विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को सभी स्थानीय नेताओं More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

चित्रकूट जेल हत्याकांड पर रिहाई मंच ने उठाया सवाल

 रिहाई मंच ने चित्रकूट जिला जेल में मेराजुद्दीन, मुकीम और अंशू दीक्षित की हत्या पर सवाल किया कि आखिर जेल में कैसे पहुंचा हथियार, वह भी कोराना काल में जब मुलाकात तक बंद है और कैदी अलग-अलग जगहों पर बंद थे। नाइन एमएम की पिस्टल की बात प्रमुखता से आई है तो वहीं जेल अधीक्षक एसपी त्रिपाठी ने मीडिया को दिए बयान में कहा है कि कैंदियों में बहस रुकवाने पहुंचे जेल स्टाफ से अंशु ने सर्विस रिवाॅल्वर छीन ली थी। यह भी कहा जा रहा है कि अंशु ने मेराजुद्दीन को मारा फिर मुकीम को। यह भी कहा जा रहा है कि मुकीम को मारने के बाद मेराजुद्दीन के विरोध करने पर उसको मारा। सच के लिए इस पूरे मामले की हाईकोर्ट के सिंटिग जज के निर्देशन में न्यायिक जांच होनी चाहिए। इसलिए कि अंशु दीक्षित के मारे जाने को लेकर कहा जा रहा है कि उसने कुछ कैदियों को बंधक बना लिया था जिसके बाद पुलिसिया कार्रवाई में वह मारा गया। इस बात पर संदेह पैदा होता है। ऐसा तो नहीं कि तीनों पुलिसिया कार्रवाई में मारे गए और फिर कहानी बनाई गई। जिस तरह मीडिया में आ रहा है कि दोनों को मारते हुए अंशु ने क्या बोला वह एक अच्छी कहानी हो सकती है पर संदेह से परे नहीं। क्योंकि या तो अंशु ने कोई बयान दिया हो पर इसकी कोई बात नहीं आई। यह दूसरा मामला है। ठीक इसी तरह बागपत जेल में नाइन एमएम की पिस्टल से सुनील राठी पर मुन्ना बंजरगी की हत्या का आरोप है।

फिरोजिया के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने को लेकर कांग्रेस ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी व पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने की मांग की है। जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर सांसद फिरोजिया को लोकसभा की सदस्यता से निलंबित करने करने की माँग की है।

मोदी की आलोचना वाले पोस्टर कथित तौर पर चिपकाने पर 17 प्राथमिकियां दर्ज

दिल्ली पुलिस ने कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना करने वाले पोस्टर कथित तौर पर चिपकाने के लिए 17 प्राथमिकियां दर्ज कीं और 15 लोगों को गिरफ्तार किया है.

उर्वरक की बढी कीमतों को लेकर विवेक तंखा ने लिखा सीएम शिवराज को पत्र

राज्य सभा सांसद विवेक तंखा ने लिखा सी एम शिवराज को पत्र लिखा । किसानों को खेती में लगने वाले उर्वरक की बढी कीमतों को लेकर पत्र लिखा।

सभी संसाधनों का इस्तेमाल महामारी को नियंत्रित करने के लिए किया जाये

कोविड महामारी भारत के लगभग सभी परिवारों को किसी न किसी रूप में बुरी तरीके से प्रभावित करते हुए, देश को रौंद रही है। सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था की दयनीय स्थिति और केंद्र तथा राज्य सरकारों के द्वारा विशेषज्ञों के सुझाव और चेतावनी की लगातार उपेक्षा ने हमें इस हालात में पहुंचा दिया है। चिकित्सक, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, और अन्य फ्रंटलाइन कर्मी भारी दबाव में काम कर रहे हैं, और ड्यूटी के दौरान अपने कई सहकर्मियों को खो चुके हैं। भारत में इस महामारी की दूसरी लहर के भयानक असर पूरी तरीके से एक राजनैतिक विफलता है और सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराये जाने की ज़रूरत है। 

आध्यात्मिक गुरूओं ने समाज को आंतरिक शक्ति जागृत कर कोरोना संकट पर विजय का आह्वान किया

‘हम जीतेंगे-पाज़िटीविटी अनलिमिटेड’ श्रृंखला के चौथे दिन श्री पंचायती अखाड़ा – निर्मल के पीठाधीश्वर महंत संत ज्ञान देव सिंह जी एवं पूज्य दीदी माँ साध्वी ऋतंभरा, वात्सल्य ग्राम, वृंदावन ने अपने उद्बोधन में इस बात पर बल दिया कि भारत की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा का पालन कर समाज आंतरिक शक्ति जागृत कर कोरोना संकट का सामना सफलतापूर्वक करने में सफल होगा. उन्होंने कहा प्रतिकूल परिस्थितियों में असहाय महसूस करने के बजाय मजबूत मन के साथ संकल्प करने से ही इस चुनौती पर विजय प्राप्त होगी. पांच दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन ‘कोविड रिस्पॉन्स टीम’ द्वारा किया गया है, जिसमें समाज के सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व है.

12वीं की परीक्षाएं स्थगित रहेंगी

मध्य प्रदेश को फिलहाल कोरोना कर्फ्यू से राहत नहीं मिलेगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसका ऐलान किया। उन्होंने ज़िला क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप को हालात को देखते हुए इसका फैसला लेने का अधिकार दिया। 12 वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित रहेंगी।

कोविड-19 संक्रमण की तीव्रता को देखते हुए कलेक्टरों को 104 करोड़

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मंत्रि-परिषद की वर्चुअल बैठक हुई। बैठक में कोविड-19 संक्रमण की तीव्रता को देखते हुए मैदानी स्तर पर महामारी की रोकथाम की उचित व्यवस्था एवं प्रबंधन के लिये प्रत्येक जिला कलेक्टर को दो करोड़ रुपये अनाबद्ध राशि के मान से 104 करोड़ रुपये का आवंटन देने का अनुसमर्थन किया गया। इसमें भोजन एवं कपड़े सहित पुनर्वास शिविरों की व्यवस्थाएँ, मेडिकल शिविरों (क्वारेंटाइन शिविरों) के संचालन, शिविरों का पर्यवेक्षण, आवश्यक कार्यों में तैनात कर्मचारियों की सुरक्षा, साफ-सफाई व्यय आदि के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 में कोविड़19 की रोकथाम के लिये किये जाने वाले विभिन्न कार्यों एवं आवश्यक उपकरण क्रय करना आदि शामिल है।

चित्रकूट जेल में गैंगवार में तीन बदमाश मारे गए

चित्रकूट जिला जेल में कैदियों के बीच शुक्रवार सुबह गोलीबारी हुई। यहां विचाराधीन बंदी ने दो अन्य बंदियों की तमंचे से गोली चलाकर हत्या की। बंदी ने कई राउंड फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने उसे एनकाउंटर में मार दिया।

लोगों को महामारी से बचाने बांट रहे कोरोना किट, मास्क और सैनेटाइजर

कोरोना महामारी से पीड़ित व्यक्तियों, उनके परिवारों की सहायता के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में सेवा ही संगठन अभियान-2 चला रही है। इस अभियान के अंतर्गत जहां नागरिकों के लिए कोविड केयर सेंटर बनाए जा रहे है,  मास्क, सैनिटाइजर आदि उपलब्ध कराए जा रहे हैं, वहीं  जरूरतमंदों को भोजन, दवाएं आदि उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को भी आमजनों की सहायता के लिए पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में सेवा भाव के साथ पीड़ितों की मदद की।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today