विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को सभी स्थानीय नेताओं More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

जबलपुर में कच्ची शराब उतारने के ठिकाने पर पुलिस की दबिश

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा ने जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपियेां को चिन्हित करते हुये प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है।

गौतम ने की दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात

मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष माननीय श्री गिरीश गौतम ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान मंगलवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी, केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री श्री थावरचंद गहलोत एवं राज्यसभा सदस्य श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सौजन्य भेंट की। इस दौरान विंध्य क्षेत्र एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम के विधानसभा क्षेत्र देवतालाब से संबंधित विकास कार्यों से संबंधित कई लंबित प्रस्तावों पर केंद्रीय मंत्रियों ने त्वरित निर्णय का आश्वासन प्रदान किया।

रेडक्रॉस का रोको-टोको अभियान चूनाभट्टी चौराहे पर

मध्य प्रदेश रेडक्रॉस सोसायटी ने रोको-टोको अभियान के तहत चूनाभट्टी चौराहे पर निशुल्क मास्क वितरण किया। मध्य प्रदेश और भोपाल में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते रेडक्रॉस लोगों को जागरूक करने के लिये निरंतर इस अभियान को प्रदेशभर में चला रही है। भोपाल में मध्य प्रदेश शाखा के चेयरमैन श्री आशुतोष पुरोहित ने अभियान की अगुआई  करते हुए शहर के चौराहों और प्रमुख स्थलों पर निशुल्क मास्क वितरण करा रहे हैं। वही दूसरी तरफ प्रदेश के सभी जिलों में कार्यरत रेडक्रॉस की इकाइयां भी इस अभियान में शामिल हो गई हैं।

मुख्यमंत्री ने किया प्रदेश कार्यालय में झंडा वंदन

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलबार को 41 वां स्थापना दिवस ‘सेवा ही संगठन’ की थीम पर प्रदेश के प्रत्येक मंडल में मनाया। इस दौरान स्वच्छता अभियान, मास्क वितरण एवं एक बार में उपयोग होने वाले प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प दिलाने जैसे अनेक सेवाभावी कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदेश  के सभी बूथ अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने निवास पर पार्टी का झंडा लगाकर मिष्ठान एवं फल वितरण किया। प्रदेश के सभी जिला कार्यालयों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाजपा के गौरवशाली इतिहास व विकास यात्रा पर व्याख्यान हुए। स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकारों की उपलब्धियों एवं योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

कोरोना संक्रमण रोकने केलिए जन-जागृति आवश्यक-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 6 अप्रैल बहुत ऐतिहासिक और पवित्र दिन है। आज ही के दिन महात्मा गांधी की दांडी यात्रा का समापन हुआ इसी कड़ी में आज मैं स्वास्थ्य आग्रह के लिए महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष हूँ। मुख्यमंत्री चौहान आज कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जन-जागृति पैदा करने के उद्देश्य से मिंटो हॉल के समक्ष स्थित गांधी प्रतिमा के समीप आयोजित स्वास्थ्य आग्रह में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

छिंदवाड़ा जिले के नगरीय क्षेत्रों में 88 घंटे का लगा लॉक डाउन

छिंदवाड़ा -जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में आज निर्णय लिया गया कि छिन्दवाड़ा जिले के नगरीय क्षेत्रो में तथा शहर से लगे 5 किलोमीटर तक के एरिये में आज 1 अप्रेल रात्रि 10 बजे से सोमवार 5 अप्रेल सुबह 6 बजे तक 88 घंटे का रहेगा लॉकडाउन जिला कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने बैठक में दिए निर्णय

प्रदेश अध्यक्ष 2 अप्रेल को कटनी प्रवास पर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा 2 अप्रेल को कटनी और पन्ना प्रवास पर रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा 2 अप्रेल को प्रातः 9.30 बजे कटनी जिले के सर्किट हाउस में मंडल अध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित करेगें। आप प्रातः 10 बजे सर्किट हाउस में पत्रकार बन्धुओं से भेंट करेंगे। प्रातः 11 बजे कलेक्टर सभागार में जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक में भाग लेंगे।

कोविड रेपिड एंटीजन टेस्ट, आर टी पी सी आर टेस्ट के दरों में कमी का आग्रह

मध्यप्रदेश में अभी कोविड-19 की टेस्ट दरें अन्य राज्यों से ज्यादा है। आम जनता को सहूलियत देने के लिए ये दरें कम की जाना चाहिए। आरटीपीसीआर टेस्ट की दर 700/ रुपए और रेपिड एंटीजन टेस्ट की दर 500/ रुपए की जाना चाहिए।

प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में किसान सहायता केंद्र आरंभ

प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय के प्रथम तल पर स्थित सभाकक्ष में आयोजित एक समारोह में किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए कांगे्रस ने आज किसान सहायता केंद्र का शुभारंभ किया। इस किसान सहायता केंद्र के माध्यम से सीधे तौर पर किसान अपनी समस्याएं फोन नं. 0755-424816, ईमेल अथवा स्वयं उपस्थित होकर लिखित दस्तावेज प्रस्तुत कर दर्ज करा सकेंगे। इस काॅल संेटर में प्राप्त किसानों की समस्याओं को कांगे्रस राज्य सरकार द्वारा शीघ्र निराकरण कराने का प्रयास करेगी। 

जनता को अप्रैल फूल बनाने की तैयारी : नरेंद्र सलूजा

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि शिवराज सरकार द्वारा गजट नोटिफिकेशन कर 1 अप्रैल से प्रदेश के नगरीय निकायों में कचरा संग्रहण शुल्क व जलकर शुल्क की दरों में की गई दोगुनी वृद्धि व सीवरेज चार्ज के नाम से लगाए गए नए कर को लेकर कांग्रेस के विरोध व जनता के आक्रोश को देखते हुए भाजपा के तमाम नेताओं ने इसके रद्द होने की बात कही , जबकि वास्तविकता यह है कि सरकार के जारी आदेश में इसे निरस्त व रद्द करने की बजाय स्थगित होना बताया गया है ? इसी से समझा जा सकता है कि वर्तमान आक्रोश को शांत करने के लिए व डैमेज कंट्रोल करने के लिए करो का स्थगित का यह आदेश निकाल कर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का खेल खेला गया है क्योंकि आगामी समय में प्रदेश में नगरीय निकाय के चुनाव हैं और वर्तमान में दमोह में भी उपचुनाव है।नगरीय निकाय चुनाव निपटते ही सरकार इस बढ़ी हुई दर वृद्धि को वापस जनता पर थोपेगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today