विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को सभी स्थानीय नेताओं More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

अभाना में हुई ज्योतिरादित्य सिंधिया की सभा

दमोह विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव मेें भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी के समर्थन में पूर्व मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज ग्राम अभाना में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, प्रदेश के खनिज मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह, भाजपा की प्रदेश मंत्री श्रीमती ललिता यादव सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

दलितों के घोर अपमान पर मौन क्यों हैं विपक्ष के नेताः विष्णुदत्त शर्मा

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर राजनीति करने वाले, अपने-आपको दलितों का मसीहा बताने वाले कांग्रेसी, वामपंथी और अन्य विपक्षी नेताओं की दलितों के अपमान पर चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। आज हर देशवासी और विशेषकर दलित समुदाय के लोग इस सवाल का जवाब चाहते हैं कि क्या इन दलों और नेताओं के लिए दलित सिर्फ चुनाव जीतने के औजार हैं? कांग्रेस और अन्य दलों की इस बर्बर अपमान पर चुप्पी यह सवाल खड़े करती है कि वो दलितों को इंसान भी मानते हैं या नहीं? 

वचन देता हूं, दमोह-बांदकपुर के विकास में कोर-कसर नहीं रहने दूंगाः शिवराज

 दमोह के विकास के लिए राहुल लोधी भाजपा में आये, विधायकी छोड़ी। मुख्यमंत्री के नाते मैं वचन देता हूं कि बादंकपुर और दमोह के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ूंगा। पीने के पानी की समस्या के निदान के लिए 700 करोड़ की पेयजल योजनाएं मंजूर हुई है। हर घर तक सतधारू, पंचमनगर और सीतानगर पेयजल योजना से नल के द्वारा पीने का पानी पहुंचेगा। बांधों का काम चल रहा है, पूरा होते ही हर खेत, हर किसान को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हम लगातार विकास कर रहे हैं और आने वाले तीन वर्षों में कोई भी गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा, सबको पक्का मकान मिलेगा। पार्टी प्रत्याशी राहुल लोधी जी ने विकास के जो सपने दमोह के लिए देखे हैं उन्हें पूरा करने का काम मैं करूंगा।

सेनेटरी नैपकिन नष्ट करने की मशीन पांच गुना कीमत पर खरीदने का आरोप

किसान कांग्रेस के केदार शंकर सिरोही ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सैनेटरी नेपकिनों को नष्ट करने की मशीनों को पांच गुना ज्यादा कीमत पर खरीदा जा रहा है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों आज भी सैनेटरी नेपकिन का प्रचलन ज्यादा नहीं है।

अम्बेडकर जयंती के अवसर पर ‘अम्बेडकर कथा’ का आयोजन

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा 13 अप्रैल, 2021 को सायं 05:30 बजे से संविधान निर्माता परम पूज्य भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जन्म दिवस अवसर पर ‘अम्बेडकर कथा’ का आयोजन गूगल मीट एवं सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से होगा| आरम्भ में माननीय मंत्री, मध्यप्रदेश शासन संस्कृति, पर्यटन एवं अध्यात्म सुश्री उषा ठाकुर का स्वागत उद्बोधन तथा उसके पश्चात् आलोक कुमार- अन्तरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, विश्व हिन्दू परिषद् अपना वक्तव्य देंगे | इस कार्यक्रम से सीधे जुड़ने के लिए google meet डाउनलोड करके http://meet.goolge.com/ivw-yndo-zbz लिंक पर क्लिक करें| कार्यक्रम का सजीव प्रसारण संस्कृति विभाग के youtube/ MPTribalmuseum और facebook/ MPTribalmuseum/page पर भी किया जायेगा|

विधानसभा के प्रमुख सचिव ने कोरोना वैक्सीन की प्रथम खुराक लगवाई

विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने कोरोना की वैक्सीन की प्रथम खुराक आज विधानसभा सचिवालय में लगवाई । सचिवालय के 432 से अधिक कर्मचारी-अधिकारी वैक्सीन लगवा चुके हैं । इस गंभीर संकट पर ए. पी. सिंह ने कहा है कि राज्य शासन के इस अभियान में हम सब लोग वैक्सीन लगवाएं, कोविड संक्रमण से हम जरूर मुक्ति पायेंगे । विधानसभा सचिवालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी वैक्सीन लगवा रहे हैं तथा मापदंडों का भी पालन कर रहे है ।

आरएसएस चलाएगा भूमि संरक्षण के लिए अभियान

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा देशभर में जमीन और किसान से और अधिक जुडऩे के उद्वेश्य से हिंदु नववर्ष के प्रथम दिवस 13 अप्रैल से पूरे देश में भू-संरक्षण अभियान चलाएगा। इसके तहत सभी गांवों तक पहुंचकर एक भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। भूमि पूजन के बाद किसानों को मृदा संरक्षण के विषय में जानकारी दी जायेगी और उनसे अपने खेतों में उर्वरकों की जगह जैविक खादों का उपयोग बढ़ाकर कृषि में करने के लिए प्रेरित किया जायेगा। पहले चरण में यह अभियान 24 जुलाई को गुरुपूर्णिमा तक चलाया जायेगा।

राज्य स्तरीय कार्यालयों में रोटेशन से तृतीय औऱ चतुर्थ श्रेणी 25 फीसदी कर्मचारी उपस्थित होंगे

कोरोना कर्फ्यू काल के दौरान सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य स्तरीय कार्यालयों में अधिकारियों तथा कर्मचारियों की उपस्थिति सम्बन्धी नए आदेश जारी किए हैं । सम्भाग और जिला स्तरीय कार्यालय के लिए कलेक्टर भोपाल को निर्णय लेने के निर्देश दिए गए हैं ।

नवी और ग्यारहवीं की परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं का नहीं होगा वितरण

लोक शिक्षण संचालनालय की आयुक्त श्रीमती जयश्री कियावत ने एक आदेश जारी कर कहा है कि जिन जिलों में लॉक डाउन की स्थिती है उन जिलों में कल से प्रारंभ होने वाली नवी और ग्यारहवीं की परीक्षाएं अभी नहीं ली जाएंगी। श्रीमती कियावत ने अपने आदेश में कहा है कि ऐसे जिलों में नवी और ग्यारहवीं की परीक्षार्थियों को लॉक डाउन खोलने के बाद प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जाए ।

अप्रैल 2013 से नहीं है कोई लेना देना खजुराहो मिनिरल्स से: नीलम चतुर्वेदी

विधायक आलोक चतुर्वेदी की दो साझीदार फर्म , जिन पर अवैध उत्खनन के मामले में 7 करोड़ 27 लाख से ज्यादा का अर्थदंड कलेक्टर छतरपुर ने लगाया है, जिनमें से एक फर्म खजुराहो मिनिरल्स में अजय पाल सिंह परमार, आलोक चतुर्वेदी और श्रीमती कैलाश परमार के साथ नीलम चतुर्वेदी को भी पार्टनर बताया गया है | इस राज्यसभा सदस्य रहे सत्यव्रत चतुर्वेदी की पत्नी नीलम चतुर्वेदी ने स्पष्ट किया है कि अप्रैल 2013 से इस फर्म से उनका इस कंपनी से कोई लेना देना ही नहीं है। 

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today