POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

कार्यकर्ताओं के प्रण से ही महामारी से लड़कर जीतेंगे : सुमित पचौरी

हमारे कार्यकर्ताओं ने अपने शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर कोरोना की पहली और दूसरी लहर में खुद के जीवन को खतरे में डालकर लोगों की सेवा की। उन्हें भोजन, दवाएं, राशन और अस्पताल में बेड तथा ऑक्सीजन तक दिलाने के प्रयास किए। नेताओं ने जब हर बूथ को वैक्सीनेशन युक्त बनाने का आह्वान किया, तो हमारे कार्यकर्ता समर्पित होकर उसमें जुट गए। अब हमें कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोकने और उससे दो-दो हाथ करने के लिए तैयार रहना है। हमारी ये लड़ाई मानवता को बचाने के लिए है और हम प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में महामारी के खिलाफ यह लड़ाई भी जीतेंगे।

कांगे्रस सेवादल के तिरंगा मार्च

प्रदेश कांगे्रस सेवादल द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय तिरंगा मार्च एवं बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मैं जब युवक कांग्रेस में था, उस समय से हम सेवादल के साथ मिलकर देश भर में काम करते थे।वह समय दूसरा था, आज कितना परिवर्तन आ गया है। पहले देश की राजनीति कुछ ओर थी, आज देश की राजनीति में बड़ा परिर्वतन हुआ है। आप लोग आज यहाँ सेवा की, निष्ठा की भावना से आये हैं। डाॅ. एन.एस. हार्डिकर नेे सेवादल की स्थापना महात्मा गांधी, नेहरू के मार्गदर्शन में की थी।

इलाज के अभाव में गर्भवती महिला की मौत

विदिशा जिले की गंजबसौदा तहसील के ग्राम खरपरी निवासी एक आदिवासी गर्भवती महिला की इलाज के अभाव में विश्व आदिवासी दिवस के दिन ही मौत हो गयी। इतना ही नहीं, गंजबासौदा अस्पताल से रेफर की गयी महिला को जिला चिकित्सालय विदिशा में मृत घोषित कर दिया गया, जिसके शव का घंटों बाद बीते मंगलवार को दोपहर तक पीएम नहीं किया गया, जिससे उसके परिजन परेशान होते रहे। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, विदिशा से जांच कमेटी बनाकर (पीएम रिपोर्ट के साथ) एक माह में तथ्यात्मक जवाब मांगा है।

कमलनाथ ने पार्टी का झंडा दिखा कर “जन संसद संवाद” यात्रा का शुभारम्भ किया

मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन शिवाजी नगर भोपाल से “जन संसद संवाद” यात्रा को पार्टी का झंडा दिखा कर रवाना किया यह यात्रा समूचे मध्य प्रदेश में जायेगी और जगह जगह नुक्कड़ सभा, बैठक और “जन संसद संवाद” का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा आज भाजपा सरकार के द्वारा जनता की समस्याओ की अनदेखी की जा रही है,  जो गंभीर समस्याओ के लिए आवाज़ उठाता है उसे देश द्रोही करार देने का प्रयास किया जाता है, ऐसे कई मुद्दे है जिन पर संसद में बहस कराने की आवश्यकता है लेकिन भाजपा सरकार ने जनप्रतिनिधियों का यह अधिकार भी समाप्त कर दिया है इन मुद्दों पर सदन में कोई चर्चा और बहस नहीं होती है I

बढ़ती महंगाई ने त्यौहारों की खुशियां भी छीनीं : शुक्ला

देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण आम आदमी तीज-त्यौहार भी हर्ष और उल्लास के साथ नहीं मना पा रहा है। त्यौहारों पर पड़ रही महंगाई की मार के विरोध में आज राजधानी के करोंद इलाके में हुए एक प्रदर्शन ने सभी का ध्यान खींचा। यहां तीज का व्रत रखने वालीं महिलाओं ने महंगाई के विरोध में कृष्ण और गोपियों की वेशभूषा में महंगाई के खिलाफ गीत और भजन गाए। ईश्वर की पूजा-अर्चना और अराधना की। ढोलक और मंजीरे बजाए ताकि देश और प्रदेश की सरकार की कानों तक गरीब जनता की आवाज पहुंच सके।

12 अगस्त को शाम 7 बजे ऑनलाइन “शाम ए ग़ज़ल ” कार्यक्रम

मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग के अंतर्गतगमक ( कला विविधताओं की प्रस्तुतियां) के तहत  दिनाँक 12 अगस्त 2021 को शाम 7 बजे ऑनलाइन “शाम ए ग़ज़ल ” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।

विविध कलानुशासनों की गतिविधियों का ऑनलाइन प्रदर्शन

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग की विभिन्न अकादमियों द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत बहुविध कलानुशासनों की गतिविधियों पर एकाग्र श्रृंखला ‘गमक’ का ऑनलाइन प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर किया जा रहा है| श्रृंखला अंतर्गत आज उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी की ओर से सुश्री के. वाणी राव और साथी, भोपाल द्वारा ‘गायन’ एवं श्री शीराज हुसैन खान और श्री शीरान खान, भोपाल द्वारा ‘सारंगी वादन’ की प्रस्तुति हुई जिसका प्रसारण विभाग के यूट्यूब चैनल- https://youtu.be/wZP3JMP3vJ0 और फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/events/535896167626641/?sfnsn=wiwspwa पर लाइव प्रसारित किया गया|  

स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की कार्यशाला 12 अगस्त को मानस भवन में

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि जिला भोपाल के स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की कार्यशाला 12 अगस्त को प्रातः 11 बजे मानस भवन में आयोजित की गयी है। कार्यशाला में सभी मंडलों के अध्यक्ष सहित टोली के चार सदस्य प्रशिक्षण हेतु उपस्थित रहेंगे।

सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में प्रवेश शुरु

सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरु हो गया है। अकादमिक सत्र 2021-22 के लिए विश्वविद्यालय ने एमए, एमएफए, एमएससी, एमएलआईएस, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे है। इस सत्र में 32 स्पेशल सर्टिफिकेट कोर्स शुरु हो रहे हैं जो नई शिक्षा नीति के अनुसार तैयार किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 25 अप्रैल तक फॉर्म भर सकेंगे और 31 अगस्त के बाद मेरिट आधार पर प्रवेश सूची बनेगी। कोरोना के चलते विवि द्वारा प्रवेश परीक्षा के स्थान पर मेरिट को आधार बनाने का निर्णय लिया गया है।

जल्‍द ही शुरू होगी ई-एफआईआर की सुविधा

पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी ने आज वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्‍यम से प्रदेश के सभी जोनल आईजी/डीआईजी तथा जिले के पुलिस अधीक्षकों से ई-एफआईआर की सुविधा प्रदान करने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा कर आवश्‍यक निर्देश दिए। उल्‍लेखनीय है कि ट्रायल के तौर पर 12 अगस्‍त से यह सेवा शुरू होगी। प्रारंभिक दौर में इसके माध्‍यम से 15 लाख रूपए मूल्‍य तक के वाहन चोरी तथा एक लाख रूपए मूल्‍य तक की चोरी की एफआईआर दर्ज की जा सकेगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today