POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

ऑनलाइन “शाम ए ग़ज़ल ” कार्यक्रम आयोजित

गमक ( कला विविधताओं की प्रस्तुतियां) के तहत  दिनाँक 19 अगस्त 2021 को शाम 7 बजे ऑनलाइन “शाम ए ग़ज़ल ” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।

अरेरा मंडल में नेताजी की पुण्यतिथि पर किया माल्यार्पण

भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल के अरेरा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा तुम मुझे खून दो में तुम्हें आज़ादी दूँगा का नारा देने वाले नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए।

एसएफआई ने किया नौजवानों पर लाठीचार्ज की निंदा

भोपाल में बेहतर शिक्षा एवं रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे नौजवानों एवं छात्रों पर पुलिस द्वारा किये गये निर्मम लाठीचार्ज की स्टूडेन्ट फेडरेशन आफ इंडिया (एस.एफ.आई.)ने निंदा की है। एस.एफ.आई. ने आरोप लगाया कि सरकार रोजगार को खत्म करने की नीति पर चल रही है,एवं शिक्षा का व्यापारीकरण कर रहे है। सरकार के इस कदम से देश के साथ प्रदेश भर के नौजवानों का भविष्य खतरे में है। प्रदर्शन कर रहे नौजवानों के साथ चर्चा कर मांगों का निराकरण  करने के बजाय छात्रों-नौजवानों को घेर कर लाठी से पीट कर उनकी आवाज को दबाने की कोशिश सरकार द्वारा की जा रही है।

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश की कोर ग्रुप बैठक

अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद गोयल की अध्यक्षता में अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की मध्यप्रदेश कोर ग्रुप की बैठक प्रदेश कार्यालय में हुई.

आशीर्वाद यात्रा का ढोंग न करे, प्रयश्चित यात्रा निकाले और प्रदेश से क्षमा मांगे भाजपा : भूपेंद्र गुप्ता

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने भाजपा की आशीर्वाद यात्रा को बड़ा ढोंग बताया और कहा कि जनता को ठगने के लिए जनता के ही पैसे से मजमा लगाने से बेहतर है कि सरकार जनता के कल्याण के लिये ईमानदारी से काम करे जैसे कमलनाथ सरकार ने किए थे।गुप्ता ने कहा कि आशीर्वाद यात्रा जरूर निकले लेकिन उस यात्रा में यह भी बताया जाए कि कितने लोगों की दवा के अभाव में, आॅक्सीजन के अभाव में, बिस्तर के अभाव में मृत्यु हुई है उन्होंने मांग की कि भाजपा के दिल में अगर एक फीसदी भी जनकल्याण की भावना है तो उन तीन लाख 28 हजार मृतकों के घर जाकर आशीर्वाद मांगे जिनकी 2021 के मात्र 5 महीनों में मौतें हुई हैं।

भाजपा जोबट चुनाव में जीत का इतिहास रचेगी : विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपचुनाव को लेकर उत्साह से भरे हुए हैं। प्रत्येक बूथ पर हमारे  कार्यकर्ता चुनाव जीतने का संकल्प ले कर जुटेंगे। कुशल रणनीति, संगठन तंत्र की मजबूती, कार्यकर्ताओं की मेहनत  के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में चल रही गरीब कल्याण की योजनाएं के आधार पर भारतीय जनता पार्टी जोबट उपचुनाव में जीत का इतिहास रचेगी।

विपक्ष ने कैसे प्रजातंत्र का गला घोंटा, देश की जनता को बताएंगे केंद्र सरकार के मंत्रीः सिंधिया

संसद के बीते सत्र में विपक्ष ने लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया। विपक्ष ने संसद नहीं चलने देने के लिए षडयंत्रपूर्वक प्रयास किए। देश की जनता के हित में संसद में जिन विषयों पर चर्चा होना थी, उसमें अड़चनें पैदा की। राज्यसभा में विपक्ष के लोग सभापति के पटल पर चढ़कर नाचे, नियमों की किताब उठाकर फेंक दी। विपक्ष दलों को उनके इस काम के लिए देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। मैं कांग्रेस और विपक्ष के लोगों से यह कहना चाहता हूं कि अगर वे ये सोचते हैं कि मोदी जी उनकी इस नाइंसाफी के आगे झुक जाएंगे, तो उन्हें इसका जवाब देश की जनता और भारतीय जनता पार्टी देगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने यह तय किया है कि स्वतंत्रता दिवस के बाद केंद्र सरकार के सभी मंत्री देश के कोने में जाएंगे और जनता का आशीर्वाद लेकर विपक्ष की इस करतूत के बारे में जानकारी देंगे।

60 लाख रुपये का अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्‍त

अवैध मादक पदार्थों का परिवहन एवं इनकी सप्लाई रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक राजगढ़ प्रदीप शर्मा ने इस तरह के अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीम को विशेष रूप से निर्देशित किया है। इन निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी देहात ब्यावरा एवं उनकी टीम ने हजारों किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की हैं।  

विधानसभा अध्‍यक्ष गिरीश गौतम ने किया वरिष्‍ठ पत्रकारों का सम्‍मान

मध्‍यप्रदेश विधानसभा के अध्‍यक्ष गिरीश गौतम ने मंगलवार को इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्‍ट द्वारा आयोजित राज्‍य स्‍तरीय पत्रकार सम्‍मेलन एवं अलंकरण समारोह में भाग लेकर प्रदेश के वरिष्‍ठ पत्रकारों का सम्‍मान किया। इस अवसर पर प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्‍य मंत्री श्री रामखेलावन पटेल भी उपस्थित थे।

विविध कलानुशासनों की गतिविधियों का ऑनलाइन प्रदर्शन

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग की विभिन्न अकादमियों द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत बहुविध कलानुशासनों की गतिविधियों पर एकाग्र श्रृंखला ‘गमक’ का ऑनलाइन प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर किया जा रहा है| श्रृंखला अंतर्गत आज जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी की ओर से श्री रूपसिंह कुशराम और साथी, डिंडौरी द्वारा ‘गोंडी स्वराज गीत’ एवं सुश्री रितु शर्मा और साथी, उज्जैन द्वारा ‘मटकी नृत्य’ की प्रस्तुति हुई जिसका प्रसारण विभाग के यूट्यूब चैनल- https://youtu.be/cR2azuBFUpg और फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/events/592960511703308/?sfnsn=wiwspwa पर लाइव प्रसारित किया गया|  

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today