सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय की नई वेबसाइट का लोकार्पण प्रदेश की संस्कृति मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर द्वारा किया गया। आज़ादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला अंतर्गत संस्कृति मंत्री महोदया द्वारा माऊस को क्लिक कर वेबसाइट के नए संस्करण को जारी किया गया।
विश्वविद्यालय वेबसाइट लोकार्पण अवसर पर मंत्री महोदया ने कुलपति डॉ. नीरजा गुप्ता को बधाई दी। कुलपति महोदया ने संस्कृति मंत्री को अवगत कराया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय की वेबसाइट को अधिक से अधिक छात्रों एवं शिक्षा जगत तक पहुंचाने के उद्देश्य से इसे अंग्रेज़ी में तैयार किया गया है।








