विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को सभी स्थानीय नेताओं More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

महेश जोशी का आज भोपाल में निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आदरणीय महेश जोशी का आज भोपाल में रात्रि 10 बजे निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा कल 10 अप्रैल , शनिवार को उनके इंदौर स्थित निवास E-1 ओल्ड पलासिया से दोपहर 1:00 बजे निकलकर रामबाग मुक्तिधाम जाएगी।

अंतर्राष्ट्रीय नाइजीरियन युवक सायबर सेल इन्दौर की गिरफ्त में

सोशल मीडिया पर युवती एवं महिलाओं से गहरी दोस्ती कर उनको महंगे विदेशी उपहार का झॉसा देकर लाखों रूपये की धोखाधडी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के सदस्य नाइजीरियन युवक को इंदौर की सायबर सेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक सायबर सेल श्री योगेश चौधरी के मार्गदर्शन में सायबर पुलिस ने यह सफलता हासिल की है।

परिणाममूलक विधायी कार्य में विधानसभा समितियों की भूमिका महत्‍वपूर्ण: गौतम

मध्‍यप्रदेश विधान सभा अध्‍यक्ष गिरीश गौतम ने कहा है कि निष्‍पक्ष, निर्मल और परिणाम मूलक विधायी कार्य-संचालन आदर्श लोकतांत्रिक प्रणाली की पहली आवश्‍यकता है । इससे लोकतंत्र को सही और स्‍वस्‍थ रूप मिलता है । वस्‍तुत: परिणाम मूलक विधायन से लोकतंत्र की सफलता सुनिश्चित होती है, जिसमें विधान सभा समितियां  महती भूमिका का निर्वहन करती हैं ।

पीसी शर्मा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, दमोह में तत्काल लॉकडाउन लगाने की मांग की

पूर्व मंत्री एवं भोपाल दक्षिण पश्चिम विधायक पीसी शर्मा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर दमोह में लॉकडाउन लगाने की मांग की है। विधायक शर्मा पत्र में लिखा है कि प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में दिन प्रतिदिन इजाफा हो रहा है दमोह में भी संक्रमण के कारण सरकारी आंकडों के हिसाब से अभी तक 150 लोगों की मौत हो चुकी है। एवं जिले के लगभग 150 से अधिक लोग संक्रमित हुए है कई हजारों के कोरोना टेस्ट हुए लेकिन उनकी रिपोर्ट अभी तक नही आई है।

भोपाल के कोविड अस्पतालों,कोविड सेंटरों पर रेमडेसिविर इंजेक्शन, आक्सीजन की व्यवस्था करने की मांग

पूर्व मंत्री व कांग्रेस पीसी शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर मांग की है कि कोविड अस्पतालों और कोविड सेंटरों पर रेमडेसिविर इंजेक्शन, ऑक्सीजन की व्यवस्था करने की मांग की है। शर्मा ने पत्र में कहा कि दिन-दिन कोरोना महामारी अन्य क्षेत्र शहरों के साथ ही भोपाल में भयंकर रुप से पैर पसार रही है। कोरोना संक्रमण के बाद मरीजों की जान पर्याप्त इलाज और सुविधाएं नही मिलने की वजह से जा रही है।

NSUI का स्थापना दिवस आज पूरे प्रदेष में मनाया जावेगा

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेष प्रवक्ता सुहृद तिवारी ने कहा कि दिनांक 09 अप्रैल 2021 को एन.एस.यु.आई का स्थापना दिवस आज प्रदेश की सभी जिला इकाईयों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जावेगा ।

वास्तविकता से दूर होकर जनता और खुद के साथ धोका किया: अजयसिंह

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने कहा है कि शिवराज सिंह सरकार ने आक्सीजन का इंतजाम न कर कोरोना मरीजों की श्वांस नली से प्राणवायु छीन ली है। आक्सीजन के अभाव में सभी अकाल मृत्यु के शिकार हो रहे हैं। शिवराजसिंह वास्तविकता से परे जाकर जनता के साथ साथ अपने आपको भी धोका दे रहे हैंद्य क्या यही आपका स्वास्थ्य आग्रह है। मेरी समझ में तो यह मिथ्याग्रह है, जो झूठ की बुनियाद पर खड़ा है। गाँधी जी के सत्याग्रह से आप कोसों दूर हैं, उसे कभी नहीं पा सकते।

ये कमलनाथ नहीं, भाजपा सरकार है विकास में कसर नहीं छोड़ेंगे: शिवराज

2018 के चुनाव में वोट हमें ज्यादा मिले, लेकिन कांग्रेस को कुछ सीटें ज्यादा मिल गईं। हम चाहते तो तब भी सरकार बना सकते थे, लेकिन हमने कहा इन्हें ही बनाने दो। कमलनाथ मुख्यमंत्री बने और पर्दे के पीछे से सरकार दिग्विजयसिंह चला रहे थे। लेकिन हमने ऐसा मुख्यमंत्री नहीं देखा। किसानों से उड़द खरीदी पर पैसे नहीं दिये। धान नहीं खरीदी, चना-मसूर नहीं खरीदा। किसानों को एक पैसा नहीं दिया, विकास का कोई काम नहीं किया। इन्होंने सिर्फ मेडिकल कॉलेज, विकास की योजनाएं और किसानों का पैसा ही नहीं छीना, संबल जैसी गरीब कल्याण की योजनाएं भी बंद कर दी। लेकिन ये कमलनाथ नहीं, भाजपा की सरकार है। मैं आपको वचन देता हूं, आप राहुल सिंह लोधी को अपना विधायक चुनिये, हम विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने गुरुवार को दमोह विधानसभा के बांसातारखेड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। सभा को प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भी संबोधित किया।

हबीबगंज स्टेशन पर उतरे यमराज, मास्क नहीं लगाने वालों को दी चेतावनी

राजधानी के हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर आज यमराज उतरे और बिना मास्क के घूम रहे लोगों को उन्होंने चेतावनी दी। यमराज अपने साथ अपने सिपाहासालार चित्रगुप्त को साथ लेकर पहुंचे थे। उन्होंने चित्रगुप्त से ऐसे लोगों की उम्र का लेखा जोखा मांगा जो बिना मास्क के स्टेशन पर इधर-उधर घूम रहे थे। चित्रगुप्त के आग्रह पर यमराज ने ऐसे लोगों को एक बार माफ करते हुए कहा कि यदि आप लोगों ने कोरोना से बचाव के उपायों का यदि सख्ती से पालन नहीं किया तो अगली बार किसी की नहीं सुनेंगे और ऐसे लोगों को अपने साथ यमलोक ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि मास्क पहनकर, सुरक्षित दूरी बनाकर और वैक्सीन लगवाकर ही आप मुझसे बच सकते हैं।

7 वर्ष पुराने प्रकरण में 3 अपहृत बालिकाओं को मानव दुर्व्यापार के चंगुल से बचाकर वापस घर पहुँचाया

थाना पीपलरावां जिला देवास के ग्राम मुङलादांगी की रहने वाली तीन बालिकाओं का किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा 12 मई 2014 को अपहरण किया गया था। बालिका के पिता की सूचना पर धाना पीपलरावां जिला देवास में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वर्ष 2014 से लगातार तीनों बालिकाओं की पतारसी हेतु अथक प्रयास किये गए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today