतिथि एवं स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के लिए दो मिनट का मौन

मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय में 30 जनवरी को प्रातः 11 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि एवं भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान करने वाले शहीदों की स्मति में विधानसभा परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष दो मिनट का मौन रखा गया। सचिवालय के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव ए. पी. सिंह भी सम्मिलित हुए।

रेडक्रास ने ‘‘अपना घर’’ के वृद्वों को वितरित किये कंबल

30 जनवरी को गांधीजी की पुण्य तिथि के अवसर पर शहर में पढ रही भीषण ठंड से बचाव के चलते भारतीय रेडक्राॅस सोसायटी मध्यप्रदेश राज्य शाखा द्वारा चलाये जा रहे कंबल बांटने अभियान के तहत आज गौराजन उत्थान व कल्याण संस्था, द्वारा सर्वधर्म कोलार, भोपाल में संचालित ‘‘अपना घर’’ में वृद्वजनों को कम्बल वितरित किये गये। इस अवसर पर रेडक्रास के चेयरमैन आशुतोष पुरोहित, जनरल सेक्रेटरी डाॅ. प्रार्थना जोशी, प्रबंध समिति सदस्य डाॅ. एल.एन. शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी श्री आर.के. जैन, अपना घर की संचालक माधुरी एवं पदाधिकारी मौजूद थे।  

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today