Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

मप्र हाउसिंग बोर्ड कोविड काल में देय किस्तों पर नहीं लगाएगा दांडिक ब्याज

मध्यप्रदेश हाऊसिंग बोर्ड कोविड काल की अवधि की देय किस्त पर दांडिक ब्याज
नहीं लगाएगा। आयुक्त म.प्र. हाऊसिंग बोर्ड श्री भरत यादव समय-सीमा के प्रकरणों एवं मुख्यमंत्री मॉनिटरिंग संबंधी प्रकरणों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नवीन निर्माण के स्थान पर हाउसिंग बोर्ड द्वारा निर्मित संपत्तियों का विक्रय करना ज्यादा जरूरी है। संपत्ति विक्रय के लिए अधिकारियों को स्वयं भी आगे बढ़कर प्रयास करने होंगे।

शिशु मृत्यु दर में मध्यप्रदेश देश में नम्बर वन पोजीशन पर- जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने हमीदिया अस्पताल में नवजात बच्चों के मौत का मामला छाया रहा। पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की यह हालत है कि प्रदेश के कमजोर स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पतालों को ही बीमार कर दिया।

OBC मोर्चा 22 को फूंकेगा कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का पुतला

 भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भगतसिंह कुशवाह ने बताया कि पिछड़ा वर्ग के खिलाफ कांग्रेस के षडयंत्र को लेकर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा 22 दिसंबर को पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह एवं सांसद विवेक तन्खा का पुतला दहन करेगा।

प्रदेश के नए आईपीएस अधिकारियों का प्रशिक्षण प्रारम्भ

मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रदेश को प्राप्त तीन नवीन आईपीएस अधिकारियों का एक माह तक चलने वाले प्रशिक्षण का शुभारंभ 20 दिसंबर को महानिदेशक विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त मध्यप्रदेश श्री राजीव टण्डन द्वारा किया गया। 

मध्यप्रदेश बिजली सेक्टर के इतिहास में अधिकतम मांग का नया रिकार्ड

मध्यप्रदेश में आज 21 दिसंबर को दोपहर 12.52 बजे बिजली की अधिकतम मांग का नया रिकार्ड
बना। राज्य के बिजली सेक्टर के इतिहास में पहली बार बिजली की एक दिन की अधिकतम मांग 15 हजार 427 मेगावाट दर्ज हुई। प्रदेश में पिछले पाँच दिन से बिजली की अधिकतम मांग 15 हजार मेगावाट के ऊपर दर्ज हो रही है। बिजली कंपनियों के  बेहतर प्रबंधन और सुदृढ़ नेटवर्क से बिजली की इस अधिकतम मांग की सफलतापूर्वक सप्लाई हुई और प्रदेश में कहीं भी विद्युत व्यवधान नहीं हुआ।

23 दिसंबर तक अभ्यर्थिता से नाम वापस लिए जा सकेंगे

राज्य निर्वाचन आयोग  सचिव बी.एस. जामोद ने जानकारी दी है कि त्रि-स्तरीय
पंचायत आम निर्वाचन में प्रथम और द्वितीय चरण के लिए 23 दिसंबर को अपरान्ह 3 बजे तक
अभ्यर्थिता से नाम वापस लिए जा सकते हैं। श्री जामोद ने बताया कि कोई भी उम्मीदवार 
नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा के तत्काल बाद से 23 दिसंबर को अपरान्ह 3 बजे तक कार्यालयीन
समय में कभी भी अभ्यर्थिता से नाम वापस ले सकता है।

मनाया गया मध्‍यप्रदेश पुलिस का स्‍थापना दिवस

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्‍यप्रदेश पुलिस स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि मुख्‍यमंत्री होने के नाते मुझे प्रदेश पुलिस पर गर्व है। प्रदेश के निर्माण से अभी तक 877 पुलिसकर्मियों ने जनसुराग के लिए शहादत देकर एक महान परंपरा डाली है। सभी टॉस्‍क पुलिस ने सफलतापूर्वक पूरे किए। सिंहस्‍थ की सफलता में पुलिस ने उल्‍लेखनीय योगदान दिया, कानून व्‍यवस्‍था के साथ नागरिक संबंधों का भी कुशलता से निर्वहन किया। कोरोना काल में पुलिस का काम गर्व से भर देने वाला रहा। मुझे आशा है प्रदेश की पुलिस देश में सर्वश्रेष्‍ठ काम करके दिखाएगी। मध्‍यप्रदेश शांति का टापू है इसके पीछे पुलिस का परिश्रम और निष्‍ठा है। डॉयल-100 से रीयल टाइम पुलिस कार्यवाही संभव हुई। महिला सशक्तिकरण के लिए पुलिस भर्ती में 30 प्रतिशत महिला आरक्षण दिया। इन महिला पुलिसकर्मियों का शौर्य भी त्‍वरित कार्यवाहियों में दृष्टिगोचर होता है।

17 दिसम्बर को 8081 अभ्यर्थियों ने भरा नाम निर्देशन-पत्र

पंचायत निर्वाचन 2021-22 में प्रथम और द्वितीय चरण के लिये 17 दिसम्बर को 8081
अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन-पत्र जमा किए। इनमें 4180 पुरूष और 3501 महिला अभ्यर्थी के नाम
निर्देशन-पत्र हैं। अभी तक कुल 14 हजार 525 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किया है,
जिनमें से 7 हजार 631 पुरुष और 6 हजार 482 महिला तथा 2 अन्य अभ्यर्थी शामिल हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण की कार्यवाही स्थगित

म.प्र. पंचायत राज निर्वाचन के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा जिला पंचायत के अध्यक्ष के
पदों के आरक्षण की कार्यवाही अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।

महिला सुरक्षा, ड्रग माफिया, साइबर क्राइम MP पुलिस की प्रमुख चुनौतियाँ: CM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महिला सुरक्षा, ड्रग माफिया का पूरी तरह सफाया और साइबर क्राइम पर प्रभावी कार्यवाही मध्य प्रदेश पुलिस के सामने प्रमुख चुनौतियाँ हैं। मध्य प्रदेश पुलिस को जो भी दायित्व सौंपा गया है वह पूरी दक्षता, दृढ़ता, कर्त्तव्य निष्ठा और जिम्मेदारी से निभाया गया है। मुख्यमंत्री चौहान मध्यप्रदेश पुलिस स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सर्वप्रथम शहीद स्मारक पर नमन कर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने परेड के निरीक्षण एवं मार्च पास्ट के बाद उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस अधिकारियों को पदक प्रदान किए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today