विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को सभी स्थानीय नेताओं More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्योंटी नहर क्रासिंग के लिए मिली अनुमति

मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम के प्रयासों से भू-तल, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों पर बाण सागर की क्योंटी नहर की 5 स्थानों पर क्रांसिंग की अनुमति प्राप्त हो गई है। क्रांसिंग निर्माण से लंबे समय से सिंचाई से वंचित विंध्य के किसानों के खेतों तक पानी पहुंच पाएगा और इससे उन्हें खेती में भरपूर लाभ प्राप्त होगा। अनुमति प्रदान किए जाने पर विधानसभा अध्यक्ष गौतम ने केंद्रीय भू-तल, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी जी का आभार व्यक्त किया है। 

बूथ स्तर पर स्वास्थ्य स्वयंसेवक नियुक्त करेगी पार्टी: सबनानी

मंडल के प्रभारी एवं सह प्रभारी भारतीय जनता पार्टी के आधार स्तंभ हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा जी द्वारा दिये गये नारे ‘प्रत्येक बूथ, वैक्सीन युक्त’ को साकार करने के लिए अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराना है, जिसके लिए मंडल स्तर तक इकाई बनाकर एक महिला, एक युवा एवं एक डॉक्टर का चयन किया जायेगा। इन्हें समुचित प्रशिक्षण तथा आवश्यक उपकरण भी दिए जायेंगे। इस स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान को संचालित करने के लिए हमें वार्ड और बूथ स्तर तक स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की नियुक्ति करना है। इसलिए तीन-तीन प्रभारी घोषित कर 3 जुलाई तक जिला कार्यालय को सूची प्रेषित कर दी जाए।

आशाओं का आशा एवं सहयोगियों की 24 घंटे का प्रदर्शन चालू

आशा उषा आशा सहयोगी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आशा एवं सहयोगियों के वेतन वृद्धि के सम्बन्ध में शासन को भेजे गये प्रस्ताव की मांग को लेकर आज प्रदेश भर में आशा आशा आशा सहयोगियों का आंदोलन व्यापक रूप से जारी। आज प्रदेश भर  के जिला मुख्यालयों में आशा एवं सहयोगियों ने की विशाल धरना जारी है जो कल सुबह तक जारी रहेंगे।

भोपाल निवासी युवती को पुलिस ने आधी रात में अरेस्ट किया

इन्दौर शहर के बख्तावरराम नगर के अपार्टमेंट में रहकर अमेरिका के बीपीओ के लिये वर्क-फ्राॅम-होम कर रही एक युवती को पुलिस ने आधी रात में न सिर्फ अरेस्ट किया, बल्कि दो घंटे तक थाने में बिठाये रखा। जबकि कानूनन महिलाओं को रात में अरेस्ट करने की इजाज़त नहीं है। अब पीड़िता ने डीआईजी इन्दौर को प्रार्थनापत्र देकर पूछा है कि उसे किस बात की सज़ा दी गई है? मामले में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने उप पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर से दो दिन में तथ्यात्मक जवाब मांगा है। आयोग ने यह भी कहा है कि संबंधित पुलिस स्टेशन के सभी सीसीटीवी फुटेज देखे जायें और सुरक्षित भी रखे जायें।

विधानसभा की समितियों की बैठकें हुई

मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने आज नियम समिति एवं परामर्शदात्री समिति की संयुक्त बैठक की। इस समिति में विशेष रूप से मध्य प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, एन. पी. प्रजापति, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कावरे , पूर्व मंत्री पारस जैन, पूर्व मंत्री गोपीलाल जी, शैलेंद्र जैन, यशपाल सिसोदिया, हर्ष यादव, बाबू तवर, राकेश मावई तथा प्रमुख सचिव ए. पी. सिंह उपस्थित थे।

लघु उद्योग भारती के प्रदेश कार्यालय हेतु गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में मिला क़ब्ज़ा

लघु उद्योग भारती ,मध्य प्रदेश के प्रदेश कार्यालय हेतु ज़िला उद्योग केंद्र भोपाल द्वारा गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में 10582 फ़ीट भूखंड उपलब्ध उपलब्ध कराया गया जिसका क़ब्ज़ा आज दिनांक 28 जून 2021 को दिया गया।

कर्मचारियों के प्रति दोगली नीति और दोगला व्यवहार है शिवराज का – सज्जन सिंह वर्मा

प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री सज्जन सिंह वर्मा ने पुलिसकर्मियों के परिजनों को मुआवजा दिए जाने से भागने पर प्रदेश की शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा।

प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी पदाधिकारियों ने सुना ‘ मन की बात’ कार्यक्रम

राहुल गांधी और कांग्रेस के किसी भी नेता की कोई विश्वसनीयता देश में नहीं बची है। कांग्रेस में  क्षमता ही नहीं बची है कि देश में कोई उसके नेताओं की बात सुने। यह देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ही क्षमता है और देश की जनता प्रधानमंत्री जी पर विश्वास करती है,  इसलिए वह मोदी जी की बात और आवाज को सुनती है। प्रधानमंत्री जी जब आव्हान करते हैं कि ताली-थाली बजाना है, दीपक जलाना है तब कोरोना संकट से बचने के लिए देश का प्रत्येक नागरिक उनकी बात को मानता है। भारत में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के बाद इतना विश्वास प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पर ही किया है।

ड्रीम स्टार्टअप चैलेंज के 6 वें संस्करण का आयोजन

यंग इंडियंस और कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज के द्वारा एवं एआईसी आरएनटीयू के सहयोग से प्रतिष्ठित ड्रीम स्टार्टअप चैलेंज के 6 वें संस्करण का आयोजन किया गया। इसमें फाउंडर विनय सत्यनारायण द्वारा संचालित स्टार्टअप कुटुंब को विजेता घोषित किया गया। वहीं, स्टार्टअप “होलोशिक्षा” और “क्लेवर किसान” को ड्रीम स्टार्टअप चैलेंज में क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। यह घोषणा ड्रीम स्टार्टअप चैलेंज 2021 के ऑनलाइन आयोजित वेलेडिक्टरी फंक्शन में हुई।

लोकतंत्र सेनानी संघ द्वारा मुख्यमंत्री चौहान का सम्मान

लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश अध्यक्ष तपन भौमिक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री निवास जाकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का शॉल, श्रीफल से सम्मान किया गया। चौहान द्वारा लोकतंत्र सेनानियों के हित में अनेक निर्णय लिए गए है, इसके लिए उनका सम्मान किया गया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today