शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, कहा devlop country तो ठीक रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

जासूसी की झूठी कहानी भारत को बदनाम करने की गहरी साजिशः शिवराज सिंह

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि पेगासस स्पाइवेयर से जासूसी कराने का मामला देश विरोधी ताकतों और कांग्रेस द्वारा भारतीय लोकतंत्र को बदनाम करने की गहरी साजिश है। भारतीय जनता पार्टी पुरजोर तरीके से कांग्रेस के तथ्यहीन, निराधार और बेबुनियाद आरोपों का खंडन करती है और इस कृत्य की निंदा करती है। उन्होंने कहा कि जासूसी कराने का कांग्रेस का पुराना इतिहास रहा है। कांग्रेस खुद अपने नेताओं और सहयोगियों की जासूसी और फोन टेप कराती आयी है। इसलिए वह केन्द्र सरकार पर झूठे आरोप लगा रही है। चौहान मुख्यमंत्री निवास पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

फिशिंग/ स्पूफिंग मेल कर मेल आईडी हेक करने सायबर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक राज्‍य सायबर योगेश चौधरी ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि सायबर जालसाजों के द्वारा विभिन्न शासकीय/अशासकीय मेल आईडी पर फिशिंग ई-मेल भेजे जाते हैं जिनमें लिखा होता है कि आपका मेल आईडी सस्पेंड हो गया है तथा दी गयी लिंक के माध्यम से पासवर्ड चेंज करने के लिये कहा जाता है। लिंक पर क्लिक करके जब पासवर्ड चेंज करते हैं तो कुछ ही देर बाद आपका मेल हेक हो जाता है।

बंद वैक्सीन सेंटरों पर कांग्रेस ने काली पट्टी बांधकर दिया धरना

कोरोना वैक्सीन को मोदी और शिवराज सरकार के बड़े प्रचार अभियान और अपनी छवि चमकाने की कोशिशों के बीच सबको वैक्सीन, मुफ्त वैक्सीन नारे की हकीकत सामने आ गई है। जनता की जान से खिलवाड़ कर रही केन्द्र और राज्य सरकार की नाकामी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के सचिव मनोज शुक्ला ने आज नरेला विधानसभा क्षेत्र में करोंद स्थित सरदार पटेल स्कूल पर बंद पड़े वैक्सीन सेंटर पर धरना दिया।

मंगल पांडे ने निर्भीकता से अंगे्रेजों के खिलाफ आवाज बुलंद की: सुरेश पचौरी

वीर क्रांतिकारी मंगल पाडे की 194 वीं जयंती पर प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में आयोजित पुष्पांजलि सभा में कांगे्रसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प भंेट कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने इस मौके पर कहा कि देश को अंग्रेजी हूकूमत के चंगुल से आजाद कराने की ललक रखने वाले वीर क्रांतिकारी अमर शहीद मंगल पांडे ने निर्भीकता से अंगे्रजों के खिलाफ आवाज उठायी और पूरे देश में अंगे्रजी हुकूमत के खिलाफ माहौल बनाया। इसकी परिणिति यह हुई कि बहुत ही कम उम्र में फांसी पर चढ़ना पड़ा। शहीद मंगल पांडे का देश के लिए ये एक ऐसा संदेश था जिससे देशवासियों में आजादी की अलख जगी और पूरा देश आजादी की लड़ाई में अपने योगदान देने के लिए जुट गये।

समाज को जोड़ने के नाम पर तोड़ने का काम कर रहा जयस

जनजाति समाज में विद्वेष फैलाने की मंशा से एक जनजाति वर्ग के जनप्रतिनिधि खरगौन सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल पर सोशल मीडिया पर जयस संगठन के कार्यकर्ता द्वारा अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की गयी है, अगर जयस संगठन वास्तव में समाज हित की बात करता तो जनजाति समाज के ही एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि पर ऐसी अनर्गल और अशोभनीय टिप्पणी नहीं करता। जनजाति समाज को यह देखने की आवश्यकता है कि जयस सामाजिक संगठन के नाम पर समाज को तोड़ने का काम कर रहा है।

बड़वानी की सड़क दुर्घटना हृदय विदारक : विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बड़वानी में हुए सड़क हादसे को हृदय विदारक बताते हुए हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

जनसंख्‍या के मुद्दे पर व्‍यर्थ है थरूर का तर्क : डॉ. मयंक चतुर्वेदी

भारत की जनसंख्‍या वृद्ध‍ि को संतुलित करने जिस तरह से उत्तर प्रदेश से प्रारंभ होकर अन्‍य कुछ अन्य भाजपा शासित राज्यों ने इसके नियंत्रण के लिए कानून सम्‍मत कदम उठाना शुरू कर दिए हैं, उसे आज कांग्रेस नेता एवं तमाम विपक्ष यह आरोप लगा रहे हैं कि इसके पीछे की मंशा एक ‘समुदाय विशेष’ को निशाना बनाने की है। खुलकर कहें तो ये सभी कह रहे हैं कि ”मुसलमानों” को भारतीय जनता पार्टी उत्‍तर प्रदेश से शुरूआत करते हुए पूरे देश में प्रयोगशाला के रूप में टार्गेट करना चाह रही है, प्रयोग के तौर पर उत्‍तर प्रदेश से इसका आरंभ योगी सरकार से हुआ है। शशि थरूर जिनकी अपनी छवि एक ‘बौद्धिक’ की है, जब देश हित से परे जाकर इस तरह की बात कहते नजर आते हैं, तब अवश्‍य ही बहुत दुख होता है कि व्‍यक्‍ति राजनीति से ऊपर उठकर इसलिए नहीं बोलना चाहता, क्‍योंकि उसे इसका लाभ अपने हि‍त में कहीं दिखाई नहीं देता है। किंतु क्‍या व्‍यक्‍तिगत हि‍त, राष्‍ट्र और राज्‍य हि‍त के भी ऊपर होना चाहि‍ए? आखिर यह राजनीति किसलिए है? राष्‍ट्र के लिए या व्‍यक्‍ति के अपने निहित स्‍वार्थों की पूर्ति के लिए? आज ऐसे तमाम प्रश्‍न हैं जिन्‍हें उन सभी से पूछा जा रहा है जोकि देश में ”जनसंख्‍या नियंत्रण” का विरोध कर रहे हैं ।  

