POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

रसोई गैस की कीमत में 25 रुपये की वृद्धि के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस ने आज नरेला विधानसभा के करोंद स्थित हनुमान मंदिर पर रसोई गैस को सामने रखकर गरुण पुराण का पाठ किया गया। साथ ही आगामी रक्षाबंधन त्यौहार के बीच रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि होने के कारण महिलाओं को मोदी महंगाई गिफ्ट के रूप में जलाऊ लकड़ियां भेंट की गई।

भारत ने इंग्लैंड को 151 रनों से हराया

भारत ने इंग्लैंड के लार्ड्स मैदान पर 151 रनों से इंग्लैंड को हराकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त कर ली है। सोमवार को पांचवें और अंतिम दिन भारत ने दूसरी पारी मेंं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह के नौंवे विकेट की अविजीत 89 रनों की साझेदारी से 271 रनों की बढ़त ली और इंग्लैंड को 272 रनों की लक्ष्य दिया। दूसरी पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह ढह गए। पांचवें दिन का खेल खत्म होने के 50 गेंद पहले इंग्लैंड की पूरी पारी 120 रनों पर ही पवेलियन लौट गई और भारत ने लार्डस के मैदान पर तीसरी जीत दर्ज की।

दिवंगत नेताओं के विचारों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि : विष्णुदत्त शर्मा

ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे अपने जीवन में स्व. बाबूलाल जी जैन, राधेश्याम जी उपाध्याय और शिवा कोटवाणी जी के साथ कार्य करने एवं उनसे सीखने का अवसर प्राप्त हुआ है। आज उज्जैन के संगठन को समूचे प्रदेश में एक अलग पहचान प्राप्त है,  तो वो इन जैसे वरिष्ठ कार्यकर्त्ताओं के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठ व्यवहार का ही परिणाम है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने उज्जैन में दिवंगत पार्टी नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कही। श्रद्धांजलि सभा में सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

राष्ट्रध्वज तिरंगा का भाजपा ने किया अपमान: कांगे्रस

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अमृत महोत्सव पर सुनियोजित तरीके से राष्ट्रध्वज तिरंगे का भाजपा, राज्य सरकार के मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अपमान किये जाने का गंभीर आरोप लगाया है। इसे लेकर पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजीव सिंह, महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी के.के. मिश्रा के संयुक्त नेतृत्व में राजधानी भोपाल के थाना हबीबगंज पहुंचकर पांच अलग-अलग स्थानों पर राष्ट्रीय गौरव अपराध निवारण अधिनियम-1971 की धारा-3 के तहत जबावदारांे के विरूद्व प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

अटलजी की पुण्यतिथि पर प्रदेश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

स्व. अटलजी का व्यक्तित्व अदभुत था। उनका व्यक्तित्व हिमालय सा विराट था। उनमें जहां सागर जैसी विनम्रता थी, वहीं आकाश जैसी दृढ़ता भी थी। स्व. अटलजी भारतीय संस्कृति के प्रतीक थे और उन्होंने अपने विचारों तथा काम से भारतीय राजनीति में एक उदाहरण प्रस्तुत किया। उनकी पुण्यतिथि पर हम उनके विचारों को अपने काम और जीवन में उतारने तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकलप लेते हैं। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी को उनकी तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कही।

विधानसभा में स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगाँठ मनाई

मध्यप्रदेश विधानसभा में स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगाँठ हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री ए. पी. सिंह ने ध्वज फहराया तथा परेड की सलामी ली।

22 दिवसीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम

श्रवण मास के शुभ अवसर  22 दिवसीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम का हुआ समापन कार्यक्रम 26 july से 16 Augst तक का था. 22 दिन चले कार्यक्रम में हुए 35500 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण और 22 दिन तक चला लगातार प्रतिदिन रुद्राभिषेक कार्यक्रम का हुआ .

पोहरी जेल में बंदी को पीट-पीट कर मरणासन्न किया

शिवपुरी जिले की पोहरी जेल में आबकारी एक्ट में बंद एक युवक को प्रहरियों ने बड़ी निर्ममतापूर्वक पीटा। घायल युवक की पत्नी के अनुसार जेल स्टाॅफ ने 25 हजार रूपये मांगे थे, लेकिन वह सिर्फ 5 हजार रूपये ही दे पाई। इसलिये पहले खूब मारा-पीटा और बाद में जेल से रिहा कर दिया, ताकि उनपर कोई आरोप न लग सके। इस शिकायत पर मध्यप्रदेश सरकार के एक राज्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद ही पीड़ित युवक का मेडिकल कराया जा सका। इस मामले में स्वसंज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री नरेन्द्र कुमार जैन ने अधीक्षक, जिला जेल शिवपुरी तथा पुलिस अधीक्षक, शिवपुरी से तीन सप्ताह में तथ्यात्मक जवाब मांगा है।

स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण किया, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर विजयगीत ‘विजय विश्व तिरंगा प्यारा’ और राष्ट्र-गान ‘जन-गण-मन’ का गायन हुआ। प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी का प्रदेश के नागरिकों, कांग्रेसजनों के नाम संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम के पश्चात मिष्ठान का वितरण किया गया। स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद सैनानियों को नमन किया गया करते हुए प्रदेश की जनता को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

‘शहीद अवंती यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रानी अवंती बाई ने स्वतंत्रता की ऐसी मशाल जलाई थी, जिसमें अंग्रेजी साम्राज्य जलकर खाक हो गया था। रानी अवंती बाई ने भारत माता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी स्मृति में निकाली जा रही शहीद अवंती यात्रा देशभक्ति का अलख जगाकर नवजागरण करेगी और नौजवानों को अपना सर्वस्व न्यौछावर करने की प्रेरणा देगी। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को अवंती बाई चौराहे स्थित प्रतिमा स्थल से शहीद अवंती यात्रा का शुभारंभ करते हुए कही।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today