Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

कांग्रेस ने सिर्फ वादे किए लेकिन हमने गरीबों का जीवन बदला : शाह

कांग्रेस ने आजादी के बाद 70 साल तक इस देश पर राज किया, कांग्रेस ने गरीबी उन्मूलन का वादा किया, लेकिन गरीबी वहीं की वहीं रही। इसके विपरीत जब केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है और गरीब परिवार का बेटा श्री नरेन्द्र मोदी के रूप में प्रधानमंत्री बनता है तो उज्ज्वला जैसी योजना के माध्यम से गरीबों के जीवन में बदलाव दिखाई देता है। आज उज्ज्वला योजना के माध्यम से देश भर के लगभग 9 करोड़ परिवारों का भाग्य बदल गया है।

मैंने कुछ भी गलत नहीं किया, किसके दबाव में FIR हुई जांच हो : जीतू पटवारी

शिवराज सिंह चौहान सरकार कांग्रेस के नेताओं से बदले की कार्रवाई कर रही है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा तो बदलापुर का राजा बन गए हैं। प्रदेश में 6000 से ज्यादा कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर जनता की आवाज उठाने के लिए बेवजह मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। इंदौर में जनता की आवाज उठाने पर मेरे खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। जबकि सच्चाई यह है कि कथित पीड़ित कर्मचारी, नगर निगम कमिश्नर और पुलिस अधीक्षक सभी पहले कह चुके थे कि इस मामले में एफ आई आर दर्ज करने का मामला नहीं बनता। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने आज पत्रकार वार्ता में यह बात कही।

चिकित्सक मानवीय संवेदना के साथ बेहतर इलाज करें: गौतम

विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने शनिवार को REWA श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में स्वास्थ्य सेवाओं एवं कालेज प्रबंधन के साथ अधोसंरचना विस्तार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

PM की दीर्घायु के लिए किया हनुमान चालीसा पाठ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुक्रवार को प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रधानमंत्री जी की दीर्घायु हेतु मंगलकामनाएं कीं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा जबलपुर के सुप्तेश्वर मंदिर में आयोजित हनुमान चालीसा पाठ में शामिल हुए।

PM के जन्मदिवस पर CM एवं प्रदेश अध्यक्ष ने किया चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ

PM मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व को शब्दों, भाषणों या किताबों में नहीं बांधा जा सकता। उन्होंने अपना सारा जीवन लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया। उनकी योजनाएं आज लोगों के जीवन को बेहतर बना रही हैं। एक वैभवशाली, समृद्धशाली, संपन्न और शक्तिशाली भारत के निर्माता,  जिनके बिना अब दुनिया नहीं चल सकती, भारत को कोई अनदेखा नहीं कर सकता। ऐसे प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वे दीर्घायु हों और देश उनके नेतृत्व में विकास के पथ पर बढ़ता रहे, मोदी जी के जन्मदिन पर यही हमारी कामना है।

जश्न महोत्सव प्रदेश की जनता के साथ मजाक: कमलनाथ

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा द्वारा प्रदेश में 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक मनाये जा रहे मोदी जी के 21 दिवसीय ‘‘मेगा जन्म महोत्सव“ पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा में भी हर बार जश्न-उत्सव मनाने वाली, नियम कायदों को सिर्फ दूसरों के लिये लागू करने वाली भाजपा इस बार आपदा के संकट काल में मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस 21 दिवसीय ‘‘मेगा जन्म महोत्सव“ के रूप में मनाने जा रही है, जो कि बेहद शर्मनाक है? कहने को तो भाजपा इसे ‘‘सेवा-समर्पण“ का नाम दिखावटी तौर पर दे रही है लेकिन इन 21 दिवसीय जश्न-उत्सव शृंखला में भाजपा का प्रचार-प्रसार, मोदी जी का झूठा महिमा मंडन करने का काम जोर-शोर से किया जाएगा।

ई-एफआईआर का ट्रायल रन-एक माह का प्रतिसाद उत्‍साहजनक

अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक एससीआरबी चंचल शेखर ने बताया कि ई-एफआईआर का ट्रायल रन 12 अगस्‍त से प्रारंभ किया गया था। जिसके माध्‍यम से वाहन चोरी एवं सामान्‍य चोरी (एक लाख से कम कीमत) की एफआईआर इलेक्‍ट्रानिक माध्‍यम से की जा रही है। ट्रायल रन में आज तक कुल 328 ई-एफआईआर दर्ज हुई हैं। जिनमें आटोमोबाईल की 77, इलेक्‍टॉनिक आयटम की 39, ज्‍वेलरी 21 और डाक्‍यूमेंट की सात एफआईआर शामिल हैं। इस दौरान 107 एफआईआर दोहराव, आरोपी का ज्ञात होना, घटना में मारपीट (बल प्रयोग) और गुम होने की रिपोर्ट के कारण निरस्‍त की गई।