यहां पहले बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर की करते हैं, वे आज आरोप लगा रहे हैं कि इस मुद्दे (जिनसंख्‍या) को उठाने के पीछे की बीजेपी की मंशा राजनीतिक है।  इसका कुल मकसद एक ‘समुदाय विशेष’ को निशाना बनाना है । इसलिए भाजपा सुनियोजित मकसद से इस मुद्दे को उठा रही है ।  थरूर के मुताबिक, ‘यह कोई इत्तेफाक नहीं है कि उत्तर प्रदेश, असम और लक्षद्वीप में आबादी कम करने की बात हो रही है, जहां हर कोई जानता है कि उनका इरादा किस ओर है। ‘ वे कह रहे हैं ‘हमारी राजनीतिक व्यवस्था में हिंदुत्व से जुड़े तत्वों ने आबादी के मुद्दे पर अध्ययन नहीं किया है।  उनका मकसद विशुद्ध रूप से राजनीतिक और सांप्रदायिक है। ‘ कुल मिलाकर अभी जनसंख्या को लेकर बहस पूरी तरह ठीक नहीं है ।  पूर्व केंद्रीय मंत्री थरूर का मानना है कि अगले  20 साल बाद हमारे लिए बढ़ती जनसंख्या नहीं एजिंग पॉपुलेशन प्रॉब्लम होगी ।

वस्‍तुत: आज थरूर की यह टिप्पणी इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि हाल ही में उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण विधेयक का एक मसौदा सामने रखा गया है, जिसमें प्रावधान है कि जिनके दो बच्चों से अधिक होंगे उन्हें सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित किया जाएगा और दो बच्चों की नीति का अनुसरण करने वालों को लाभ दिया जाएगा। यहां अव्‍वल तो यह है कि थरूर जिस 20 साल बाद एजिंग पॉपुलेशन प्रॉब्लम की बात कह रहे हैं, उसका कोई आधार इसलिए नहीं है क्‍योंकि जनसंख्‍या पर कोई पूरी तरह से रोक नहीं लगने जा रही है। बच्‍चे पैदा होते रहेंगे और भारत में हर वर्ष युवाओं की संख्‍या में भी इजाफा होता रहेगा, हां इतना अवश्‍य होगा कि जिस तरह से वर्तमान में जनसंख्‍या विस्‍फोट हो रहा है, उस पर कुछ लगाम लगेगी।

फिर जिस जनसंख्‍या नियंत्रण कानून को लेकर यह कहा जा रहा है कि इसका कुल मकसद एक ‘समुदाय विशेष’ को निशाना बनाना है तो यह कहना भी इसलिए निराधार है क्‍योंकि उत्‍तर प्रदेश सहित संपूर्ण देश में अधिकांश राज्‍यों की कुल जनसंख्‍या में हिन्‍दू आबादी ही अधिक है, स्‍वभाविक है कि जन्‍म दर जनसंख्‍या के अनुपात में उनकी ही अधिक है, ऐसे में जब यह जनसंख्‍या नियंत्रण का कानून यदि किसी राज्‍य में व्‍यवहार में लाया जाता है तो स्‍वभाविक है कि इसका असर यदि किसी पर अधिक होगा तो वे हिन्‍दू ही हैं।

चोरी के शक में बांधकर युवक को पीटा, मानव अधिकार आयोग ने एसपी से मांगा जवाब

शिवपुरी जिले के बरौदी गांव में ढाबे पर काम करने वाले एक युवक परमानन्द प्रजापति को बीते शनिवार की सुबह दस बजे तीन युवक घर से अपने संग ले गये। परमानन्द का कहना है कि बरौदी रोड पर ढाबा चलाने वाले राजकुमार लोधी, अवधेश लोधी और अजय लोधी ने उसपर कच्ची शराब चोरी करने का आरोप लगाया। रस्सी से उसके दोनांे पैर बांध दिये। इसके बाद सी-ड्रिल पर पैर रखकर उसके तलवों पर बेरहमी से डंडे मारे। चिल्लाने पर उसके मुंह में कपडा ठूंस दिया और इन्ही में से किसी ने उसकी वीडियो भी बना ली।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल से आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल मंगुभाई पटेल से आज मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन तथा सदस्यद्वय मनोहर ममतानी एवं सरबजीत सिंह ने सौजन्य भेंट की। आयोग अध्यक्ष एवं सदस्यद्वय आज पूर्वान्ह में राजभवन पहुंचे।

नकली नोटो के कारोबार का आरोपी छत्तीसगढ से गिरफ्तार

करोड़ों की कीमत वाले जाली नोटों की छपाई कर देश के कई राज्यों में खपाने वाले को राजगढ़ की एक स्पेशल टीम ने छत्तीसगढ से गिरफ्तार किया है। आरोपी से लगभग 55 लाख रूपए के जाली नोट और बनाने की सामग्री भी पुलिस ने बरामद की है। 

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today