विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को सभी स्थानीय नेताओं More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

दमोह की जनता को सौदेबाजी की राजनीति स्वीकार नहीं है : कमलनाथ

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज दमोह उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन के नामांकन दाखिल करने के पूर्व एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दमोह उपचुनाव को में उपचुनाव नहीं मानता, इस उपचुनाव के माध्यम से हम यह तय करेंगे कि हमें किस रास्ते पर जाना है, हमें ईमानदार राजनीति पसंद है या सौदेबाजी की राजनीति पसंद है?मैं आपसे माफी मांगता हूं कि वर्ष 2018 में हमने आपको जो उम्मीदवार दिया, उसके बारे में हमें नहीं पता था कि वह क्षेत्र की जनता के विश्वास के साथ सौदेबाजी करेगा।

जो वादे मध्यप्रदेश में छत्तीसगढ़ में नहीं निभाए, असम में कैसे पूरे करेंगे राहुल बाबा: शिवराज

 जहां भी चुनाव आते हैं राहुल बाबा पहुंच जाते हैं। वो कहते हैं मैं झूठ नहीं बोलता,  मैं गारंटी दे रहा हूं। ये वही राहुल गांधी हैं,  जिन्होंने खुद और उनकी पार्टी ने कहा था सभी को सरकारी रोजगार दिया जाएगा,  सरकारी नौकरी दी जाएगी। मध्यप्रदेश में सवा साल कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन एक को भी सरकारी नौकरी नहीं मिली। राहुल गांधी की पार्टी ने वचन दिया था कि 4000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देंगे। इन्होंने एक पैसा भी किसी बेरोजगार को नहीं दिया। इन्होंने, कहा था फूड प्रोसेसिंग की हर ब्लॉक हर जिले में खेत के बगल में इंडस्ट्री खोलेंगे,  इन्होंने एक इंडस्ट्री नहीं खोली। इन्होंने, यह भी कहा था कि 10 दिन में अगर किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ तो 11वे दिन मुख्यमंत्री बदल दूंगा। उस हिसाब से सवा साल में 40 – 50 मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश में बदल देना चाहिए थे।  अब राहुल बाबा असम आकर 5 गारंटी दे रहे हैं। असम के नौजवानों को रोजगार के लिए फार्म बांट रहे हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि जो वादे आपने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में पूरे नहीं किए, वो असम में कैसे पूरे कर देंगे? मध्यप्रदेश में कहा कर्जमाफी पक्की, यहां कह रहे हैं रोजगार पक्का, राहुल बाबा आपको शर्म आनी चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने गुरुवार को असम में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कही।

होली को अपने घरों तक सीमित करना जरूरी : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए सतर्कता आवश्यक है। अत: होली के त्यौहार को अपने घरों तक सीमित करते हुए “मेरी होली मेरे घर” के सिद्धांत का अनुसरण करना आवश्यक है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि संपूर्ण प्रदेश में गेर, चल समारोह अन्य सार्वजनिक आयोजन प्रतिबंधित रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्री परिषद की बैठक के उपरांत कोरोना पर हुए प्रस्तुतीकरण पर मंत्री परिषद के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे।

चिकित्सकीय सुविधाओं के विस्तार के लिए 316 करोड़ से अधिक स्वीकृत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रि-परिषद की वर्चुअल बैठक में गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, भोपाल एवं सम्बद्ध चिकित्सालय में भारत सरकार की प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के सहयोग से जनता को विशिष्ट चिकित्सकीय सुविधाओं के विस्तार से संबंधित निर्माण कार्य करने के लिए 316 करोड 96 लाख रूपये की स्वीकृति दी।

पत्रकारों को श्रद्धा निधि देने पर प्रदेश अध्यक्ष ने दिया मुख्यमंत्री को धन्यवाद

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने स्वास्थ्य कारणों से संकट से जूझ रहे दो वरिष्ठ पत्रकारों को श्रद्धा निधि देने के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को धन्यवाद दिया है।

अजा मोर्चा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिलाया वन बूथ-फाइव यूथ का संकल्प

 भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.कैलाश जाटव ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रवास कर जिला बैठकों में अजा बस्तियों को मजबूत करने का मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आव्हान किया। उन्होंने बैठक में मोर्चा कार्यकर्ताओं को वन बूथ-फाइव यूथ का संकल्प दिलाया। डॉ. जाटव ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश के सभी बूथों पर मोर्चा के पांच पांच कार्यकर्ता तैनात कर आगामी नगर निगम, नगर पालिका एवं पंचायत चुनाव में कांग्रेस को परास्त करने का काम करेगा।

चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को जबलपुर पुलिस ने पकड़ा

चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को जेल से रिहा हुये एवं पूर्व में पकड़े गये नकबजनों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच करते हुये चोरी गये मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है। समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा पूर्व में पकड़े गये लूट एवं वाहन चोरी के आरोपियों की दिन में तथा नकबजनी के आरोपियों की चैकिंग रात मे चैकिंग की जा रही है।

मुख्यमंत्री बघेल ने नक्सलियों द्वारा जवानों की बस को ब्लास्ट से उड़ाने की घटना की कड़ी निंदा की

रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा जवानों से भरी बस को ब्लास्ट से उड़ाने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। इस दुखद घटना में एक वाहन चालक सहित डीआरजी के 4 जवानों की शहादत पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने शहीद जवानों और वाहन चालक के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि सुरक्षा बलों की लगातार की जा रही कार्रवाई से नक्सलियों के पैर उखड़ने लगे हैं। यह घटना नक्सलियों की हताशा का परिणाम है। नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान और तेज होगा।

77 शाला भवनों, 8 शिक्षा परिसरों व तीन छात्रावासों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मैं वैभवशाली,गौरवशाली, समृद्ध और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए स्वयं को पूर्णत: समर्पित करता हूँ। हम सबको मिलकर नये मध्यप्रदेश का निर्माण करना है। प्रदेश में रोटी,कपड़ा और मकान दवाई,पढ़ाई और सबके लिए रोजगार के अवसर के लिए हर संभव प्रयास जारी हैं। पानी बचाने,वृक्षारोपण,स्वच्छता,बेटियों के सम्मान, नशा मुक्ति अभियान और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर पहल करनी होगी। मुख्यमंत्री चौहान अपने चौथे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर मिंटो हाल में आयोजित जन कल्याणकारी योजनाओं पर केन्द्रित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

शहीद दिवस पर रक्तदान करने सुबह से ब्लड बैंक पहुंचे रक्तदाता

शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 90वे शहीद दिवस पर रक्तदान का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने मध्य प्रदेश की सभी रेडक्रॉस इकाइयों में एक साथ रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की राज्य शाखा के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से शुरू हुआ।  भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी मध्य प्रदेश के चेयरमैन श्री आशुतोष पुरोहित ने इस रक्तदान शिविर में पहले तीन रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। शिविर में मिर्जा अजमल बेग ने सबसे पहले रक्तदान किया। शिविर में NIFAA के प्रदेश संयोजक श्री एच आर प्रभाकर और एमपी रेडक्रॉस सोसाइटी की प्रभारी महासचिव श्रीमती ऐलीजाबेथ जोस भी मौजूद रहीं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today