विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को सभी स्थानीय नेताओं More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

सिया के चेयरमैन बने पूर्व आईएएस अधिकारी अरूण भट्ट

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा मध्य प्रदेश के पूर्व आईएएस अधिकारी सागर निवासी अरूण भट्ट को मध्य प्रदेश स्टेट एनवायरर्मेंट इम्पैक्ट एसेसमैमट अथॉरिटी( सिया) का चेयरमैन नियुक्त किया है । राज्य सरकार ने राकेश श्रीवास्तव की कार्यकाल समाप्त होने के बाद तीन नामों का पैनल बनाकर केंद्र सरकार को भेजा गया था । जिसके बाद श्री भट्ट की नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

575 लोगों ने पूर्वजों की याद में लगाए पौधे और 85 ने पौधारोपण कर मनाई जन्म दिन व शादी की सालगिरह

राजधानी की सबसे घनी आबादी और क्रांक्रीट के जंगल के बीच शहर को श्रीराम वन के रूप में ऑक्सीजन बैंक देने का प्रयास शनिवार से मूर्त रूप लेने लगा है। जिसका शुभारंभ शनिवार सुबह 10 बजे से छोला विश्राम घाट पर हुआ। श्री विश्राम घाट ट्रस्ट के साथ मिलकर यहां जापानी तकनीक मियावाकी से एक लाख वर्गफीट जगह में 35 हजार पौधे लगाए जा रहे हैं। रमेश शर्मा ( गुट्टू भैया) ने बताया कि पौधारोपण के पहले चरण में 6500 पौधे लगाने का काम शनिवार से शुरू हुआ। दो दिवसीय इस चरण के पहले दिन ट्रस्ट के सदस्यों के अलावा 700 लोगों ने पौधरोपण के लिए रजिस्ट्रेशन कराए हैं। इनमें 575 लोगों ने पूर्वजों की याद में पौधे रोपे और 85 ने जन्म दिन व शादी की सालगिरह की खुशी में पौधारोपण किया।

“डेंटल कोर्स में इंटर्नशिप प्रशिक्षण के महत्व” विषय पर बेविनार

ऋषिराज कॉलेज आफ डेंटल साईन्स एंड रिसर्च सेंटर द्वारा डेंटल कोर्स में इंटर्नशिप प्रशिक्षण के महत्व” विषय पर बेविनार का आयोजन किया गया। बेविनार के मुख्य वक्ता  मुंबई के डॉ. राजीव वर्मा ने डेंटल कोर्स में इंटर्नशिप के प्रशिक्षण का महत्व बताया। डॉ. वर्मा ने बताया कि छात्र बीडीएस में स्पेशलाइजेशन और गहन ज्ञान के लिए इंटर्नशिप करना बहुत जरुरी है। डॉ. वर्मा ने अपने इंटर्नशिप के अनुभव और महत्व को भी समझाया।

मुकुल रॉय की ‘घर वापसी’, बीजेपी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में लौटे

मुकुल रॉय BJP को छोड़ TMC में वापस लौट गए हैं. पिछले कई दिनों से चल रही अटकलों को विराम देते हुए शुक्रवार को उन्होंने घर वापसी कर ही ली. आज दोपहर 3 बजे के करीब वो अपने घर से सीधे तृणमूल भवन पहुंचे जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले से ही मौजूद थीं. पीछे से हाल ही में पार्टी के महासचिव बने अभिषेक बनर्जी भी पहुंच गए. वहां ममता बनर्जी और मुकुल रॉय की लंबी बातचीत हुई.

पेट्रोल कीमतों के विरोध में सडकों पर बैठे कांग्रेस नेता

पेट्रोल और डीजल की बढती कीमतों के खिलाफ भोपाल में शुक्रवार को कांग्रेस ने नानके पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन किया।जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर हुए विरोध प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जारी है मंहगाई की मार हाय-हाय भाजपा सरकार, पेट्रोल हुआ 104 के पार दूर हटाओं भाजपा सरकार नारे लिखी तख्तियां लहराकर जमकर नारेबाजी की।

85 लाख रूपये की अंग्रेजी एवं शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त ट्रक जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब  की तस्करी  मंे लिप्त  लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण /अपराध गोपाल प्रसाद खाण्डेल एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री संजय कुमार अग्रवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्री अशोक तिवारी के मार्ग दर्शन में   क्राईम ब्रांच  एवं थाना अधारताल की टीम को 2 आरोपियों को लगभग 85 लाख रूपये कीमती अवैध शराब के  साथ रंगे हाथ पकडने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। 

कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र

महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं देश में भी फिजिकल डिस्टेंस संक्रमण की चेन तोड़ने का प्रमुख आधार थी तब मध्यप्रदेश में संवाद के जरिये कोरोना महामारी के संक्रमण की चेन को तोड़ने का कार्य सफलतापूर्वक किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो गज की दूरी-मास्क है जरूरी, मास्क नहीं-तो सामान नहीं, मेरा मास्क-मेरी सुरक्षा जैसे प्रभावशाली संदेश के साथ कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने सभी वर्गों से संवाद को प्रमुख अस्त्र बनाया।

सीटू के राष्ट्रीय 10 दिवसीय अभियान सम्पन्न

आज सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स(सीटू) के राष्ट्रीय 10 दिवसीय अभियान के अंतिम दिन प्रदेश में सीटू की इकाईयों ने स्थानीय प्रशासन- संभागीय कमिश्नर, जिला कलेक्टर, एसडीएम,  तहसीलदार आदि के जरिये प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, नीमच, सीहोर, सतना, शहडोल, उमरिया, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, सिंगरौली, गुना, अशोकनगर, मुरैना समेत अनेकों स्थानों पर सीटू कार्यकर्ताओं ने स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपे।

“आत्मनिर्भर भारत के रोड मेप” विषय का सोशल मीडिया पर इंटरेक्टिव सत्र का आयोजित

एमएसएमई और स्टार्टअप फोरम भारत द्वारा “आत्मनिर्भर भारत के रोड मेप” विषय पर बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इंटरेक्टिव सत्र का आयोजन किया  गया। सत्र के मुख्य वक्ता  ओम प्रकाश सखलेचा, एमएसएमई थे। मंत्री ने एमएसएमई इंडस्ट्री और स्टार्टअप के एक्सपर्ट और फोरम के साथ चर्चा की। मंत्री सखलेचा ने एमएसएमई के सुझावों और समस्याओं को सुना मंत्री ने सुझावों को क्रियान्वित करने का आश्वासन दिया साथ ही समस्याओ का समाधान भी बताया।  

सिंधिया भोपाल पहुंचे और नेताओं-पत्रकारों के मुलाकात करने पहुंचे

भाजपा नेता और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को भोपाल पहुंचे और यहां पार्टी के नेताओं के साथ उन्होंने मुलाकात की। साथ ही वे कुछ पत्रकारों के यहां भी पहुंचे जिनकी कोरोना संक्रमण काल में मृत्यु हुई या उनके परिजनों की मृत्यु हुई। सिंधिया के भोपाल प्रवास के कारण दिनभर राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी रही।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today