रेडक्रास चिकित्सालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी म0प्र0 राज्य शाखा शिवाजी नगर, भोपाल द्वारा संचालित चिकित्सालय में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17.09.2021 को प्रातः 09.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

मोदी के जन्मदिन पर बेरोजगार युवाओं ने बेचे पकोड़े

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर आज नेहरू मिडिल चौराहा अशोका गार्डन पर बेरोजगार युवाओं ने पकोड़े बेच कर बेरोजगारी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। मेडीकल, इंजीनियरिंग वकील और अन्य प्रोफेशनल कोर्स ककरने वाले इन युवाओं ने बेरोजगार पकौड़ा सेंटर खोला और राहगीरों को पकोड़े खिलाये। नरेला युवा कांग्रेस के तत्वाधान में एवं प्रदेश कांग्रेस के सचिव मनोज शुक्ला की अगुवाई में इन युवाओं ने यह प्रदर्शन किया।

दलित छात्र की मौत, पूरा स्कूल स्टाफ निलंबित

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा में जात-पात के भेद ने एक मासूम की बलि ले ली। घटना जिले के तेदूखेड़ा के खमरियाकलां गांव की है। यहां प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा तीसरी के एक छात्र को स्कूल के हैंडपंप पर पानी पीने से रोका गया, तो वह स्कूल के पास ही बने एक कुंए पर जा पहुंचा, लेकिन बाटल में रस्सी बांधकर पानी निकालते समय कुंए में गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर खमरियाकलां गांव पहुंचे जनपद सीईओ ने पूरे स्कूल स्टाफ को निलंबित कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस स्कूल के हेड मास्टर सहित पांच शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने प्रमुख सचिव, म.प्र. शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मंत्रालय तथा कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं सीईओ जनपद पंचायत दमोह से एक माह में जवाब मांगा है।

कोरोना के कारण मुश्किल से खुले स्कूल और बच्चों की जान जोखिम में डाल रहे वाहन चालक
आरटीओ झाबुआ तीन सप्ताह में दें जवाब

झाबुआ जिले में 
कोरोना के नियंत्रण में आने के बाद से मुश्किल से स्कूल खुले हैं और वाहन चालक स्कूली बच्चों की जान जोखिम में डालकर उन्हें वाहन की छत पर बिठाकर आवागमन कर रहे हैं। जिले के ग्राम बावड़ी बड़ी से पिटौल की ओर जा रहे स्कूली वाहन की आवागमन क्षमता मात्र 10 बच्चों की है, परन्तु इसमें 30 से अधिक बच्चों को बिठाकर ले जाया जा रहा था। स्कूली बच्चों को वाहन के उपर व पीछे लटकाकर वाहन चालक इन बच्चों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने जिला परिवहन अधिकारी (आरटीओ), झाबुआ से तीन सप्ताह में जवाब मांगा है। आयोग ने आरटीओ से यह भी पूछा है कि इस तरह के वाहनों पर किस प्रकार नियंत्रण किया जा रहा है ?

आयोग मेें मामला आने पर श्रीमती जानकी को मिला मानदेयमध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग में मामला आने पर जिला पंचायत सिवनी में स्वच्छ भारत मिशन की जिला समन्वयक श्रीमती जानकी कौशले को मानदेय मिल गया है। शिकायत का निवारण होने पर आयोग में यह मामला अब नस्तीबद्ध कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि श्रीमती जानकी कौशले द्वारा नवम्बर, 2019 में आयोग को एक आवेदन दिया गया जिसमें उन्होंने उल्लेख किया कि उन्हें मार्च, 2019 से सितम्बर, 2019 तक का मानदेय नहीं दिया गया है। शिकायत मिलने पर आयोग द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सिवनी से प्रतिवेदन मांगा गया। आयोग द्वारा मामले की निरंतर सुनवाई की गई। जिसपर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सिवनी ने 24 अगस्त, 2021 को आयोग को प्रतिवेदन दिया है कि श्रीमती  जानकी कौशले को मार्च, 2019 से सितम्बर, 2019 तक का मानदेय भुगतान किया जा चुका है। वर्तमान में इनका कोई भुगतान लंबित नहीं हैं। आवेदिका ने भी अपना  संतुष्टि पत्र आयोग को भेज दिया है कि उन्हें मानदेय मिल चुका है और उन्हें अब किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today